सिंसामट क्लिनमी को बॉडी शॉट लगाकर रेगिअन इरसल ने ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की

Regian Eersel Sinsamut Klinmee

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल ने ONE Friday Fights 9 का अंत धमाकेदार अंदाज में किया।

17 मार्च को सूरीनामी स्टार ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच में थाई हीरो सिंसामट क्लिनमी को चौथे राउंड में नॉकआउट किया।

पिछले साल अक्टूबर में उनकी पहली भिड़ंत की तरह सिंसामट ने इस बार भी डिफेंडिंग चैंपियन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन “द इम्मोर्टल” ने मैच के दौरान धैर्य बनाए रखा और उनके खतरनाक बॉडी शॉट ने दिखाया कि वो ही डिविजन के असली चैंपियन हैं।

इरसल और सिंसामट ने शुरुआत में एक-दूसरे पर कई स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन चैलेंजर की दमदार लेग किक्स सूरीनामी फाइटर के लिए मुश्किलें पैदा कर रही थीं।

दूसरे राउंड की शुरुआत में भी “द इम्मोर्टल” को स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ रहा था। हालांकि 2-स्पोर्ट किंग की मूवमेंट धीमी होने लगी थी, लेकिन उन्होंने समय-समय पर अपने विरोधी के करीब आकर ओवरहैंड लेफ्ट और स्ट्रेट राइट लगाए। उन्होंने कुछ मौकों पर फ्लाइंग नी को लैंड करवाने की कोशिश भी की।

“एक्वामैन” के शानदार फुटवर्क और हेड मूवमेंट के कारण इरसल अपने शॉट्स को लैंड नहीं करवा पा रहे थे इसलिए उनके लिए फाइट को फिनिश कर देने वाली स्ट्राइक्स लगाना मुश्किल हो रहा था।

मगर तीसरे राउंड में “द इम्मोर्टल” ने हुक्स और किक्स लगाकर सिंसामट की बॉडी को निशाना बनाना शुरू किया, जिसका फायदा उन्हें अगले राउंड में मिलने वाला था।

RegianEersel SinsamutKlinmee punch 1920X1280

चौथे राउंड में ऐसा लगने लगा था जैसे इरसल के शॉट्स के कारण थाई एथलीट का स्टैमिना बहुत कमजोर पड़ चुका है। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन के पास काफी एनर्जी बची हुई थी और शायद जानते थे कि मैच का अंत नजदीक है।

इरसल ने सब्र से काम लेकर अपने विरोधी की ओर से पहले अटैक का इंतज़ार किया। जब सिंसामट इस चाल में फंसकर फ्रंट-फुट पर आए, तभी 30 वर्षीय एथलीट ने पेट के हिस्से पर लेफ्ट बॉडी किक और राइट हुक लगाया। वहीं नी स्ट्राइक्स के प्रभाव से थाई एथलीट मैट पर जा गिरे।

सिंसामट 10-काउंट का जवाब नहीं दे पाए इसलिए चौथे राउंड में 1 मिनट 17 सेकंड के समय पर “द इम्मोर्टल” को विजेता घोषित किया गया। इस नॉकआउट जीत के लिए उन्हें ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

इस जीत से इरसल का ONE रिकॉर्ड 9-0 और करियर रिकॉर्ड 60-4 का हो गया है। उनकी लय को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई डिविजन में उन्हें कोई नहीं हरा पाएगा।

RegianEersel Win Team 1920X1280

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.