The Inner Circle मेन इवेंट रिजल्ट, 22 मई: योड-आईक्यू ने कियामरन नबाती को हराकर लगातार 10वीं जीत दर्ज की

Yod IQ Or Pimolsri Kiamran Nabati The Inner Circle May 22 18 scaled

थाई स्टार योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने ONE Championship रोस्टर के आधिकारिक सदस्य के रूप में अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 मई को live.onefc.com पर प्रसारित हुए The Inner Circle के मेन इवेंट में कियामरन नबाती को विभाजित निर्णय से शिकस्त दी।

लुम्पिनी स्टेडियम में आयोजित हुए इवेंट में PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि ने मैच की पहली घंटी से ही नबाती को बैकफुट पर धकेलना शुरु कर दिया।

उन्होंने राइट हैंड और लो किक्स से मैच की शुरुआत की। रूसी स्टार ने राइट हैंड और लेफ्ट हुक्स से दूरी को कम करने के बाद क्लिंच में आकर घुटनों के वार किए। लेकिन योड-आईक्यू ने अच्छे से डिफेंड किया और एल्बोज़ लगाईं।

दूसरे राउंड में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला, जब दोनों ही स्टार्स ने क्लिंच में आकर एक दूसरे पर एल्बो के घातक वार शुरु कर दिया। नबाती को इस दौरान ज्यादा चोट लगी, जो साफ नजर आ रही थी।

Archangel Michael के 31 वर्षीय स्टार ने तीसरे राउंड में दबाव बढ़ाया और नबाती पर पंच कॉम्बिनेशन लगाकर पीछे धकेल दिया। लेकिन थाई विरोधी ने नबाती को क्लिंच में जकड़ा और एल्बोज़ लगाईं।

अंत में 24 वर्षीय स्टार को विभाजित निर्णय से जीत हासिल हुई और ये संगठन में उनकी लगातार दसवीं जीत रही।

ग्लोबल रोस्टर पर पहली जीत के हासिल करने के बाद योड-आईक्यू का करियर रिकॉर्ड 127-36 हो गया और उन्होंने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के करीब ला दिया है।

Yod IQ Or Pimolsri Kiamran Nabati The Inner Circle May 22 16

22 मई को हुए The Inner Circle के नतीजे

  • योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने कियामरन नबाती को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • लिउ मेंगयैंग ने गेब्रियल परेरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • फ्रेडी हैगर्टी ने योनिस अनाने को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • वेरो ने काना मोरिमोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
  • वियत अंह डो ने क्युंग जूंग किम को दूसरे राउंड में 2:17 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (MMA- फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28