ONE: REIGN OF DYNASTIES में स्टार्स के लिए क्या-क्या दांव पर लगा होगा

Sam A Gaiyanghadao IMGL8294 768x512

ONE Championship “द लॉयन सिटी” में वापसी के लिए एक बार फिर तैयार है।

9 अक्टूबर को ONE: REIGN OF DYNASTIES का आयोजन किया जाएगा और बाउट कार्ड में कुल 6 मुकाबलों को जोड़ा गया है।

मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट के अलावा शो में 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच भी होने वाले हैं।

यहां आप जान सकते हैं कि ONE: REIGN OF DYNASTIES में स्टार्स के लिए क्या-क्या दांव पर लगा होगा।

सैम-ए गैयानघादाओ और जोश टोना

Muay Thai fighters Sam-A Gaiyanghadao fights Josh Tonna at ONE: REIGN OF DYNASTIES

सैम-ए गैयानघादाओ अपने हर एक मैच के साथ और भी बेहतर होते जा रहे हैं।

पिछले साल स्ट्रॉवेट डिविजन में आने के बाद से ही 36 वर्षीय लैजेंड को हराने में कोई एथलीट सफल नहीं हो पाया है। अक्टूबर 2019 में डैरन रोलैंड को नॉकआउट किया और दिसंबर में “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग को हराकर पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

इस साल फरवरी में रॉकी ओग्डेन को हराकर सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने। इसी के साथ वो 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले एथलीट बने।

2 ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद भी सैम-ए पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन इस बार जोश “टाइमबॉम्ब” टोना की चुनौती उनके सिर पर खतरा बनकर मंडरा रही है।

टोना को अपनी जिंदगी में कम ही आंका जाता रहा है और उनके ONE Super Series के सफर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 2019 में उन्होंने बदलाव किए, नए जिम को जॉइन किया, नए कोच के साथ स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग पर ध्यान दिया और इस दौरान उन्हें प्रेरणादायक लोगों का साथ मिला।

इन बदलावों के कारण ही टोना ने 2 बड़ी जीत दर्ज की, डिविजन में टॉप रैंक के कंटेंडर का दर्जा हासिल किया और ONE वर्ल्ड टाइटल मैच भी प्राप्त किया।

फैंस जरूर देखना चाहेंगे कि क्या टोना ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के काबिल हैं या फिर एक और प्रतिभाशाली एथलीट को सैम-ए के अनुभव के सामने हार मिलेगी।

अलेक्सी टोइवोनन और रीस मैकलेरन

Aleksi Toivonen fights Reece McLaren at ONE: REIGN OF DYNASTIES

ONE के फ्लाइवेट डिविजन में ऊपर से लेकर नीचे तक कई दिलचस्प एथलीट्स भरे हुए हैं और इन्हीं में से 2 एथलीट ONE: REIGN OF DYNASTIES के को-मेन इवेंट में भिड़ेंगे।

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन ONE के टॉप स्टार्स में से एक बन चुके हैं। उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स शानदार हैं और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर भी हैं और इससे पहले बेंटमवेट डिविजन में भी सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

यहां तक कि दिसंबर 2016 में उन्होंने ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को करीब-करीब हरा ही दिया था।

फ्लाइवेट डिविजन में मैकलेरन के लिए और भी बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं। वो अभी तक अनतपोंग “मक मक” बुनरड, जियानी सूबा, गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत और पूर्व DEEP फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को भी हरा चुके हैं। “लाइटनिंग” अब #5-रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर हैं।

दूसरी ओर टोइवोनन रैंकिंग्स में जगह बनाने को बेताब हैं और वो ऐसा करने की काबिलियत भी रखते हैं।

टोइवोनन एक टॉप लेवल के ग्रैपलर हैं और हाथों में गज़ब की ताकत है। वो अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में अभी तक अपराजेय रहे हैं और उनका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। जुलाई 2019 में अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा को हराकर वो ऐसा साबित भी कर चुके हैं।

क्या मैकलेरन को हराकर टोइवोनन रैंकिंग्स में जगह बना पाएंगे या फिर ऑस्ट्रेलियाई स्टार “द जायंट” को हराने वाले पहले एथलीट बनेंगे?

अमीर खान और राहुल राजू

Amir Khan fights Rahul Raju at ONE: REIGN OF DYNASTIES

अमीर खान और राहुल “द केरल क्रशर” राजू इस शुक्रवार अलग-अलग कारणों से जीत दर्ज करने को बेताब हैं।

खान ONE के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने के मामले में लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं। लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में घिरे रहने के कारण पिछले 5 में से 4 मैच हार चुके हैं। सबसे अधिक महत्वपूर्ण ये है कि उनके पिता स्टेज 4 के ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं और शायद ही 3-4 महीने से ज्यादा तक जीवित रह पाएं।

Evolve टीम के स्टार के पास शायद ये अपने पिता के सामने रिंग में उतरने का आखिरी मौका बचा हो, इसलिए वो अपने पिता के लिए इस मैच को जीतना चाहते हैं।

दूसरी ओर राजू जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अपने पिछले दोनों मैचों में रीयर-नेकेड चोक लगाकर सबमिशन से जीत दर्ज कर चुके हैं।

खान को हराकर राजू अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर सकते हैं और ये उपलब्धि उन्हें लाइटवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक भी बना सकती है।



एको रोनी सपुत्रा और मुरुगन सिल्वाराजू

Eko Roni Saputra fights Murugan Silvarajoo at ONE: REIGN OF DYNASTIES

इंडोनेशिया vs मलेशियाई एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता एक बार फिर जारी रहने वाली है क्योंकि एको रोनी सपुत्रा और मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू रिंग में आमने-सामने आ रहे हैं।

सपुत्रा कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन रहे हैं और वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर हैं। उनका स्ट्राइकिंग गेम भी शानदार है और अपने देश का पहला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रहे हैं।

सपुत्रा के पास एक बार फिर अपने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा करने का मौका है और देखना दिलचस्प होगा कि उनका स्टैंड-अप गेम अगले मैच में उनकी कितनी मदद कर पाता है।

लेकिन ऐसा करने के लिए सपुत्रा को F3 बॉक्सिंग चैंपियन सिल्वाराजू की चुनौती का सामना करना होगा, जो उनसे 7 सेंटीमीटर लंबे हैं। लंबी रीच और स्ट्राइकिंग गेम से वो अपने इंडोनेशियाई प्रतिद्वंदी को नॉकआउट भी कर सकते हैं।

“वुल्वरिन” अपने प्रोमोशनल डेब्यू में नॉकआउट जीत दर्ज करने को बेताब होंगे और मलेशियाई फैंस का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहेंगे।

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और हशीगटु

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke fights Hexigetu at ONE: REIGN OF DYNASTIES

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और “वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु दोनों ही अनुभवी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स हैं।

मई 2016 में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को हारने के बाद डेडामरोंग लय से भटक चुके थे, लेकिन पिछले 2 सालों में मॉय थाई लैजेंड वापसी करने में सफल रहे हैं। वो पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीत चुके हैं और 2 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट और एक को सबमिशन से हरा चुके हैं।

‍‍हशीगटु भी वापसी करने में सफल रहे। चोट से वापसी के बाद चीनी एथलीट जबरदस्त फ़ॉर्म में नजर आए हैं। पिछले साल उन्होंने अपने वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग गेम की मदद से जीत दर्ज करने में भी सफलता पाई थी।

दोनों को फिलहाल अच्छा मोमेंटम प्राप्त है, लेकिन इनमें से कोई एक ही वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंच पाएगा।

रोशन मैनम और लिउ पेंग शुआई

Roshan Mainam fights Liu Peng Shuai at ONE: REIGN OF DYNASTIES

2 टैलेंटेड एथलीट्स इवेंट की शुरुआत करने वाले हैं और दोनों ही एथलीट्स जीत दर्ज कर फ्लाइवेट डिविजन में टॉप सुपरस्टार्स में अपना नाम शामिल करवाना चाहेंगे।

“द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम कई बार के भारतीय रेसलिंग चैंपियन रह चुके हैं और भारत में रहकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

उसके बाद उन्होंने Evolve टीम को जॉइन किया और खुद की स्किल्स में काफी सुधार किया। इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्हें नवंबर 2019 में खॉन सिचान के खिलाफ पहले राउंड में बड़ी जीत प्राप्त हुई थी।

ONE: REIGN OF DYNASTIES में उनका सामना 24 वर्षीय रेसलिंग स्टार लिउ पेंग शुआई से होना है। शुआई जुलाई 2019 में एक ही इवेंट में 2 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट जीतकर ONE Hefei फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन बने थे।

चीनी एथलीट के लिए वो एक यादगार इवेंट रहा, लेकिन उनके करियर की सबसे बड़ी जीत फरवरी 2019 में आई जब उन्होंने इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर को सबमिशन से मात दी थी।

फ्लाइवेट डिविजन में बड़े स्टार्स की भरमार है और एक जीत उन्हें इन वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स की लिस्ट में शामिल करवा सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES के स्टार्स के सबसे शानदार नॉकआउट्स

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)