स्टार्स ने क्रिश्चियन ली Vs. यूरी लापिकुस के मैच की भविष्यवाणी की

Christian Lee Iuri Lapicus Stars Predict 1200X800 768x512

ONE Championship इस साल के सबसे बड़े इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा और बाउट कार्ड में 4 वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों को जोड़ा गया है।

को-मेन इवेंट में 2 बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बीच ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा।

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को अपराजित #1-रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

मैच से पहले कई बड़े ONE सुपरस्टार्स ने इस मुकाबले की भविष्यवाणी की है।

अमीर खान

Live action shots of MMA fighters Amir Khan and Rahul Raju from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

“इस मैच में कोई भी जीत सकता है। कुछ कह पाना मुश्किल है क्योंकि यूरी लापिकुस के पास जबरदस्त नॉकआउट पावर है, लेकिन अगर क्रिश्चियन ली शुरुआती राउंड्स में उन स्ट्राइक्स से बच पाते हैं तो उसके बाद लापिकुस के लिए आखिरी राउंड्स में बढ़त बनाना मुश्किल हो जाएगा।

“मैंने शेनन विराचाई के खिलाफ लापिकुस का मैच देखा और उसमें वो आखिरी राउंड्स में थके हुए नजर आने लगे थे। मुझे विश्वास है कि ली और उनके पिता ने इस चीज पर ध्यान दिया होगा।

“ली को अंतिम राउंड्स में सबमिशन या TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत मिलने की संभावना है। वहीं अगर लापिकुस को जीत मिली तो वो शुरुआती राउंड्स में ही आ जाएगी। अगर मैच 3 राउंड्स से आगे गया, मुझे लगता है कि ली की जीत की संभावनाएं ज्यादा होंगी। पहले कुछ राउंड्स में लापिकुस बहुत खतरनाक होते हैं। वो ताकतवर हैं, लेकिन कुछ राउंड्स के बाद वो थक जाते हैं।”

जेम्स नाकाशीमा

James Nakashima kicks Yushin Okami while his beard sways

“लापिकुस मेरे टीम मेंबर हैं। मैं मिलान में जाकर उनके साथ Team Petrosyan में भी कभी-कभी ट्रेनिंग करता हूं।

“मैं इस मैच के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे क्रिश्चियन पसंद हैं और एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन मैं इस मैच में लापिकुस को सपोर्ट करूंगा। मुझे नहीं पता किसे जीत मिलेगी, मगर मैं लापिकुस के साथ हूं।

“Team Petrosyan में हम सभी के संबंध बहुत अच्छे हैं। जियोर्जियो और आर्मेन जैसे महान किकबॉक्सर्स उन्हें ट्रेनिंग देते हैं। मैं केवल ये जानता हूं कि वो पूरी तैयारी के साथ मैच में उतरेंगे। मैं जानता हूं कि क्रिश्चियन के खिलाफ मैच कड़ा होने वाला है, फिर भी मुझे कहीं ना कहीं उम्मीद है कि लापिकुस इस मैच में जीत दर्ज करेंगे।”

एंड्रयू लियोन

Bali MMA's Andrew Leone

“मैं क्रिश्चियन ली को सपोर्ट करूंगा। वो बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन से जीत दर्ज करते आए हैं। इतनी छोटी उम्र में वो अत्यधिक दबाव को झेलने में सक्षम हैं और यही बात उन्हें लापिकुस से अलग साबित करती है।

“उनके प्रतिद्वंदी यूरी इससे पहले मरात गफूरोव के खिलाफ शानदार सबमिशन लगाकर जीत प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे खतरनाक एथलीट को हराने का मतलब है कि आपके पास वर्ल्ड-क्लास स्किल्स की कमी नहीं है। फिर भी मैं ली को जीतता हुआ देख रहा हूं।”

ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम

Swedish mixed martial artist Zebaztian Kadestam celebrates a big victory

“ये कड़ा मुकाबला होगा और मुझे लगता है कि इस मैच में बड़ा उलटफेर हो सकता है। दोनों का ग्राउंड गेम अच्छा है, लेकिन मुझे लगता है कि लापिकुस को सबमिशन से जीत मिलेगी।”

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी

Japanese mixed martial arts legend Shinya Aoki

“क्रिश्चियन ली जानते हैं कि फाइट कैसे की जाती है और दबाव को झेलने में सक्षम हैं।

“मुझे नहीं पता कि ये ताकत उन्हें कहां से मिली है, मगर मैं उनके खिलाफ केवल मैच में ही नहीं बल्कि फाइटिंग के तरीके में भी हार गया था। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में तकनीक और रणनीति से ज्यादा फाइट करना ही मायने रखता है।

“मुझे लगता है कि ली को एकतरफा जीत मिलने वाली है। इसका कारण ये है कि वो बड़ी चुनौतियों से डरते नहीं हैं और उनका स्टाइल भी जबरदस्त है।”

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु

Japan's Yuya Wakamatsu jumps as he is introduced at ONE: DAWN OF HEROES in Manila

“मुझे लगता है कि क्रिश्चियन ली को जीत मिलेगी। लेकिन अगर लापिकुस मौकों का फायदा उठा पाते हैं तो वो भी जीत सकते हैं। लेकिन “दाग़ी” के खिलाफ ली ने उन्हें 3 राउंड्स तक खूब क्षति पहुंचाई और जीत दर्ज की थी।

“ली एक ताकतवर एथलीट हैं। ली को स्ट्राइक्स झेलनी पड़ सकती हैं, लेकिन वो टेकडाउन नहीं होंगे। वो हर बार की तरह अपना बेस्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेंगे।”

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन

Live action shots of MMA fighters Reece McLaren and Aleksi Toivonen from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

“ली का लाइटवेट डिविजन में प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन यूरी भी ताकतवर लाइटवेट एथलीट हैं। मुझे लगता है कि ली रेसलिंग गेम में मात देकर लापिकुस को हराएंगे।”



इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन

Australian Muay Thai fighter Elliot Compton

“ये एक स्ट्राइकर Vs. ग्रैपलर मैच प्रतीत होता है। ली अपने करियर में 60% मैचों को फिनिश कर चुके हैं, वहीं लापिकुस का फिनिशिंग रेट 71% है।

“लेकिन गौर किया जाए तो ली ने दुनिया को ये भी दिखाया है कि उनका ग्रैपलिंग के खिलाफ डिफेंसिव गेम बहुत अच्छा है, जैसा उन्होंने शिन्या एओकी के खिलाफ किया और अंत में TKO से जीत हासिल की। ली के ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग गेम दोनों ही अच्छे हैं।

“वहीं लापिकुस अभी तक अपराजित रहे हैं और फिनिशिंग रेट शानदार है। उन्होंने 29% मैचों में स्ट्राइकिंग से जीत दर्ज की है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत ग्रैपलिंग गेम है। अब वो Team Petrosyan में ट्रेनिंग कर रहे हैं, इसलिए मैं उत्साहित हूं कि ONE Super Series स्टार और महान किकबॉक्सर जियोर्जियो पेट्रोसियन की निगरानी में उन्होंने क्या-क्या चीजें सीखी हैं।

“ली का लाइटवेट डिविजन में प्रदर्शन शानदार रहा है और मुझे लगता है कि वो अपनी ताकत से लापिकुस को बैकफुट पर धकेलने वाले हैं। मेरा मानना है कि ली तीसरे राउंड में TKO से जीत प्राप्त करने वाले हैं।”

गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत

Indian mixed martial artist Gurdarshan Mangat

“मुझे लगता है कि ली अपने डिविजन के पोस्टर बॉय हैं और वो हमेशा बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार रहे हैं। उनके पिता भी कॉर्नर पर उनके साथ होंगे और मेरा मानना है कि वो पहले से भी ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करने वाले हैं। मेरे हिसाब से ये मैच 4 राउंड तक चलेगा।”

अर्जन “सिंह” भुल्लर

Indian heavyweight Arjan Bhullar following his debut in October 2019

“मैं क्रिश्चियन ली का बड़ा फैन हूं। जब उन्होंने शिन्या एओकी को हराकर टाइटल जीता तो मैं भी वहीं मौजूद था। एओकी लगातार उनपर दबाव बना रहे थे, लेकिन क्रिश्चियन मजबूती से डटे रहे और वर्ल्ड चैंपियन बने।

“मुझे लगता है कि फिलहाल वो अपने करियर के चरम पर हैं। शिन्या के खिलाफ जीत के बाद उन्हें अच्छा मोमेंटम प्राप्त हुआ था। वो युवा हैं और लगातार नई चीजें सीख रहे हैं।”

राहुल “द केरल क्रशर” राजू

Live action shots of MMA fighters Amir Khan and Rahul Raju from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

“ये एक धमाकेदार फाइट होगी और मैं इसे देखने को उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि क्रिश्चियन ली को यूरी लापिकुस के खिलाफ जीत मिलेगी।

“लापिकुस का पिछला मैच अच्छा रहा था, लेकिन वो एक ऐसे एथलीट के खिलाफ था जो फेदरवेट डिविजन से आए थे, इसलिए मेरे मन में अभी भी संदेह है।”

“डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा

Eko Roni Saputra vs. Murugan Silvarajoo

“यूरी लापिकुस एक अच्छे फाइटर हैं और मरात गफूरोव के खिलाफ जीत प्राप्त कर उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। एक तरफ लापिकुस धैर्य से काम लेते हैं, लेकिन क्रिश्चियन का स्टाइल आक्रामक है, युवा हैं और स्टैमिना भी अच्छा है।

“लापिकुस को चाहे उनके ग्रैपलिंग गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन जियोर्जियो पेट्रोसियन की निगरानी में उनकी स्ट्राइकिंग में भी जरूर सुधार हुआ होगा। गफूरोव के खिलाफ मैच में उन्होंने दिखाया था कि उनकी किक्स कितनी खतरनाक हैं। वो क्रिश्चियन की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं और इस मैच की भविष्यवाणी करना बेहद कठिन है।”

एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर

Indonesian MMA fighter Elipitua Siregar stands inside the cage, ready for battle

“मुझे लगता है कि जिस भी एथलीट को शुरू में अच्छा मोमेंटम प्राप्त होगा, वो इसे जल्द से जल्द फिनिश करने वाला है। यूरी लापिकुस और क्रिश्चियन ली पहले भी मैचों को बहुत जल्दी फिनिश कर चुके हैं।

“दोनों के पास अच्छा मूव सेट है, इसलिए मैच चाहे ग्राउंड गेम में आगे बढ़े या फिर स्टैंड-अप में, दोनों ही इसे जल्दी फिनिश करना चाहेंगे।”

एब्रो “द ब्लैक कोमोडो” फर्नांडीस

Indonesian mixed martial artist Abro Fernandes wears the winner's medal

“हमें इस बार नया चैंपियन देखने को मिल सकता है क्योंकि लापिकुस का ग्राउंड गेम और स्टैंड-अप गेम भी बहुत अच्छा है। लापिकुस के पास ताकत है और दूर रहकर अपनी स्ट्राइक्स को अंजाम देते हैं। साथ भी अभी तक उन्हें हार नहीं मिली है।

“स्ट्राइकिंग के मामले में मुझे लगता है लापिकुस बढ़त बनाने वाले हैं, लेकिन शिन्या एओकी के खिलाफ ली ने भी खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाए थे।”

ये भी पढ़ें: ली को पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में लापिकुस के खिलाफ जल्दी जीत की उम्मीद

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.