मार्टिन गुयेन एक महान एथलीट बनकर युवा स्टार्स के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनना चाहते हैं

Martin Nguyen DC 9076 768x512

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन डिविजन के लीडर के रूप में अपने आपको स्थापित किए हुए हैं।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार दुनिया भर का भ्रमण करते हैं, जिम में कई घंटों तक कड़ी ट्रेनिंग करते हैं जो उनके घर और परिवार से हजारों मील दूर स्थित है। इसके अलावा चैंपियन बने रहने के लिए उन्हें अलग-अलग त्याग भी करने पड़ते हैं।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को उन्हें एक बार फिर ये साबित करना है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

ONE: INSIDE THE MATRIX में गुयेन को डिविजन के #3-रैंक के कंटेंडर वियतनामी-अमेरिकी नॉकआउट आर्टिस्ट थान ली के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

गुयेन ने कहा, “मैं किसी खास वजह से चैंपियन बना हूं।”

“मैं कभी भाग्य पर निर्भर रहकर रिंग में नहीं उतरता। मैं कड़ी मेहनत करता हूं और कड़ी मेहनत ही है, जिसने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।”

बिना कोई संदेह ऑस्ट्रेलियाई स्टार अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में सफलता प्राप्त कर सके हैं।

गुयेन का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-3 का है, 9 मैचों में नॉकआउट और 3 में सबमिशन से जीत दर्ज कर चुके हैं।

लगातार 4 मैचों में पहले राउंड में जीत दर्ज करने के बाद “द सीटू-एशियन” ने अगस्त 2017 में मरात “कोबरा” गफूरोव को नॉकआउट कर ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

उसके 3 महीने बाद ही उन्होंने ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को नॉकआउट कर इतिहास रचा और ONE के इतिहास में पहले 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बने।

उसके बाद सितंबर 2018 में गुयेन ने घुटने की चोट के कारण लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को छोड़ने का फैसला लिया, लेकिन चोट से उबरने के तुरंत बाद उन्होंने Sanford MMA जिम में दोबारा ट्रेनिंग शुरू की और खुद में कई बदलाव भी किए।



उस बदलाव के बाद उनके करियर को जैसे एक नई शुरुआत मिली।

पहले गुयेन ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नारनतुंगलाग “तुंगा” जदंबा को फ्लाइंग नी लगाते हुए नॉकआउट किया, उसके बाद #2-रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा को दमदार ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करते हुए हराया था।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि Sanford MMA के कोच हेनरी हूफ्ट की निगरानी में गुयेन की स्किल्स में अविश्वसनीय सुधार हुआ है और जिम के वातावरण का भी उन्हें बहुत फायदा मिला।

गुयेन ने कहा, “Sanford में ट्रेनिंग शुरू करने के बाद मेरी स्किल्स पहले से बहुत बेहतर हो गई हैं।”

“कोच मुझे बताते हैं कि किसी मैच के लिए खुद को कैसे तैयार करना चाहिए। जिम में हमारे साथ कई सारे अन्य प्रतिभाशाली एथलीट्स मौजूद हैं, इसलिए हमेशा आपको अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती रहती है। हम ‘हराओ या हार जाओ’ के सिद्धांत पर चलते हैं। हम बहुत कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और एक-दूसरे की बहुत मदद भी करते हैं।”

अगले मैच में उभरते हुए फेदरवेट स्टार्स में से एक गुयेन की स्किल्स की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं, जिन्हें फिलहाल शानदार मोमेंटम प्राप्त है।

ली का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-2 का है और फिनिशिंग रेट 100% है। खास बात ये है कि 10 मैचों में उन्होंने नॉकआउट से जीत दर्ज की है।

थोड़े ही समय में वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। #3-रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर युसुप सादुलेव को नॉकआउट कर चुके हैं, पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन कोटेट्सू “नो फेस” बोकू को हरा चुके हैं और हाल ही में Shooto Pacific Rim फेदरवेट चैंपियन रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को हराया था।

मौजूदा चैंपियन भी ली के अभी तक के प्रदर्शन से खासे प्रभावित रहे हैं।

गुयेन ने कहा, “वो एक शानदार एथलीट हैं। तेजी के साथ मूव करते हैं और उनके पास गज़ब की ताकत है।”

“वो टायक्वोंडो बैकग्राउंड से आते हैं। उन्हें अपने प्रतिद्वंदी की स्ट्राइक्स को असफल कर खुद दमदार स्ट्राइक्स लगाना बहुत पसंद है और मैं इस तरह के एथलीट का सामना करने को लेकर उत्साहित हूं।”

“द सीटू-एशियन” इस मैच में एक और यादगार जीत दर्ज करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए भविष्यवाणी करने से भी बच रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं मैच को जरूर फिनिश करना चाहता हूं।”

चाहे मैच किसी भी दिशा में आगे बढ़े, लेकिन एक जीत गुयेन को इतिहास का सबसे महान ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बना सकती है। हालांकि, अभी भी उन्हें अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना है।

सिडनी में अपने परिवार और दोस्तों को छोड़ 8 हफ्ते के लिए एक ट्रेनिंग कैम्प में जाना काफी कठिन है।

Martin Nguyen and Aung La N Sang celebrate a big win

लेकिन गुयेन के लिए ये त्याग बहुत महत्वपूर्ण है। वो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से युवा मार्शल आर्ट्स स्टार्स को प्रेरित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “एक महान एथलीट बनना ही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता आया है।”

“मैं चाहता हूं कि लोग कहें, ‘इस वर्ल्ड चैंपियन के कारण ही मुझे मार्शल आर्ट्स से जुड़ने की प्रेरणा मिली। इसी वर्ल्ड चैंपियन को देख मुझे भी रोज कड़ी ट्रेनिंग करने की प्रेरणा मिलती रही। वो अपने परिवार से हजारों मील दूर रहकर भी अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में सक्षम है।’

“जब भी लोग मेरे नाम को याद करें, मैं चाहता हूं कि उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।”

ये भी पढ़ें: थान ली ने गुयेन के खिलाफ तगड़े एक्शन की उम्मीद जताई: ‘मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगा’

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35