सुपरबोन ने ONE Friday Fights 81 के मेन इवेंट में एक तेज-तर्रार नॉकआउट से जो नाटावट को हराया

Superbon Jo Nattawut ONE Friday Fights 81 13

ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा टॉप रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरबोन को ONE Friday Fights 81 में #2 रैंक के कंटेंडर “स्मोकिन” जो नाटावट को मात देने में ज्यादा समय नहीं लगा।

इस रोमांचक फाइट कार्ड का ये निर्णायक फेदरवेट मॉय थाई मुकाबला शुक्रवार, 27 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में दर्शकों से खचाखच भरे लुम्पिनी स्टेडियम में एशियाई प्राइमटाइम के दौरान हुआ।

दोनों अनुभवी थाई स्ट्राइकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फाइट के शुरुआती पलों में किक्स का आदान-प्रदान किया, जिसमें दोनों एथलीट अपनी रेंज (पहुंच) खोजने की कोशिश कर रहे थे। नाटावट एक आक्रामक पंचिंग कॉम्बो के साथ आगे बढ़े, लेकिन सुपरबोन ने एक सटीक काउंटर एल्बो से जवाब दिया।

कुछ सेकंड की अनिश्चितता के बाद, “स्मोकिन” जो कैनवास पर गिर गए और लड़खड़ाने लगे जिसके बाद वो मैच में बने रहने में असमर्थ हो गए।

हालांकि उस एल्बो के वार को वास्तविक समय में देखना मुश्किल था, रीप्ले से पता चला कि वो विनाशकारी और खतरनाक शॉट बेहद सटीकता के साथ लगा था।

इसके चलते मुकाबले को शुरुआती राउंड में 1:43 मिनट पर समाप्त कर दिया गया।

इस नॉकआउट जीत के साथ सुपरबोन ने अपने अविश्वसनीय रिकॉर्ड को 116-36 तक पहुंचा दिया। उन्होंने 50,000 अमेरिकी डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी अर्जित किया और हो सकता है कि भविष्य में वो फेदरवेट मॉय थाई किंग तवनचाई पीके साइन्चाई के डिविजनल ताज के लिए उन्हें चुनौती दें।

Superbon Jo Nattawut ONE Friday Fights 81 18

न्यूज़ में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled