टियो को दूसरी बार हराकर खुद को ज्यादा बेहतर साबित करना चाहती हैं जिओंग

Angela Lee defeats Xiong Jing Nan at ONE CENTURY DC DUX_2174 768x512

“द पांडा” जिओंग जिंग नान ये साबित करने को बेताब हैं कि वो ही असली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX में चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार को #1-रैंक की कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना है।

जिओंग ने कहा, “मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी। मैं हर चुनौती के लिए तैयार हूं। ये जीत साबित कर देगी कि वाकई में मैं बड़ी से बड़ी चुनौती के लिए भी तैयार रहती हूं। परिस्थितियां बदलती रहती हैं लेकिन “द पांडा” नहीं।”

दोनों एथलीट्स के बीच पहली भिड़ंत जनवरी 2018 में हुई थी और विजेता को सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त होने वाला था।

टियो ने मैच में अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से शुरुआती बढ़त हासिल की थी, लेकिन जिओंग लगातार उन्हें थकाने पर ध्यान दे रही थीं और अंत में चौथे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज की। उस जीत के साथ ही जिओंग चीन की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बन गई थीं।

उस मैच के बाद से ही “नो चिल” रीमैच प्राप्त करना चाहती थीं। उन्होंने अपनी स्किल्स में सुधार किया और लगातार मैचों में जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

पहले उन्होंने #2-रैंक की कंटेंडर मिशेल निकोलिनी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया, फिर #4-रैंक की कंटेंडर अयाका मियूरा को तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से पराजित किया।

जिओंग भी अच्छे से जानती हैं कि टियो ने अपनी स्किल्स में बहुत सुधार किया है और वो ये भी जानती हैं कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम का माहौल टियो के पक्ष में ही रहने वाला है।

चीनी स्टार ने कहा, “ये मैच उनके होमटाउन में हो रहा है और फैंस का उन्हें जबरदस्त समर्थन मिलने वाला है। इसलिए ऑडियंस के रिस्पॉन्स का असर मेरे प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है।”

“वैसे तो उनका प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहता है, लेकिन इस बार मुझे उनसे जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद है।”

"The Panda" Xiong Jing Nan defeats Tiffany Two via KO

जिओंग फिलहाल केवल अपने अगले मैच पर फोकस करना चाहती हैं और इसी मानसिकता से वो लगातार मैचों में जीत दर्ज करती आई हैं।

टियो के खिलाफ मैच के बाद “द पांडा” 3 बार अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुकी हैं। वो लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन को हरा चुकी हैं, समारा “मरीतुबा” सैंटोस को फिनिश कर चुकी हैं और उस समय अपराजित रहीं ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को भी हरा चुकी हैं।

ली के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद चीनी स्टार ने भार वर्ग में बदलाव कर एटमवेट क्वीन को उनके टाइटल के लिए चैलेंज किया था। लेकिन कड़े मुकाबले में उन्हें ली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जो उनके करियर की एकमात्र हार भी रही।

“द पांडा” उस हार से निराश थीं, लेकिन अब वो उस निराशा के दौर से बाहर आ चुकी हैं और सिंगापुर में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं कभी हार नहीं मानती और मेरे फैंस और परिवार हमेशा मुझे सपोर्ट करते रहेंगे।”



जिओंग ने भी अपनी स्किल्स में सुधार किया है।

चीनी स्टार पिछले साल दिसंबर से “द लॉयन सिटी” में Evolve टीम में ट्रेनिंग कर रही हैं। अपनी बॉक्सिंग स्किल्स में पहले से भी अधिक सुधार किया है, स्ट्राइक्स को प्रभावशाली बनाया है और अपने ग्राउंड गेम पर भी काफी ध्यान दिया है।

हालांकि, COVID-19 की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते वो ग्रैपलिंग नहीं सीख पा रही थीं। इसके बावजूद जिओंग और उनके वर्ल्ड चैंपियन रहे कोच ने उन्हें काफी कुछ सीखने में मदद की है।

जिओंग ने कहा, “मैं पिछले एक साल से सिंगापुर में हूं और यहां आकर मेरी स्किल्स में बहुत सुधार हुआ है।”

“Evolve में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, मुझे अलग-अलग देशों के वर्ल्ड चैंपियंस से मिलने का अवसर मिला। ये भी सीखने को मिला कि मुझे किन चीजों में सुधार की जरूरत है।”

ONE Strawweight World Champion Xiong Jing Nan defends her belt at ONE: A NEW ERA

जिओंग अगले मैच में यादगार तरीके से नॉकआउट जीत दर्ज करना चाहती हैं।

स्ट्रॉवेट चैंपियन एक तरह खुद को बेहतर चैंपियन के रूप में साबित करना चाहती हैं, उसके अलावा वो ये भी साबित करना चाहती हैं कि मुश्किल समय में भी उन्होंने ट्रेनिंग नहीं छोड़ी और जीत दर्ज करने वाली हैं।

जिओंग ने कहा, “मैं अपने फैंस को दिखाना चाहती हूं कि “द पांडा” हर चुनौती के लिए तैयार है, फिर चाहे परिस्थितियां कितनी मुश्किल ही क्यों ना रही हों।”

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करना चाहती हैं

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35