इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX को मिस नहीं करना चाहिए

ONE World Champions Aung La N Sang, Christian Lee, Xiong Jing Nan, and Martin Nguyen headline ONE: INSIDE THE MATRIX on 30 October

ONE Championship सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में तहलका मचाने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX का आयोजन “द लॉयन सिटी” में होने वाला है और बाउट कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक धमाकेदार मैच शामिल हैं।

इस मेगा इवेंट में 6 वर्ल्ड चैंपियंस भाग ले रहे हैं और उनके अलावा प्रोमोशन के कई बड़े सुपरस्टार्स लंबे समय बाद वापसी करने वाले हैं।

तो आइए उन कारणों के बारे में जानते हैं कि क्यों आपको ONE: INSIDE THE MATRIX को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

#1 चार ONE वर्ल्ड चैंपियंस डिफेंड करेंगे अपने टाइटल

इस ब्लॉकबस्टर इवेंट में 4 ONE वर्ल्ड टाइटल मैच शामिल हैं।

मेन इवेंट में 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना है। म्यांमार के लैजेंड स्टार 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, फिनिशिंग रेट 92% है और पिछले साल ही ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को नॉकआउट किया था।

वहीं, को-मेन इवेंट में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को अपने ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल का बचाव करना है, जिन्हें फेदरवेट से लाइटवेट डिविजन में आने के बाद कोई हार नहीं मिली है।

ली ने पहले मई 2019 में जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को नॉकआउट किया। उसके बाद वो तुर्की के सुपरस्टार सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बने और अब इस शुक्रवार को वो पहली बार अपने ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं।

तीसरे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन का ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा, जिसे उन्हें #3-रैंक के कंटेंडर थान ली के खिलाफ डिफेंड करना है। दोनों एथलीट्स को शानदार नॉकआउट्स के लिए जाना जाता है और दोनों मिलाकर 19 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं। सर्कल में उतरने के बाद संभव ही जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलने वाला है।

अंतिम वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में “द पांडा” जिओंग जिंग नान को टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है। जनवरी 2018 के बाद दोनों एथलीट्स एक बार फिर आमने-सामने होंगी, जब चीनी स्टार ने टियो को नॉकआउट कर चैंपियनशिप बेल्ट हासिल की थी।

#2 दो चैलेंजर्स अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे

एक तरफ वर्ल्ड चैंपियंस अपने-अपने टाइटल का बचाव करने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर 2 ऐसे एथलीट्स भी इवेंट का हिस्सा हैं, जो अभी तक अपराजित रहे हैं।

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर, आंग ला न संग को उनके ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं और उनका रिकॉर्ड 12-0 का है। डच स्टार ने अभी तक अपने लगभग सभी प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने में सफलता पाई है।

सिंगापुर में वो 13वीं जीत के साथ मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं और अपने अपराजित रिकॉर्ड को भी कायम रखने में सफल हो सकते हैं।

दूसरा बड़ा नाम को-मेन इवेंट में क्रिश्चियन ली के चैलेंजर यूरी लापिकुस का है। मोल्दोवन एथलीट का रिकॉर्ड 14-0 का रहा है और फिनिशिंग रेट 100% है। खास बात ये है कि केवल एक प्रतिद्वंदी को छोड़कर वो अपने सभी मुकाबलों में पहले राउंड में जीत दर्ज कर चुके हैं।

जाहिर तौर पर ली के खिलाफ भी वो कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे।



#3 फोलायंग का वापसी का सफर

Filipino mixed martial arts icon Eduard Folayang heads to the cage

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई है।

फिलीपीनो लैजेंड पिछले 4 में से 3 मैचों को हार चुके हैं और एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनके लिए एंटोनियो “द स्पार्टन” कारुसो के खिलाफ जीत अब बहुत जरूरी हो गई है।

अच्छी बात ये है कि फोलायंग का वापसी का दौर सिंगापुर से ही शुरू हो सकता है, जहां उनका रिकॉर्ड 6-1 का रहा है। इनमें नवंबर 2016 में एओकी के खिलाफ आई यादगार ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीत भी शामिल है।

लेकिन जीत दर्ज करने के लिए उन्हें शानदार प्रदर्शन करना होगा।

कारुसो Sanford MMA टीम में ट्रेनिंग लेते हैं, BJJ बैकग्राउंड से आते हैं और वैसे भी ग्रैपलर्स अभी तक फोलायंग के लिए बड़ी मुसीबत बने रहे हैं। इसलिए “द स्पार्टन” भी एक लैजेंड एथलीट के खिलाफ जीत प्राप्त कर खुद को लाइटवेट डिविजन के टॉप स्टार्स में शामिल करवाना चाहेंगे।

#4 युवा एटमवेट स्टार्स के पास पाने के लिए बहुत कुछ है

Ritu Phogat fights Nou Srey Pov at ONE: INSIDE THE MATRIX

शो के शुरुआती मैच में 2 प्रतिभाशाली एटमवेट स्टार्स आमने-सामने आ रही हैं और दोनों ही एटमवेट डिविजन पर छाने को बेताब हैं।

रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट अभी तक अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स का प्रयोग कर 2 जीत दर्ज कर चुकी हैं और अब उन्होंने अपने स्ट्राइकिंग गेम में भी सुधार किया है। उन्हें उम्मीद है कि वो पहले राउंड में नॉकआउट से भी जीत प्राप्त कर सकती हैं।

ऐसा करने के लिए उन्हें कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन नोउ श्रे पोव की चुनौती से पार पाना होगा, जिन्हें अपने खतरनाक स्टैंड-अप गेम के लिए जाना जाता है। कंबोडियाई स्टार एक ही शॉट में अपनी प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करने की काबिलियत रखती हैं और फोगाट के खिलाफ वो खतरनाक एल्बोज का भी प्रयोग करने वाली हैं।

दोनों वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स हैं और ONE: INSIDE THE MATRIX में एक यादगार जीत इस मैच के विजेता को 2021 में होने वाले ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह दिला सकती है।

#5 लाइव ऑडियंस की हो रही वापसी

Inside the Stadium Indoor Stadium during a live ONE Championship event

फरवरी के बाद से ही ONE के सभी इवेंट्स बिना लाइव ऑडियंस के आयोजित हो रहे हैं, लेकिन ये स्थिति अब शुक्रवार को बदलने वाली है।

सिंगापुर की सरकार द्वारा COVID-19 के कारण लगाई गई पाबंदियों के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब ONE के किसी शो में लाइव ऑडियंस मौजूद होगी। ONE: INSIDE THE MATRIX में 250 लोग सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में शो को लाइव देख पाएंगे।

ONE और सिंगापुर की सरकार की भी पहली प्राथमिकता यही होगी कि सभी लोग सुरक्षित रहें। एरीना में दाखिल होने से पहले हर एक व्यक्ति का रेपिड टेस्ट होगा।

ये ONE द्वारा लिया गया एक बहुत बड़ा फैसला है और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस महामारी के समय में भी फैंस एरीना में जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन को लाइव देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें: आंग ला न संग ने डी रिडर को कड़ी चुनौती के लिए तैयार रहने को कहा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48