ONE Friday Fights 155 मेन इवेंट रिजल्ट: रुस्तम यूनुसोव ने डेचो को मात देकर रिकॉर्ड 17-0 किया
अपराजित युवा सनसनी रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने ONE Friday Fights 155 के मेन इवेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए डेचो माविन मॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया। इस इवेंट का आयोजन एशिया प्राइमटाइम पर 22 मई को लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।
19 वर्षीय स्टार ने मैच से पहले ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने पता था कि उनका सामना डेचो के रूप में एक क्लिंच स्पेशलिस्ट से हो रहा है। उन्होंने विरोधी के गेम प्लान को ध्वस्त करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
डेचो ने मैच की शुरुआत में ही क्लिंच कर दिया और तेज-तर्रार नीज़ लगाई। Team Mavinn Muaythai के स्टार ने इसके अतिरिक्त स्टेप-इन नी लगाकर राउंड को अपने नियंत्रण में लिया।
23 वर्षीय स्टार ने दूसरे राउंड में भी कुछ यही रणनीति अपनाई। यूनुसोव ने खुद को उनसे छुड़ाया, लेकिन डेचो ने उनको पूरी तरह जकड़कर रखा।
जब दोनों अलग हुए तो रूसी स्टार की ठोड़ी पर एक स्ट्रेट पंच लगा, जिसने उनको पूरी तरह झकझोर दिया था। हालांकि, यूनुसोव ने पंच कॉम्बिनेशंस के दम पर विरोधी को चौंकाया और राउंड को अपने नियंत्रण में लिया।

19 वर्षीय स्टार ने तीसरे राउंड में आकर डेचो के सिर पर एल्बोज़ से वार किए, लेकिन थाई स्टार ने लेफ्ट और राइट पंचों से वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
दोनों ने फिर रिंग के बीच में आकर एक दूसरे पर वार पलटवार किए और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। जब मैच खत्म होने की घंटी बजी तो जजों ने यूनुसोव के पक्ष में फैसला सुनाया।
इस तरह One Chance और Tomahawk Kamilov Team के स्टार ने अपने करियर रिकॉर्ड को 17-0 किया।

ONE Friday Fights 155 के नतीजे
- रुस्तम यूनुसोव ने डेचो पोर बोरिरैक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- पानपयाक जित्मुआंगनोन ने ओथमान रहौनी को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
- डोकमाइपा सैंटिउबोन ने कोहटाओ पेटसोमनक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- चोकप्रीचा पीके साइन्चाई ने हुयन वैन टुआन को दूसरे राउंड में 2:28 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- रंगरुआंगलैक टीएन मॉयथाई ने टर्डकियट सिट जयकर्न को पहले राउंड में 2:45 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- क्वांगपा टीनोइकाचिन ने कोम पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
- शोमा ओकुमुरा ने शेंग यिझुओ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
- रनमा ने यी नुओ को पहले राउंड में 1:01 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)