ONE Friday Fights 146 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled

ONE Championship इस महीने के डबलहेडर की शुरुआत करने जा रहा है और इसका आगाज ONE Friday Fights 146 से होगा।

एशिया प्राइमटाइम पर 13 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है। एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे, जिनमें से अधिकतर का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।

मेन इवेंट में खतरनाक थाई सनसनी डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में डेब्यू करने जा रहे यूक्रेन के स्ट्राइकर डेनिस डोत्सेंको से होगा। डेटचावालिट अपने प्रमोशनल करियर की चौथी जीत की तलाश में होंगे। उन्होंने अभी तक तक की तीनों जीत पहले राउंड में नॉकआउट से हासिल की हैं।

को-मेन इवेंट में दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक सिटसारावटसुएर का सामना डेब्यू करने जा रहे ईरानी स्टार बबाक सोलौकी से होगी।

वहीं फीचर फाइट में न्यूजीलैंड के अपराजित स्ट्राइकर टाइटस प्रॉक्टर का सामना म्यांमार के टुन मिन आंग से लाइटवेट मॉय थाई मैच में होगा।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई ने डेनिस डोत्सेंको को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:37 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
कोंगसुक सिटसारावटसुएर ने बबाक सोलौकी को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:27 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
सिंघाराट सिटखुनटैब ने काजोर्नक्लाई सोर सोर टोइपाड्रियू को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:19 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
अरसूननोई सिटजासिंग ने नुआपयाक जित्मुआंगनोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोंगमीचाई सोरबैंगराजन ने आंद्री मेज़ेंट्सेव को विभाजित निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
डियास ओटेजेन ने मलाम्बो पेलाएज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
प्राबसुक सिटकेउप्रापोन और ये यिंट नाउंग के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
शेंग यिझुओ ने फुगा टोकोरो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट मॉय थाई
पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग ने टुन “द फिनोम” मिन आंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
डेनसियाम लियामथानावट ने पेटक्रियांगक्राई जित्मुआंगनोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सुलेमान लुकसुआन ने झांग “चाइनीज़ टाइगर” जिन्हु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:00 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
रंगरुआंगलैक टीएन मॉयथाई ने क्राईथोंग पीयू फाबाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:03 मिनट में
एटमवेट किकबॉक्सिंग
“बुलेट प्रिंसेस” मिसाकी ने प्रियाओवान पेटफैरेट को विभाजित निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
सरमद जहानारा ने चिह चेंग यू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19