इन 5 कारणों से आपको ONE: REIGN OF DYNASTIES को मिस नहीं करना चाहिए

Josh Tonna is congratulated by Andy Howson at ONE WARRIOR'S CODE

ONE Championship अब इस महीने के पहले इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

9 अक्टूबर को ONE: REIGN OF DYNASTIES के रूप में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की सिंगापुर में वापसी हो रही है।

इवेंट में धमाकेदार मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच और 5 जबरदस्त एक्शन वाले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच भी होंगे।

यहां आप उन कारणों के बारे में जान सकते हैं कि आपको क्यों ONE: REIGN OF DYNASTIES को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में होगा वर्ल्ड टाइटल मैच

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ को हरा पाना अभी तक किसी के लिए आसान नहीं रहा है।

उनका शानदार रिकॉर्ड 369-47-9 का है और ONE में अपने अधिकतर प्रतिद्वंदियों को हरा चुके हैं। वो स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप स्ट्राइकर्स में से एक हैं और ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी जीत चुके हैं।

सैम-ए को हरा पाना आसान नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्टार जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को अच्छा मोमेंटम प्राप्त है और बड़ा उलटफेर करने की काबिलियत भी रखते हैं।

ONE के सफर की खराब शुरुआत के बाद टोना ने खुद में कई बदलाव किए। 2019 में उन्होंने Muay U में काइरन वॉल्श की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू की, अपनी तकनीक में सुधार किया, स्टीवन बिंग्ली की मदद से अपनी स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग में भी सुधार किया और इस बीच उन्हें प्रेरणादायक लोगों का साथ मिलता रहा है।

इस दौरान उन्होंने योशिहिसा “मैड डॉग” मोरिमोटो को नॉकआउट किया और 5 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एंडी “पनिशर” हाओसन को भी हराया।

सैम-ए को हराकर टोना की पूरी जिंदगी बदल सकती है और वो इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन क्या उनके द्वारा की गई तैयारी उन्हें सैम-ए जैसे लैजेंड एथलीट को हारने में मदद कर पाएगी? इसका पता तो शुक्रवार को ही चल पाएगा।

#2 फ्लाइवेट रैंकिंग्स में ऊपर पहुंचने की टक्कर

शो के को-मेन इवेंट में #5-रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन अभी तक अपराजित रहे अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन को हराकर रैंकिंग्स में और भी ऊपर के स्थान पर पहुंचना चाहेंगे।

मैकलेरन ना केवल एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं बल्कि ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर भी हैं। कई टॉप एथलीट्स को हरा चुके हैं और दिसंबर 2016 में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को भी वर्ल्ड टाइटल मैच में करीब-करीब हरा ही दिया था।

2017 में फ्लाइवेट डिविजन में आने के बाद मैकलेरन, अनतपोंग “मक मक” बुनरड, जियानी सूबा और गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत को फिनिश कर चुके हैं। मैकलेरन का स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम दोनों ही अच्छे हैं और किसी भी क्षण मुकाबले को फिनिश कर सकते हैं।

यही चीज टोइवोनन पर भी लागू होती है, जिनका अभी तक का फिनिशिंग रेट 100% है। उनके हाथों में गज़ब की ताकत है और एक बेहतरीन ग्रैपलर हैं। इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्हें जुलाई 2019 में अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा के खिलाफ जीत मिली थी।

मैकलेरन और टोइवोनन अपने-अपने करियर के चरम पर हैं और जिसे भी जीत मिलेगी उसे जल्द ही ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।



#3 खान के सामने चुनौती दोगुनी बड़ी है

Amir Khan hits pads with his coach at Evolve MMA in Singapore

अमीर खान इस बार रिंग में किसी वर्ल्ड टाइटल मैच को प्राप्त करने के लिए रिंग में नहीं उतरेंगे, बल्कि वो जीत दर्ज कर अपने पिता को खुश देखना चाहते हैं।

वो ONE में सबसे ज्यादा नॉकआउट फिनिश के मामले में संयुक्त रूप से क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। खान पिछले 5 में से 4 मैच हार चुके हैं, इसलिए उन्हें अगले मैच में जीत की बहुत ज्यादा जरूरत है।

दुर्भाग्यवश, उनके पिता ताजुद्दीन को स्टेज 4 का ब्रेन कैंसर है और शायद अगले 3 महीनों तक ही जीवित रह पाएंगे। इसलिए शायद ये आखिरी बार भी हो सकता है, जब खान के पिता अपने बेटे को किसी मैच में भाग लेते देख पाएंगे।

खान का सामना राहुल “द केरल क्रशर” राजू से होने वाला है, जिन्हें इस मैच से पहले जबरदस्त मोमेंटम प्राप्त है। पिछले 2 मैचों में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज कर चुके हैं। भारतीय एथलीट का मानना है कि वो खान को हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर सकते हैं।

दोनों एथलीट अपने-अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन खान को अपनी अगली जीत जल्द से जल्द चाहिए। प्रोफेशनल और भावनात्मक तौर पर भी उन्हें इस मैच को जीतना ही होगा।

#4 तीन एक्शन से भरपूर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke goes forward with the jab

ONE के पिछले कुछ इवेंट्स में मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबलों पर अधिक ध्यान दिया गया था। लेकिन इस बार फैंस को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का एक्शन ज्यादा देखने को मिलेगा।

ऊपर दिए गए मुकाबलों के अलावा भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स नियमों के तहत 3 और बाउट्स होंगी।

शो की शुरुआत “द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम और ONE हेफेई फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन लिउ पेंग शुआई के फ्लाइवेट कॉन्टेस्ट से होगी।

उसके बाद वापसी कर रहे पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक का सामना चीनी स्टार “वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु से होगा।

इनके अलावा मलेशियाई F3 बॉक्सिंग चैंपियन मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एको रोनी सपुत्रा के स्टैंड-अप गेम और ग्रैपलिंग गेम की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

#5 सिंगापुर में हो रही स्पोर्ट्स इवेंट्स की वापसी

Inside the Stadium Indoor Stadium during a live ONE Championship event

शो का आयोजन सिंगापुर में होगा और ये COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद देश में आयोजित होने वाला पहला स्पोर्ट्स इवेंट भी बनने वाला है।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग के अनुसार, ONE: REIGN OF DYNASTIES तो केवल शुरुआत है, इसके बाद कई वर्ल्ड-क्लास ONE इवेंट्स का आयोजन संभव है।

इसलिए शुक्रवार को होने वाले मार्शल आर्ट्स एक्शन को किसी भी हालत में मिस ना कीजिएगा।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES के स्टार्स के सबसे शानदार नॉकआउट्स

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)