वो महिला जिन्होंने थान ली को कामयाबी हासिल करने के रास्ते में मदद की

Thanh Le at ONE A NEW TOMORROW DC 1970 768x512

वियतनामी-अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट थान ली के ONE Championship करियर की शुरुआत बहुत अच्छी रही है। लगातार 3 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर उन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई।

अब शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX में ली ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को उनके टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं।

ये ली के लिए यादगार मैच होने वाला है, लेकिन उन्होंने अकेले इस कठिन सफर को तय नहीं किया है। उनकी पत्नी कोलिंग हमेशा उनका साथ देती आई हैं।

35 वर्षीय स्टार ने कहा, “मुझे लगता है कि उनसे ज्यादा सपोर्ट शायद मुझे कोई नहीं दे सकता था। वो हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहीं और हमेशा मुझसे बहुत प्यार किया है।”

ये लव स्टोरी उनकी शादी से कई साल पहले शुरु हुई थी।

वेरिजोन वायरलैस स्टोर में फेदरवेट कंटेंडर ने कोलिंग का फोन ठीक किया था। कुछ साल बाद ली ने उन्हें नौकरी पर भी रखा और वहीं से दोनों की दोस्ती समय बीतने के साथ और भी गहरी होती गई।

दोनों और भी करीब आते जा रहे थे और अपने-अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें एक-दूसरे का साथ चाहिए था। अपने माता-पिता के रिलेशन को समझने के बाद ली भी जान चुके थे कि एक रिश्ते को संवारने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने कहा, “मेरे पिता एक कंस्ट्रक्शन प्लांट पर काम करते थे और कई-कई घंटे काम पर ही बिताते थे। उन्होंने ही मुझे मार्शल आर्ट्स के बारे में बताया और मेरे जन्म से पहले वो भी मार्शल आर्ट्स से जुड़े थे।”

“मेरे पिता को एक अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही थी और मां 2 अलग-अलग नौकरियां करती थीं।

“मेरी मां ने हमेशा मेरे पिता का साथ दिया है। जरूरत के समय हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं। उनके इसी रिलेशनशिप से मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला।

“मेरी कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है, क्योंकि मेरा साथ देने के लिए भी मेरी पार्टनर हमेशा मेरे साथ रही हैं।”

ली ने भी अपनी पत्नी को नर्सिंग की डिग्री प्राप्त करने में बहुत मदद की है। उसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ वर्जीनिया जाने का फैसला लिया, जिससे वो अपने मार्शल आर्टिस्ट बनने के सपने को पूरा कर सकें।

50/50 और MidCity MMA टीम के प्रतिनिधि ने कहा, “हमारी आय उस समय कुछ खास नहीं हुआ करती थी इसलिए हमने एक-दूसरे का साथ दिया, जिससे हम अपने सपनों को पूरा कर सकते थे। वो अपना सभी सामान लेकर मेरे पास आ गईं और हम साथ रहने लगे।

उनके द्वारा किए गए त्याग का ही फल है कि अब ली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की कगार पर खड़े हैं। अब दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार ने कहा, “हम साथ में बहुत मस्ती करते हैं।”

“ऐसे बहुत मौके आए हंसते-हंसते मेरी हालत ऐसी हो जाती कि मैं सांस भी नहीं ले पाता। मैं हमेशा उन्हें परेशान करता रहता हूं और वो अक्सर मेरा मज़ाक उड़ाती रहती हैं। इसी तरह से हमारी जिंदगी कट रही है।

“अगर कोई कपल साथ मिलकर परेशानियों को नहीं झेल सकता तो जरूर उनके रिश्ते में खटास पड़ने वाली है। दबाव मुक्त होने का एक तरीका उन्हें ढूंढना चाहिए, जैसे हम मस्ती कर परेशानियों को खुद से दूर रखते हैं।”



अब हम जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं।

ली और उनकी पत्नी लड़की होने की उम्मीद कर रहे हैं। फेदरवेट स्टार ने कहा कि बेटी के पालन-पोषण के लिए उन्हें ONE के लाखों-करोड़ों फैंस का भी साथ चाहिए होगा।

ली ने बताया, “मेरी पत्नी को प्रेग्नेंट हुए 17 हफ्ते हो गए हैं और जल्द ही हमारे हाथों में हमारी बेटी खेल रही होगी।”

“हम सभी जांच अच्छे से करवा रहे हैं। गाड़ी की सीटों को अपनी बच्ची के लिए तैयार कर रहे हैं और कमरे की सजावट भी कर रहे हैं। मुझे खुशी के साथ-साथ डर का अनुभव भी हो रहा है।”

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं अपने बेटे से इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता हूं और अब हमें बेटी का इंतज़ार है। मैं एक बेटी का पिता बनने वाला हूं और मुझे पता ही नहीं है कि मुझे क्या चीजें करनी चाहिए।”

एक तरफ ली को अंदाजा नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए, लेकिन उन्हें इतना भरोसा जरूर है कि उनकी पत्नी हमेशा हर अच्छे और बुरे समय में उनका साथ देती रहेंगी।

उन्होंने कहा, “उन्हें किसी चीज की मदद चाहिए होगी, मेरा सपोर्ट चाहिए होगा या कुछ और, मैं उनकी हर इच्छा को पूरा करना चाहता हूं। मैं अपनी हर एक चीज को उनके साथ शेयर करने के लिए तैयार हूं और मैं जानता हूं कि वो भी हमेशा मेरा इसी तरह साथ देती रहेंगी।”

उनका ये रिलेशनशिप पिछले एक दशक से चला आ रहा है, जिसमें उन्होंने मस्ती के अलावा, त्याग किए हैं, साथ में रोए हैं और एक-दूसरे को बहुत प्यार भी किया है।

अब जब उनके परिवार से एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। इसके साथ ही ली को उम्मीद होगी कि ONE: INSIDE THE MATRIX में वो ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने में जरूर सफल होंगे।

लेकिन यहां तक का सफर शायद वो कोलिंग के बिना तय नहीं कर पाते।

ली ने कहा, “हमारी शादी को अभी साढ़े तीन साल हुए हैं, लेकिन असल में हम पिछले एक दशक के समय से एक-दूसरे का साथ देते आ रहे हैं। जब मैंने पहली बार उन्हें किस किया था, तभी मैंने उनकी आंखों में अपने लिए प्यार देखा था। मैं जानता था कि मुझे अब मेरा पार्टनर मिल चुका है।”

ये भी पढ़ें: थान ली ने ऐसे टीवी शोज के बारे में बताया जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.