आंग ला, डी रिडर समेत कई सुपरस्टार्स ONE: INSIDE THE MATRIX के लिए सिंगापुर पहुंचे

Two-division ONE World Champion Aung La “The Burmese Python” N Sang

ONE: INSIDE THE MATRIX को होने में अब बस चंद दिन ही बाकी हैं, ऐसे में दुनिया भर के मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स का सिंगापुर पहुंचना शुरु हो गया है।

“द लॉयन सिटी” में होने वाले शो के बाउट कार्ड में चार वर्ल्ड टाइटल मुकाबले शामिल हैं, जिसमें प्रोमोशन के वर्ल्ड चैंपियंस और टॉप कंटेंडर्स आमने-सामने होंगे।

मेन इवेंट में 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग अपने ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को अपराजित सबमिशन स्पेशलिस्ट रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

दोनों ही सुपरस्टार्स सिंगापुर आ चुके हैं और क्वांरनटाइन भी पूरा कर लिया है।

Sanford MMA का प्रतिनिधित्व करने वाले डिविजन के किंग को “द लॉयन सिटी” पहुंचने में 31 घंटों का समय लगा।

आंग ला न संग को इससे कोई परेशानी नहीं हुई और वो मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने सिंगापुर में ONE को लाइव इंटरनेशनल इवेंट कराने की इजाजत देने के लिए सिंगापुर सरकार का धन्यवाद किया।

“द डच नाइट” ने क्वारंटाइन का समय पूरा करने के बाद इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग की वीडियो शेयर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली #1-रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव करते हुए दिखेंगे, वो भी सिंगापुर पहुंच चुके हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सिंगापुर वापस आकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं! 18 घंटे की यात्रा, 2 COVID टेस्ट और 48 घंटों का क्वारंटाइन। आखिरकार अपना पहला वर्कआउट करने का मौका मिला।”

स्टार्स का आना जारी है और अब ONE: INSIDE THE MATRIX के जरिए एक जबरदस्त शो के लिए ONE पूरी तरह से तैयार है।

कौन “द लॉयन सिटी” में वर्ल्ड चैंपियन बनकर निकलेगा? इस बात का पता तो शुक्रवार को ही चल पाएगा।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35