ड्यूक डिडिएर को ONE Fight Night 21 में बेन टायनन के साथ कठिन फाइट की उम्मीद – ‘मैं इसके लिए उत्साहित हूं’

Duke Didier Jasur Mirzamukhamedov ONE158 1920X1280 25 768x512

ऑस्ट्रेलिया के ड्यूक “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” डिडिएर को लगता है कि बेन “वनीला थंडर” टायनन के साथ उनका ग्रैपलर बनाम ग्रैपलर मुकाबला ONE Fight Night 21 में भरपूर एक्शन पेश करेगा।

एक विश्वस्तरीय जूडोका और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट एथलीट डिडिएर शनिवार, 6 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाली हेवीवेट MMA बाउट में अपराजित कनाडाई रेसलर के खिलाफ अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

34 वर्षीय फाइटर को जब अपनी वापसी में टायनन से फाइट का प्रस्ताव मिला तो वो बहुत रोमांचित हुए। उन्होंने स्वीकार किया कि जिस तरह से “वनीला थंडर” प्रतियोगिता के अंदर और बाहर खुद को संचालित करते हैं, वो उसके प्रशंसक हैं।

मुकाबले से पहले अपने प्रतिद्वंदी पर विचार साझा करते हुए डिडिएर ने कहा:

“मुझे लगता है कि अगर मैं उनसे नहीं लड़ रहा होता तो मैं उन्हें पसंद करता। मुझे उनका व्यक्तित्व पसंद है। वो मनोरंजक हैं। वो जिस तरह से खुद को संभालते हैं, उसमें मैं खुद को देखता हूं और ये एक तारीफ है।

“मैं निश्चित रूप से सोचता हूं कि अगर मैं रिंग में जाकर जीत जाता हूं तो मैं बाद में उनके साथ बीयर पीने की कोशिश करूंगा।”

एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपने विरोधियों को पटकने और सबमिट करने दोनों में अपना नाम बनाया है, ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट डिडिएर अपने समान कौशल वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा: 

“वो बहुत अच्छे रेसलर हैं। लेकिन मुझे लगता है कि मैं भी काफी अच्छा हूं। तो ये एक अच्छी परीक्षा है। मैंने अपने करियर में केवल कुछ ही ग्रैपलर्स से मुकाबला किया है। किसी अन्य शुद्ध रेसलर से लड़ना और चीजों को आजमाना अच्छा रहेगा।

“मुझे पता है कि वो एक निश्चित गेम प्लान के साथ आने वाले हैं और शैलियों से फाइट बनती हैं इसलिए हमें नहीं पता कि इस मुकाबले में क्या होगा। मुझे लगता है कि ये वास्तव में एक दिलचस्प मैच हो सकता है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्साहित हूं।”

ड्यूक डिडिएर को विश्वास है कि वो बेन टायनन को रेसलिंग में हरा सकते हैं

5-0 के रिकॉर्ड के साथ बेन टायनन को अपने उभरते MMA करियर में अभी तक हार का स्वाद नहीं चखना पड़ा है, लेकिन ड्यूक डिडिएर को लगता है कि उनके डिफेंस में कुछ खामियां हैं।

टायनन ने अब तक अपने सभी पांच विरोधियों को फिनिश किया है, जिसमें पिछले नवंबर में उनके ONE डेब्यू के प्रतिद्वंदी “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन भी शामिल हैं। लेकिन “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” का मानना ​​है कि वो कनाडाई एथलीट के पिछले विरोधियों की तुलना में बेहतर फॉर्म में हैं।

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले एक नामी जूडोका एथलीट के रूप में डिडिएर को विश्वास है कि वो किसी भी प्रतिद्वंदी को मैट पर हरा सकते हैं।

उन्होंने ग्रैपलिंग की शैलियों के उनके टकराव की ओर देखते हुए कहा:

“किसी भी फाइटर की तरह मुझे भी एक कमजोरी दिखती है। उम्मीद है कि मेरी ताकत उनकी कमजोरियों पर हावी होंगी।

“मुझे सच में विश्वास है कि मैं ONE Championship में किसी को भी हरा सकता हूं। वो बस एक और प्रतिद्वंदी हैं। उन्हें हराना कठिन होगा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं उन्हें हरा सकता हूं। मुझे नहीं लगता कि बहुत से लोग ऐसा कर पाए हैं इसलिए यदि मैं ऐसा कर सका तो ये एक दिलचस्प फाइट होगी।

“मैं अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा और मैं लुम्पिनी स्टेडियम में तीन राउंड के भीतर बेन टायनन को हराने और फिनिश करने के लिए हर संभव प्रयास करने में सक्षम होऊंगा।”

अपने ONE डेब्यू में करीबी विभाजित निर्णय से हार से अभी भी निराश डिडिएर उभरते हुए स्टार टायनन के साथ अपने मुकाबले को ये दिखाने का मौका मानते हैं कि वो वास्तव में क्या करने में सक्षम हैं।

उन्होंने आगे कहा: 

“मुझे नहीं लगता कि मैं पिछला मैच हारा था। इसलिए यहां जीत मुझे दो फाइट की जीत की लय पर ला देगी। इससे मुझे फायदा होगा क्योंकि उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से इसमें अंडरडॉग के रूप में कदम रखूंगा। और अगर मैं कुछ लोगों को चौंका सकता हूं तो ये जीत बेहद मायने रखेगा।

“इस डिविजन में कुछ तगड़े फाइटर्स हैं। एक पूर्व लाइट हेवीवेट के रूप में मुझे लगता है कि मुझे कुछ स्टेक या कुछ और खाना शुरू करना चाहिए क्योंकि ये लोग बेहद ताकतवर हैं। लेकिन मैं बेन टायनन को हरा दूंगा और फिर हम देखेंगे कि अगला प्रतिद्वंदी कौन है जो वे मेरे समक्ष रखेंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.