रैम्बोलैक The Inner Circle 30 में योड-आईक्यू के खिलाफ पहली बार ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को करेंगे डिफेंड

Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)

रैम्बोलैक चोर अजालाबून को चैंपियन बने हुए कुछ ही समय हुआ है और उनके पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस की घोषणा कर दी गई है।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शुक्रवार, 11 सितंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले The Inner Circle 30 में अपने खिताब को योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण live.onefc.com पर किया जाएगा। रैम्बोलैक ने 20 मार्च को हुए The Inner Circle 7 में नबील अनाने को हराकर खिताब जीता था।

थाई स्ट्राइकर ने संगठन में अपने करियर की शुरुआत ONE Friday Fights से की और लगातार सफलता के दम पर मेन रोस्टर में जगह बनाई।

रैम्बोलैक ने ONE Fight Night 39 में अब्दुल्ला दयाकाएव को नॉकआउट करने के बाद अनाने के खिलाफ खिताबी मैच हासिल किया। इससे पहले दयाकाएव ने अपने पिछले चार विरोधियों को नॉकआउट से ढेर किया था।

रैम्बोलैक उस मैच में अंडरडॉग के रूप में उतरे थे, लेकिन Superbon Training Camp के फाइटर ने शानदार खेल दिखाते हुए “स्मैश बॉय” को दूसरे राउंड में धराशाई कर दिया।

उसके बाद उन्होंने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप अनाने को चैलेंज किया। अनाने इससे पहले अपने पिछले नौ मैचों में दो साल से अपराजित रहे।

रैम्बोलैक ने नॉकडाउन हासिल करते हुए अनाने को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया और लुम्पिनी स्टेडियम से 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट के साथ निकले। उसके बाद थाई स्टार ने बोद्ध भिक्षु बनने का सफर तय किया।

अब वो The Inner Circle 30 में एक मिशन के साथ उतरेंगे, लेकिन उन्हें योड-आईक्यू के रूप में बेहद कड़ी चुनौती मिलने जा रही है।

योड-आईक्यू ने टाइटल मैच हासिल करने के लिए लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज की है, जिसमें उन्होंने कियामरन नबाती, अलेक्सी बेलिको को भी हराया। इस दौरान उन्होंने 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया।

रैम्बोलैक की तरह ही योड-आईक्यू ने भी ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। आपको बता दें कि वो अपने दोस्त और मेंटोर व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

योड-आईक्यू का मिशन है कि वो भी अपने साथी की तरह एक घातक फाइटर बनें और इसके लिए उन्हें 11 सितंबर की चुनौती से पार पाना होगा।

न्यूज़ में और

(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30