अबासोव Vs. नाकाशीमा ONE: INSIDE THE MATRIX II को हेडलाइन करेगा

ONE Welterweight World Title showdown between mma fighters James Nakashima and reigning champion Kiamrian Abbasov

साल के सबसे बड़े इवेंट के आयोजन के एक हफ्ते बाद ONE Championship की INSIDE THE MATRIX इवेंट सीरीज के दूसरे शो के साथ वापसी हो रही है।

शुक्रवार, 6 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE: INSIDE THE MATRIX II का आयोजन किया जाएगा, जिसे पहले ही सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में रिकॉर्ड किया जा चुका है।

मेन इवेंट में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव पहली बार अपना टाइटल अपराजित चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ  डिफेंड करेंगे।

वहीं, को-मेन इवेंट में #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर पीटर “द आर्केंजल” बस्ट का सामना #4 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन से होगा, जो कि ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मुकाबला होगा।

Kiamrian Abbasov strikes down Zebaztian Kadestam at ONE: DAWN OF VALOR

लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद अबासोव ने तब के वेल्टरवेट किंग ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को अक्टूबर 2019 में टाइटल के लिए चैलेंज किया।

किर्गिस्तानी स्टार ने पांचों राउंड में कडेस्टम को अपनी ग्रैपलिंग से छकाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और नए ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

शुक्रवार को अबासोव अपना टाइटल डिफेंड और करियर की 23वीं जीत हासिल करने के इरादे से उतरेंगे। हालांकि, एक अपराजित सुपरस्टार के खिलाफ ये मुकाबला काफी मुश्किल होगा।

नाकाशीमा ने नवंबर 2018 में दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन जॉइन करने से पहले लगातार 9 जीत हासिल की थी।

उसके बाद से ही अमेरिकी एथलीट ने अपनी वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग और Team Petrosyan में सुधारी गई स्ट्राइकिंग के दम पर रेमंड मागोमेडालिएव, लुईस “सापो” सेंटोस और जापानी लैजेंड युशिन “थंडर” ओकामी के खिलाफ लगातार तीन जीत दर्ज कीं।

“द लॉयन सिटी” में नाकाशीमा अपने प्रोफेशनल करियर की 13वीं जीत हासिल कर परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखते हुए ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहेंगे।

James Nakashima kicks Yushin Okami while his beard sways

ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले से पहले ग्लोबल फैंस को लाइटवेट डिविजन के दो सबसे प्रतिभाशाली एथलीट्स के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

बस्ट, जो नीदरलैंड्स के ब्रेडा में नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के साथ ट्रेनिंग करते हैं, का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 16-4 और फिनिशिंग रेट 67 फीसदी है।

डच स्टार पिछले 8 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं, उनकी सबसे हालिया जीतें पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और ऑस्ट्रेलियाई सनसनी एंटोनियो “द स्पार्टन” कारुसो के खिलाफ आईं।

इन दमदार जीतों के दम पर बस्ट डिविजन में #3-रैंक के दावेदार बने और सब कुछ सही हुआ तो उन्हें जल्द ही वर्ल्ड टाइटल मैच भी हासिल हो सकता है।

Surging Dutchman Pieter Buist competes against Filipino icon Eduard Folayang

नास्तुकिन प्रोमोशन के ऐसे सुपरस्टार के रूप में उभरे हैं, जिनकी चर्चा हर कोई करता है।

रूसी फिनोम, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-4 और फिनिशिंग रेट 85 फीसदी है, को अपनी ऑलराउंड स्किल्स के लिए जाना जाता है। उनका कार्डियो और नॉकआउट पावर बहुत ही जबरदस्त है।

अपने करियर में नास्तुकिन कई सारी यादगार हाइलाइट-रील जीत दर्ज कर चुके हैं। इसमें 6 सेकंड में रॉब “रूथलैस” लिसिटा को नॉकआउट करना, फोलायंग को किया गया फ्लाइंग नी नॉकआउट और सबसे चौंकाने वाली जीत “द अंडरग्राउंड किंग” एडी अल्वारेज़ के खिलाफ पहले राउंड में TKO से आई थी।

अब #4-रैंक के रूसी पावरहाउस ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबला हासिल करने से चंद कदम ही दूर हैं।

Russian knockout artist Timofey Natsyukhin spoils Eddie Alavarez's debut

इन शानदार मुकाबलों के अलावा फैंस को ONE: INSIDE THE MATRIX II में #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर मेंग बो, #4 रैंक के कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन “डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा की वापसी देखने को मिलेगी।

शो में होने वाले सभी मैचों को आप नीचे देख सकते हैं।

Chinese MMA fighter Meng Bo celebrates her debut victory in ONE

ONE: INSIDE THE MATRIX II का पूरा कार्ड

  • (c) कियामरियन अबासोव vs. जेम्स नाकाशीमा (ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • टिमोफी नास्तुकिन vs. पीटर बस्ट (ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर)
  • किम क्यु सुंग vs. युया वाकामत्सु (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. रामोन गोंजालेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल vs. मेंग बो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला Vs. डी रिडर

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.