ONE Fight Night 21 में टायनन, रुओटोलो, पुरिच की धमाकेदार जीत

Ben Tynan Duke Didier ONE Fight Night 21 44

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas के साथ एक और धमाकेदार डबलहेडर का शानदार समापन किया।

दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों से पहले हुए चार खेलों के आठ मुकाबलों में शानदार एक्शन देखने को मिला, जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में बैठे दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।

आइए जानते हैं कि इस इवेंट के इन मुकाबलों में क्या-क्या हुआ।

सुआब्लैक ने घातक किक्स के जरिए कुज़मिन को हराया

Suablack Tor Pran49 Vladimir Kuzmin ONE Fight Night 21 42

सुआब्लैक टोर प्रान49 ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने 146.5-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में व्लादिमीर कुज़मिन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

रूसी स्टार ने मैच में अटैक की शुरुआत की और वो सुआब्लैक का पीछा करने लगे। थाई स्टार ने अपने विरोधी पर लेफ्ट हैंड जड़ा। सुआब्लैक ने दूसरे राउंड से तेजी दिखाई और लेफ्ट बॉडी किक्स से विरोधी को धीमा किया। कुज़मिन ने तीसरे राउंड में गति बढ़ाई, लेकिन वो काफी नहीं था।

अंत में सुआब्लैक को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और ये उनके करियर की 60वीं जीत रही। इससे उनका ONE Championship रिकॉर्ड 6-0 हो गया है।

डिडिएर पर भारी पड़े टायनन, मालिकिन को खुली चुनौती दी

बेन “वनीला थंडर” टायनन ने ऑस्ट्रेलिया के ड्यूक डिडिएर को हराकर हेवीवेट MMA डिविजन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अब उनका करियर रिकॉर्ड 6-0 हो गया है।

डिडिएर शुरुआत में टायनन को मैट पर लेकर गए। वहां से “वनीला थंडर” ने गिलोटीन चोक लगाने की कोशिश की, लेकिन वो बच निकले। दोनों के स्टैंड-अप में आने के बाद टायनन ने उनके जबड़े पर राइट एल्बो से वार किया और डिडिएर नीचे जा गिरे। फिर उनकी बैक पर चढ़कर कनाडाई फाइटर ने तब तक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया, जब तक रेफरी ने पहले राउंड में 2:36 मिनट पर मैच समाप्त नहीं कर दिया।

इस जीत के बाद टायनन ने तीन-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन को हेवीवेट बेल्ट के लिए चुनौती दी। इसके अलावा ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस से नवाजा।

तीन राउंड के मॉय थाई मैच में स्मिथ पर भारी पड़े पुरिच

डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच ने दो नॉकडाउन के सहारे #2 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर जैकब स्मिथ पर तीन राउंड के शानदार एक्शन के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

स्मिथ ने मैच की तेज-तर्रार शुरुआत की। हालांकि, कनाडाई-बोस्नियाई फाइटर बैकफुट से पलटवार कर रहे थे। दूसरे राउंड में पुरिच ने एक अपरकट जड़कर पहला और उसके बाद स्ट्रेट राइट के जरिए दूसरा नॉकडाउन अर्जित किया।

ब्रिटिश स्टार ने तीसरे राउंड में पूरा जोर लगा दिया था। आखिर में जजों ने पुरिच के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका करियर रिकॉर्ड 41-13 हो गया है।

रुओटोलो ने लो को अनोखे सबमिशन से शिकस्त दी

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो 180-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी फ्रांसिस्को लो के खिलाफ शानदार फॉर्म में नजर आए।

दोनों ने आक्रामकता से मैच की शुरुआत की और फिनिश की तलाश में दिखे। थोड़े समय बाद 21 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी पर टॉप पोजिशन हासिल की ली। लो घूमे और रुओटोलो ने मौका पाकर मॉडिफाइड आर्म-इन चोक लगाकर उन्हें 4:48 मिनट पर टैप करने पर मजबूर कर दिया।

इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 29-3 कर दिया और उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

नाइटो के खिलाफ डेडुआंगलैक का स्कोर 2-0 हुआ

Dedduanglek TDed99 Taiki Naito ONE Fight Night 21 38

डेडुआंगलैक टीडेड99 ने तीन रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को बदलना लेना का कोई मौका नहीं दिया। पिछले साल जुलाई में जापानी स्ट्राइकर को मॉय थाई में हराने के बाद अब उन्होंने 136-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

नाइटो ने लो किक्स के दम पर तेज शुरुआत की। लेकिन 21 वर्षीय थाई एथलीट ने जल्द ही जापानी स्टार के अटैक का जवाब देना शुरु किया, खासकर दूसरे राउंड में बॉडी किक्स से। उन्होंने तीसरे राउंड में भी यही जारी रखा।

आखिर में तीनों जजों ने डेडुआंगलैक के पक्ष में फैसला सुनाया और इससे उनका करियर रिकॉर्ड 55-12 हुआ।

टेटसुका ने डा सिल्वा को दूसरे राउंड में सबमिशन से दी मात

वेल्टरवेट MMA मैच में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने वालमीर “जूनियर” डा सिल्वा को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की।

डा सिल्वा ने पहले राउंड में फाइट को स्टैंड-अप में रखने का प्रयास किया। लेकिन दूसरे राउंड में मैच ग्राउंड पर गया और “जापानीज़ बीस्ट” ने सबमिशन की तलाश शुरु कर दी। अंत में उन्हें नॉर्थ-साउथ चोक हासिल हुआ और डा सिल्वा बचने में नाकाम रहे और रेफरी ने 3:34 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस जीत के साथ जापानी स्टार का रिकॉर्ड 14-4 हो गया है और उन्हें ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हो सकता है।

सोंगचाइनोई ने सिल्वा को पराजित कर लगातार छठी फाइट जीती

सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने जीत को सिलसिले को छह कर दिया, जब उन्होंने तीन राउंड के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में निकोलस लीते सिल्वा को शिकस्त दी।

शुरुआत में सिल्वा पर किक्स से अटैक करने के बाद 23 वर्षीय थाई ने पहले राउंड के अंत में अपनी बॉक्सिंग का कमाल दिखाया। दूसरे राउंड में 19 वर्षीय स्टार राइट हैंड लगने के बाद मैट पर जा गिरे। थाई स्टार ने तीसरे राउंड में भी दबदबा बनाकर रखा।

तीन राउंड के एक्शन के बाद सोंगचाइनोई ने लगातार छठी प्रमोशनल जीत हासिल की और उनका रिकॉर्ड अब 56-18 हो गया है।

पाकाटिव ने वांग को पहले राउंड में हराया

जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव ने इवेंट की शुरुआत बेंटमवेट MMA मैच में “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ के खिलाफ जबरदस्त ग्रैपलिंग दिखाई।

थोड़ी देर मैच स्टैंड-अप में रहने के बाद दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को रेसलिंग करते हुए पाया। पाकाटिव ने पलक झपकते ही अपने प्रतिद्वंदी पर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया और पहले राउंड में 2:07 मिनट पर जीतने में कामयाब रहे। इस जीत ने पाकाटिव के रिकॉर्ड को 13-5 कर दिया है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)