ONE: INSIDE THE MATRIX की टॉप हाइलाइट्स

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

30 अक्टूबर को हुए ONE: INSIDE THE MATRIX ने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

2 नए ONE वर्ल्ड चैंपियंस सामने आए, 2 वर्ल्ड चैंपियंस ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, एक नया लाइटवेट स्टार उभर कर सामना आया और एक रेसलिंग आइकन ने अपने परफेक्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड को कायम रखा है।

यहां हमने आपके लिए ब्लॉकबस्टर इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX के टॉप 3 हाइलाइट्स चुने हैं।

#1 डी रिडर ने बहुत बड़ा उलटफेर किया

The ONE Middleweight World Title fight between Aung La N Sang 🇲🇲 and Reinier De Ridder 🇳🇱 ended in JAW-DROPPING fashion!

The ONE Middleweight World Title fight between Aung La Nsang(Burmese Python) 🇲🇲 and Reinier De Ridder 🇳🇱 ended in JAW-DROPPING fashion! #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को बड़ा उलटफेर का शिकार बनाने में एक राउंड का भी समय नहीं लगा और नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

डी रिडर ने बेहद तेजी के साथ टेकडाउन लगाया और शानदार तरीके से अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया।

आंग ला न संग धैर्य से काम ले रहे थे, वहीं डच स्टार सबमिशन मूव लगाने की कोशिश में थे। जैसे ही डी रिडर बॉडी ट्रायंगल मूव लगाने की पोजिशन से बाहर आए तो म्यांमार के स्टार एथलीट ने स्टैंड-अप गेम में आने में देर नहीं लगाई। लेकिन चैलेंजर ने एक बार फिर “द बर्मीज़ पाइथन” को मैट पर गिराया और बॉडी ट्रायंगल की पोजिशन प्राप्त की।

इस बार डी रिडर अपना दायां हाथ आंग ला की चिन (ठोड़ी) के नीचे घुसाने की कोशिश कर रहे थे। चैंपियन खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस बचाव के प्रयास से डी रिडर को रीयर-नेकेड चोक लगाने में आसानी हुई। पहले राउंड में 3 मिनट 26 सेकंड बीत जाने के साथ ही आंग ला ने टैप आउट कर दिया और नया चैंपियन सामने आया।

बिना कोई संदेह डी रिडर ने एक बड़े स्टार की तरह का प्रदर्शन किया और नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बने। अब उन्हें अपने पहले चैलेंजर का इंतज़ार है।



#2 ली ने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ा

Here's what went down in Christian Lee's first ONE Lightweight World Title defense against Iuri Lapicus!

Here's what went down in Christian Lee's first ONE Lightweight World Title defense against Iuri Lapicus! #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

कुछ लोगों का मानना था कि क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को अपराजित रहे यूरी लापिकुस के खिलाफ हार मिलने वाली है, लेकिन उन्होंने TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज कर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया।

शुरुआत से ही ली फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करने के प्रयास में थे, लेकिन इस बीच उन्हें राइट क्रॉस का प्रभाव भी झेलना पड़ा। “द वॉरियर” ने ग्रैपलिंग के जरिए बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन मोल्दोवन स्टार ने उन्हें मैट पर पटक दिया। स्टैंड-अप गेम में आने के बाद ली ने भी टेकडाउन किया था।

ली माउंट पोजिशन पर थे, मगर लापिकुस ने खुद को बचाया और हील हुक लगाने की कोशिश की।

लेकिन सबमिशन लगाने की कोशिश में लापिकुस खुद को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं थे। ली ने अपने प्रतिद्वंदी पर दमदार पंच लगाए और तब तक लगाने जारी रखे जब तक उनके चैलेंजर ने हार नहीं मान ली।

अब ली ONE Championship के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच (14) जीतने वाले एथलीट बन गए हैं। वहीं ONE में सबसे ज्यादा नॉकआउट्स (9) के मामले में भी उन्होंने अमीर खान की बराबरी कर ली है।

जीत के बाद ली ने घोषणा की कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। पहले ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस को सेलिब्रेट करने का शायद इससे बेहतर तरीका कोई नहीं हो सकता था।

#3 ली ने अपनी नॉकआउट स्ट्रीक को कायम रखा, चैंपियन भी बने

The SHOCKING ending to the ONE Featherweight World Title fight between Martin Nguyen and Thanh Le!

The SHOCKING ending to the ONE Featherweight World Title fight between Martin "The Situ-Asian" Nguyen and Thanh Le MMA! #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

थान ली ने अपनी नॉकआउट स्ट्रीक को 4 पर पहुंचा दिया है और इसी बीच नए ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

पहले 2 राउंड्स में वियतनामी-अमेरिकी एथलीट शानदार मूवमेंट के जरिए मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को अटैक करने से रोक रहे थे और दमदार ओवरहैंड राइट भी लगा रहे थे।

गुयेन को बढ़त तीसरे राउंड में मिली, दमदार शॉट्स लगाए और मैच को फिनिश करने के करीब भी आ पहुंचे थे।

लेकिन जैसे ही गुयेन ने नॉकआउट की कोशिश की, ली का स्ट्रेट राइट एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ। गुयेन लड़खड़ाने लगे थे और ली ने इसी का फायदा उठाकर कुछ और स्ट्राइक्स भी लगाईं।

ली मैच को फिनिश करना चाहते थे, लेकिन मार्टिन हार मानने को तैयार नहीं थे। अंत में एक लेफ्ट हुक-राइट अपरकट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन जिनमें से एक शॉट सीधे गुयेन के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ और रेफरी ने अगले ही पल मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

ली ने अपनी उम्मीद के अनुसार फिनिश हासिल किया है, चैंपियन बने और इससे ज्यादा खुशी की क्या बात हो सकती है कि कुछ ही महीनों में वो पिता भी बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला vs डी रिडर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48