दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की शुक्रवार, 9 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 174 और The Inner Circle 34 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 34 के मेन इवेंट में थाई फैन फेवरेट सुरियानलैक पोर येनयिंग का सामना 19 साल के अपराजित रूसी सनसनी रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव से होगा। ये फ्लाइवेट मॉय थाई मैच शुरु से लेकर अंत तक जोरदार साबित हो सकता है।
The Inner Circle 34 के बाद फैंस को ONE Friday Fights 174 के धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। इसके मेन इवेंट में Road to ONE: Thailand विजेता डेडुआंगलैक टोरफनफार्म का सामना पूर्व Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन मोंग्कोलडेटलैक पोर पिम-ओन से होगा।
इसके अतिरिक्त मैचों में अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे।
भारत में The Inner Circle 34 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 174 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।