इन 5 कारणों से 8 जून को ONE 167: Tawanchai Vs. Nattawut II देखना ना भूलें

Tawanchai PK Saenchai Superbon Singha Mawynn ONE Friday Fights 46 48 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट्स चार अलग-अलग कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भाग लेंगे।

शनिवार, 8 जून को होने वाले ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II को एक वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा।

वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के अलावा भी तीन मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन अपने-अपने मैचों में नजर आएंगे और साथ ही संगठन के कुछ सबसे प्रतिभाशाली युवा फाइटर्स एक्शन में दिखेंगे।

आइए उन पांच कारणों पर चर्चा करते हैं, जिसके चलते फैंस को ONE 167 जरूर देखना चाहिए।

#1 वर्ल्ड टाइटल मैच में बहुत कुछ दांव पर

अगर अक्टूबर 2023 में हुए इन किकबॉक्सिंग मैच से कुछ संकेत लें तो फैंस को शनिवार को होने वाले मेन इवेंट में जबरदस्त वार-पलटवार की उम्मीद करनी चाहिए, जब तवनचाई पीके साइन्चाई अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को अनुभवी फाइटर “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

इनके बीच हुए पहले मैच में नाटावट ने तवनचाई को खूब छकाया था, लेकिन उन्हें निर्णय से हार का सामना करना पड़ा। अब वो मॉय थाई नियमों के तहत हिसाब बराबर करते हुए 26 पाउंड की गोल्डन बेल्ट जीतना चाहेंगे।

हालांकि, PK Saenchai टीम के स्टार एक मिशन पर हैं और वो खुद को डिविजन के सबसे प्रभावशाली टाइटल विजेता साबित करना चाहते हैं। अपनी घातक लेफ्ट किक और काउंटर स्ट्राइकिंग की वजह से 25 वर्षीय थाई स्टार महानतम फाइटर बनने के सही रास्ते पर हैं।

#2 लंबे समय बाद रोडटंग की वापसी

को-मेन इवेंट में लंबे समय से ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने हुए रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन, सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ हुई फाइट के बाद वापसी करते हुए कनाडाई-बोस्नियाई फाइटर डेनिस पुरिच से किकबॉक्सिंग मैच में भिड़ेंगे।

पिछले साल सितंबर से ही चोट के कारण थाई मेगास्टार एक्शन से दूर रहे हैं। अब वो वापसी के लिए बेताब हैं और अपने ऑल-एक्शन स्टाइल के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में विरासत को अधिक मजबूत करना चाहेंगे।

वहीं “द बोस्नियन मेनेस” रोडटंग की वापसी को बेकार कर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का प्रयास करना पसंद करेंगे।

दो रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सालों से “द आयरन मैन” को ललकार रहे हैं और अब उन्हें वो मौका मिल रहा है।

#3 सूसा से बदला लेना चाहेंगे मुसुमेची

मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची खुद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर वो एक भार वर्ग ऊपर जाकर ब्राजीलियाई एथलीट गेब्रियल सूसा का सामना करेंगे, ये वही शख्स हैं जिन्होंने मुसुमेची को आखिरी बार हराया था।

ONE के बाहर 2021 में हुए मुकाबले में सूसा ने उलटफेर करते हुए अमेरिकी स्टार के गार्ड को पास किया और नॉर्थ-साउथ चोक लगाकर उन्हें शिकस्त दी।

उसके बाद से “डार्थ रिगाटोनी” ने खुद को दुनिया का एक बड़ा सुपरस्टार बना लिया है। सूसा की बात करें तो वो अपनी ताकत और निरंतर गार्ड पासिंग से साबित करना चाहेंगे कि उनकी सबमिशन जीत कोई तुक्का नहीं थी।

#4 केड रुओटोलो का होगा MMA डेब्यू

मुसुमेची अकेले ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन नहीं होंगे, जो एक्शन में नजर आएंगे क्योंकि मौजूदा लाइटवेट चैंपियन केड रुओटोलो अपना बहुप्रतीक्षित MMA डेब्यू हवाई के स्टार ब्लेक कूपर के खिलाफ करेंगे।

ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में 6-0 का रिकॉर्ड रखने वाले सुपरस्टार अपने खिताब को तीन बार डिफेंड कर चुके हैं। 21 वर्षीय रुओटोलो ने ग्राउंड फाइटिंग की दुनिया पर अपना दबदबा कायम कर लिया है और उनकी नजरें MMA में सफलता हासिल करने पर है।

उनके MMA डेब्यू के कारण दुनिया भर के मार्शल आर्ट्स फैंस की नजरें उन पर होंगी, लेकिन उन्हें एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

कूपर का एमेच्योर रिकॉर्ड बेदाग है और उनके पास प्रोफेशनल MMA के अलावा कॉलेज रेसलिंग का भी अच्छा-खासा अनुभव है, जो BJJ ब्लैक बेल्ट के लिए मुसीबत बन सकता है।

#5 एक्शन में दिखेंगे युवा सनसनी

इस इवेंट में दो युवा सनसनी शामिल हैं, जिनमें भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण हैं।

पहले मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली अपने 5-0 के ONE रिकॉर्ड को आगे बढ़ाना चाहेंगे और जब उनका सामना एक अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में वियतनामी दिग्गज “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट से होगा तो वो संगठन में पांचवीं नॉकआउट जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे।

हाल ही के समय के सबसे प्रतिभाशाली युवा माने जा रहे 17 वर्षीय गज़ाली ने थोड़े ही समय में खुद को एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में स्थापित कर लिया है और वो डिविजन के बाकी स्टार्स के लिए खतरा बन गए हैं, लेकिन उन्हें ड्युए नट के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना होगा।

दो डिविजन के ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली और पूर्व एटमवेट MMA चैंपियन एंजेला ली के छोटे भाई एड्रियन ली अपना MMA डेब्यू इटालियन स्टार एंटोनियो मामारेला के खिलाफ करेंगे।

अपने परिवार की विरासत की वजह से 18 वर्षीय ली से शनिवार को होने वाले मैच में बहुत ही अधिक उम्मीदें होंगी।

मामारेला को MMA का अनुभव अधिक है और वो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। वो अपने विरोधी के हाइप को रोकते हुए शानदार जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34