लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद ऋतु फोगाट के साथ खास बातचीत

Ritu-Phogat-Nou-Srey-Pov-Inside-The-Matrix

8 महीने के अंतराल के बाद ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट सर्कल में उतरने को लेकर बेताब थीं। इस दौरान की गई तैयारियां की झलकी उनके प्रदर्शन में साफ देखी जा सकती थी।

बीते शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुए ONE: INSIDE THE MATRIX के एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में भारतीय सुपरस्टार ने कंबोडियाई स्ट्राइकर नोउ श्रे पोव को दूसरे राउंड में TKO से मात दी।

करीब 7 मिनट तक चले मुकाबले में फोगाट ने अपनी रेसलिंग और ग्राउंड एंड पाउंड स्किल्स का शानदार नमूना पेश किया। लगातार तीसरी जीत के बाद उन्होंने विमेंस एटमवेट डिविजन में खुद को बेहद मजबूत एथलीट के रूप में साबित कर दिया है।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने खास बातचीत करते लंबे अंतराल के बाद मैच और उसमें मिली जीत, फैंस से मिले समर्थन और भविष्य के बारे में बात की।

🤸‍♀️ जीत का वो बेहतरीन पल! 🤸‍♀️ – ऋतु फोगाट! 🇮🇳

🤸‍♀️ जीत का वो बेहतरीन पल! 🤸‍♀️ "द इंडियन टाइग्रेस" Ritu Phogat ने दूसरे ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर जीत हासिल की! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #InsideTheMatrix #MiForRituPhogat

Posted by ONE Championship India on Friday, October 30, 2020

ONE Championship: आपको लगातार तीसरी जीत के बाद कैसा महसूस हो रहा है?

ऋतु फोगाट: मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं रिंग में उतरने का इंतजार कर रही थी। मैंने काफी तैयारी की हुई थी और बस इंतजार था कि कब लॉकडाउन खत्म हो और मेरे मैच की घोषणा हो।

ONE: जीत की हैट्रिक लगाने के बाद आपने पूरे एटमवेट डिविजन को एक कड़ा संदेश दिया है। भविष्य में कोई ऐसी प्रतिद्वंदी जिसके खिलाफ आप मुकाबला करना चाहेंगी?

ऋतु फोगाट: चाहे प्रतिद्वंदी कोई भी हो, मैं उसका सामना करने के लिए तैयार रहूंगी। एटमवेट डिविजन बहुत ही अच्छा है, जिसमें काफी सारे अच्छे एथलीट्स हैं। मैं तैयार हूं और जिसका भी सामना करने को मिलेगा, पूरी तरह से तैयार रहूंगी।

Indian Wrestling Superstar Ritu Phogat

ONE: 2021 में होने वाली ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह मिलती है तो किस तरह की तैयारियों पर ध्यान रहेगा?

ऋतु फोगाट: मेरे लिए मुकाबले का हिस्सा बनना और अधिक से अधिक प्रतिद्वंदियों का सामना करना महत्वपूर्ण है। चाहे फिर ग्रां प्री में मुकाबला हो या फिर बिना ग्रां प्री के, मैं अच्छी प्रतिद्वंदियों का सामना कर टाइटल मैच हासिल करना चाहती हूं।



ONE: मैच जीतने के बाद फैंस से मिली प्रतिक्रिया पर आपकी राय?

ऋतु फोगाट: ये मेरे लिए भावुक कर देने वाला पल रहा। फैंस का समर्थन हमेशा से ही रहा है। मैं यही उम्मीद करती हूं कि ये समर्थन ऐसे ही बना रहे। इससे मुझे एक अलग ही प्रेरणा और जुनून मिलता है। मैं सभी देशवासियों की शुक्रगुजार हूं, उनके समर्थन से ही और भी आगे बढ़ना चाहती हूं। मैं अपने देश के लिए मुकाबला करती हूं और देश जब मेरे साथ हो तो ये एक आशीर्वाद की तरह है।

ONE: क्या आप अपनी बहन की शादी को अटेंड कर पाएंगी?

ऋतु फोगाट: फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। देखते हैं कि जाना संभव हो पाता है या नहीं। लेकिन मैं जरूर जाना चाहूंगी।

Ritu Phogat posing after winning her 3rd bout

ONE: आप ‘The Apprentice’ का हिस्सा होंगी, जिसमें रेंज़ो ग्रेसी और जॉर्ज सेंट-पिअर जैसे दिग्गज भी शामिल होंगे। उनके साथ काम करने को लेकर कितनी उत्साहित हैं?

ऋतु फोगाट: मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। ये मेरे लिए एक दम नया अनुभव होगा। मैं ‘The Apprentice’ का हिस्सा बनने का इंतजार कर रही हूं।

ये भी पढ़ें: 13 बातें जो आप ऋतु फोगाट के बारे में नहीं जानते होंगे

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35