ONE 167: Tawanchai Vs. Nattawut II – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

TawanchaiPKSaenchai SmokinJoNattawut 1920X1280

ONE Championship ने साल 2024 के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक का शानदार आयोजन किया।

शनिवार, 8 जून को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II के साथ बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में वापसी हुई, जिसमें शुरु से लेकर अंत तक ब्लॉकबस्टर मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई अपनी बेल्ट को #3 रैंक के कंटेंडर “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ डिफेंड करते नजर आए।

नौ महीने एक्शन से दूर रहने के बाद थाई मेगास्टार और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग की वापसी हुई और उनका सामना डेनिस पुरिच से हुआ।

इसके अलावा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो अपना बहुप्रतीक्षित MMA डेब्यू करते दिखे। वहीं साथी सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन माइकी मुसुमेची ने एक भार वर्ग ऊपर जाकर उस ग्रैपलर से बदला लिया, जिन्होंने उन्हें हराया था और मलेशियाई युवा सनसनी जोहान गज़ाली की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
तवनचाई पीके साइन्चाई ने “स्मोकिन” जो नाटावट को बहुमत निर्णय से हराया
141.2 LBS किकबॉक्सिंग
रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची ने गेब्रियल सूसा को सबमिशन (लेग लॉक) से हराया - पहले राउंड के 3:07 मिनट में
लाइटवेट MMA
केड रुओटोलो ने ब्लेक कूपर को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 3:20 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने मासाकी नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
एड्रियन “द फिनोम” ली ने एंटोनियो मामारेला को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 1:56 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
गुयेन “नंबर 1” ट्रान ड्युए नट ने जोहान “जोजो” गज़ाली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
विक्टोरिया “विक” सूज़ा ने “एंड्रॉइड 18” इत्सुकी हिराटा को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - पहले राउंड के 1:31 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन ने ज़ाफेर सायिक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25