सिंसामट क्लिनमी को करीबी मुकाबले में हराकर पहले ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने रेगिअन इरसल

Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE on Prime Video 3 1920X1280 10 768x512

ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने करीब 4 साल बाद मॉय थाई में फाइट की, लेकिन उन्हें फाइट करते देख ऐसा लगा ही नहीं कि वो इतने लंबे समय बाद इस खेल में भाग ले रहे हैं।

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने थाई स्टार सिंसामट क्लिनमी को विभाजित निर्णय से हराकर सबसे पहला ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया और 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि भी हासिल की।

उनकी ये ऐतिहासिक जीत ONE Fight Night 3 के को-मेन इवेंट में आई, जिसे मलेशिया के अक्षीयता एरीना से लाइव प्रसारित किया गया था।

इस 5 राउंड तक चले मैच में खतरनाक एक्शन देखने को मिला। दोनों ने सही मौके देखकर अपने शॉट्स लगाए, सावधानी बरतते हुए अपने-अपने विरोधी की मूवमेंट को परख रहे थे। इस बीच इरसल के राइट हैंड ने सिंसामट को झकझोरते हुए अहसास कराया कि वो दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक का सामना कर रहे हैं।

इरसल ने दूसरे राउंड में भी शानदार लय को कायम रखा, जहां उन्होंने बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस के बाद लो किक्स भी लगाईं। वहीं सिंसामट बैकफुट पर रहकर इन शॉट्स के प्रभाव को झेल रहे थे, लेकिन इस दौरान नॉकआउट फिनिश के मौके की तलाश भी कर रहे थे।

“द इम्मोर्टल” को अपनी पुरानी रणनीति से दबाव में लाने में असफल रहने के बाद थाई स्टार ने तीसरे राउंड में अपने गेम प्लान में बदलाव किया। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए पंचिंग कॉम्बिनेशंस और लो किक्स लगाईं, जिन्होंने इरसल के पैरों पर गहरी छाप छोड़ दी थी।

उभरते हुए स्टार ने चौथे राउंड में इरसल की लीड लेग को क्षति पहुंचानी जारी रखी। दूसरी ओर, लाइटवेट किकबॉक्सिंग किंग शॉट्स को लगाने में असहज दिखाई पड़ रहे थे। ऐसा लगने लगा था जैसे सिंसामट ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

मगर 5 बार ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे इरसल पहले भी इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं इसलिए वो जानते थे कि उन्हें क्या करना है। अंतिम राउंड में उन्होंने सिंसामट को वापसी का कोई मौका ना देते हुए पंच और लो किक्स लगाईं।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद 3 में से 2 जजों ने इरसल के पक्ष में फैसला सुनाया। उनका रिकॉर्ड 59-4 का हो गया है और सबसे पहले ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.