ऋतु फोगाट की वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग स्किल्स के लिए तैयार हैं नोउ श्रे पोव

Nou Srey Pov Kiri Jiu Jitsu 1200X800 768x512

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को नोउ श्रे पोव के पास मौका होगा कि वो शानदार लय में चल रहीं एक एथलीट के जीत के मोमेंटम को बिगाड़ते हुए ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने के सपने की ओर कदम बढ़ाएं।

ONE: INSIDE THE MATRIX में कंबोडियाई स्ट्राइकर का सामना रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होने वाला है।

श्रे पोव उभरती हुई भारतीय स्टार से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उन्होंने कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप की गोल्ड मेडल विजेता को अपनी रेसलिंग स्किल्स की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा है।

श्रे पोव ने कहा, “मैंने उनके मैच देखे हैं। उनके मूव्स बहुत तेज हैं और उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स बहुत खतरनाक हैं। उनकी एनर्जी शानदार है और ताकतवर भी हैं।”

“मुझे पहले राउंड में उनकी रेसलिंग स्किल्स से बचकर रहना होगा और ग्रैपलिंग पोजिशंस से भी दूर रहना होगा।”

श्रे पोव की स्किल्स को भी कमजोर आंकना गलत होगा।

25 वर्षीय कंबोडियाइ स्टार ने फरवरी 2019 में रिका “टाइनी डॉल” इशिगे के खिलाफ जीत प्राप्त कर अपने ONE Championship सफर की शुरुआत की थी। अपने अगले मैच के लिए उन्होंने फोगाट के ग्रैपलिंग गेम को काउंटर करने के लिए खुद में कई बदलाव किए हैं।

श्रे पोव अब Kun Khmer Warriors Fight टीम में अपने नए कोच एलन मैक्यून और क्रू रिथ चेया के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं।

इसके अलावा उन्हें “NSP” के नाम से भी जाना जाता है और Kiri Jiu Jitsu जिम और कंबोडियाई नेशनल रेसलिंग टीम में उन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स में काफी सुधार किया है।

मैक्यून ने कहा, “उन्होंने खुद में सुधार किया है और वो अब अच्छे तरीके से खुद को टेकडाउन के प्रयासों से बचा पाएंगी।”

“Kiri Jiu Jitsu की कोचिंग अच्छी है और ‘NSP’ को बहुत थोड़े समय में एक बेहतर एथलीट बनने में भी मदद की है।

“साथ ही ‘NSP’ नेशनल रेसलिंग टीम से भी जुड़ी हुई हैं, जहां उन्होंने क्रू फर्नांडो सल्वाडोर की निगरानी में टेकडाउन के खिलाफ डिफेंस सीखा है।”

Kun Khmer World Champion Nou Srey Pov unloads a punch

ग्रैपलिंग गेम और टेकडाउन के खिलाफ डिफेंसिव गेम में सुधार करने के अलावा श्रे पोव अपनी वर्ल्ड-क्लास कुन खमेर स्किल्स से भी “द इंडियन टाइग्रेस” के खिलाफ बढ़त बनाने का प्रयास करेंगी।

कुन खमेर में उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 91-8-2 है और अपने स्टैंड-अप गेम की मदद से एटमवेट की टॉप एथलीट्स को हराने में भी सक्षम हैं।

श्रे पोव की काबिलियत और मूव्स में तेजी को देख उनके कोचों का मानना है कि वो फोगाट के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली हैं।

मैक्यून ने कहा, “‘NSP’ को अपने हाथों का तेजी से प्रयोग करना होगा और फोगाट की रीच से दूरी बनाए रखनी होगी। उनके पास कई अलग-अलग तरह की स्किल्स मौजूद हैं।”

दुनिया के फैंस अभी तक श्रे पोव की बॉक्सिंग और किकिंग स्किल्स से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं और इस बार उन्होंने अपने मूव सेट में एक और स्ट्राइक को जोड़ा है, जो उन्हें इस बार जीत दिला सकती है।

उन्होंने कहा, “अपने पिछले मैचों में मैंने पंचों का ज्यादा इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बार मैं एल्बोज का ज्यादा प्रयोग कर सकती हूं क्योंकि ये एक बहुत खतरनाक मूव है।”

Cambodian star Nou Srey Pov with the winners medal

इस ग्रैपलर vs. स्ट्राइकर की भिड़ंत में 2 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स आमने-सामने आने वाले हैं, जो अपने-अपने खेल के टॉप पर पहुंचने में सफल रही हैं। दोनों का सपना है कि वो एक दिन अपने देश की सबसे पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनें।

“NSP” जानती हैं कि फोगाट को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा और उन्होंने भारतीय स्टार के मूव्स को नाकाम करने के लिए पूरी तैयारी की है।

इसी कारण श्रे पोव की टीम का मानना है कि वो उभरती हुई भारतीय स्टार को हराने में पूरी तरह सक्षम हैं और इस जीत के साथ वो वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंच सकती हैं।

मैक्यून ने कहा, “ये एक तगड़ा मैच होने वाला है। लेकिन क्रू रिथ चेया का साथ पाकर हमारा आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है और सभी कोचों ने उन्हें इस धमाकेदार मुकाबले के लिए तैयार करने में मदद की है।”

ये भी पढ़ें: श्रे पोव के खिलाफ अपने स्ट्राइकिंग गेम से मैच जीतना चाहती हैं ऋतु फोगाट

न्यूज़ में और

Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.