स्टार्स ने रीस मैकलेरन Vs. अलेक्सी टोइवोनन के मैच की भविष्यवाणी की

Reece McLaren fights Aleksi Toivonen in a mixed martial arts bout at ONE: REIGN OF DYNASTIES!

पूरी दुनिया में मौजूद ONE Championship के फैंस इस वीकेंड मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने के लिए बेताब होंगे, लेकिन वो अकेले नहीं हैं। प्रोमोशन के बाकी स्टार्स भी इन मुकाबलों के लिए बहुत उत्साहित हैं।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर में ONE: REIGN OF DYNASTIES का आयोजन किया जाएगा। इसमें होने वाले को-मेन इवेंट मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

#5-रैंक के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का सामना अपराजित सुपरस्टार अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन से होगा। जीतने वाला स्टार ONE एथलीट रैंकिंग्स में अपना स्थान मजबूत कर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के काफी नजदीक पहुंच जाएगा।

सर्कल में इन दोनों स्टार्स के आमने-सामने होने से पहले जानते हैं कि उनके साथी मार्शल आर्ट्स स्टार्स ने क्या भविष्यवाणी की।

अर्जन “सिंह” भुल्लर

Indian mixed martial artist Arjan Bhullar headshot

“मैं इस मैच के लिए रीस मैकलेरन के पक्ष में जाऊंगा।

“मैंने उन्हें लाइव फाइट (अगस्त 2019 में हुए ONE: DAWN OF HEROES में) करते हुए देखा है। मैं उस दौरान उनके परिवार के साथ था। जो वो लोग अहसास कर रहे थे, वो मुझे भी हुआ। अपने बच्चे के लिए उनकी प्रतिक्रिया और प्यार देखकर जुड़ाव सा महसूस हुआ। ये बिल्कुल वैसा है, जैसे मेरे लिए मेरा परिवार है।

“मैं इस वजह से को-मेन इवेंट मैच में उन्हें जीतते हुए देखना चाहता हूं।”

तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा

DEEP Flyweight World Champion Tatsumitsu "The Sweeper" Wada heads to the Circle in January 2020

“मुझे लगता है कि रीस मैकलेरन जीत जाएंगे। दोनों के पिछले प्रतिद्वंदियों को देखने से अंदाजा लगता है कि मैकलेरन ने मुश्किल फाइट्स में हिस्सा लिया है।

“इसके अलावा एक हालिया इंटरव्यू में अलेक्सी टोइवोनन ने कहा था, ‘मैं एक ग्रैपलर हूं और इस बार ग्रैपलिंग कैंप के बिना आऊंगा।’ ये चीज मुझे थोड़ी चिंतित कर रही है।”

जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो

Geje Eustaquio bites his mouthguard in the ring

“कॉम्पिटिशन की जब बात आती है तो मैकलेरन को ज्यादा अनुभव प्राप्त है, लेकिन ये मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स है तो ऐसे में किसी भी बात की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

“अगर अलेक्सी स्टैंड-अप गैम में फाइट करते हुए मैकलेरन से दूरी बनाकर रखते हैं, तो वो जीत सकते हैं। वो ऐसा नहीं कर पाए तो रीस मुकाबले को ग्राउंड पर ले जाकर सबमिशन के जरिए जीत हासिल कर सकते हैं।”

स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन

Stefer Rahardian makes his return

“मुझे लगता है कि जिसकी ग्रैपलिंग ज्यादा अच्छी हुई, जीत उसी को हासिल होगी। मैकलेरन की फाइट्स और स्किल्स को देखते हुए लगता है कि वो जीत हासिल कर लेंगे।

“पिछले साल डैनी किंगड के साथ हुए उनके मैच को ही देख लीजिए। भले ही वो मैच हार गए लेकिन फाइट के दौरान उन्होंने खुद को बचाने में अच्छी काबिलियत दिखाई। वो लगातार तेजी के साथ मुकाबला कर रहे थे। एक ग्रैपलिंग पोजिशन से दूसरी पोजिशन आने की उनकी स्किल काफी शानदार थी।

“मैकलेरन को ज्यादा अनुभव प्राप्त है क्योंकि उन्होंने बिबियानो फर्नांडीस जैसे स्टार के साथ मैच किया है। अगर वो इस मैच को जीत गए तो अगली बाउट में उनका सामना डिमिट्रियस जॉनसन से हो सकता है। मेरी भविष्यवाणी है कि मैकलेरन दूसरे राउंड में सबमिशन से जीतेंगे।”

इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन 

Australian Muay Thai fighter Elliot Compton

“मैकलेरन ONE Championship में मौजूद सबसे अच्छे ऑस्ट्रेलियाई एथलीट्स में से एक हैं, जो हर बाउट में अपना दम दिखाते हैं। हालांकि, टोइवोनन में भी दम है और वो अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

“पेपर पर देखा जाए तो ग्रैपलिंग फैंस के लिए एक ड्रीम फाइट है। इन दोनों ही एथलीट्स ने कई शानदार सबमिशन जीत हासिल की हैं। मैकलेरन ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं लेकिन उनकी स्ट्राइकिंग भी ताकतवर है।

“मेरे हिसाब से मैकलेरन के पास ज्यादा अनुभव है, खासकर कि टॉप लेवल पर क्योंकि वो फर्नांडीस, वाडा और किंगड जैसे स्टार्स का सामना कर चुके हैं। अगर वो टोइवोनन को उनके करियर की पहली हार देना चाहते हैं तो अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करना पड़ेगा।

“मुझे लगता है कि मैकलेरन का फाइट पर कंट्रोल होगा और वो रेफरियों के निर्णय या फिर सबमिशन से जीतेंगे।”



अमीर खान

Singaporean knockout artist Amir Khan looks set for battle

“मुझे लगता है कि ये जबरदस्त मैच होगा!

“अलेक्सी ने ONE में एक ही मुकाबला किया है तो लोगों को अंदाजा नहीं है कि उनके पास कितनी प्रतिभा है। Evolve टीम जॉइन करने के बाद से ही उनकी ग्रैपलिंग के साथ-साथ स्ट्राइकिंग में भी काफी सुधार हुआ है।

“अब समय आ गया है कि वो दुनिया को अपनी स्किल्स दिखाएं और खुद को डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के रूप में साबित करें।”

लिटो “थंडर किड” आदिवांग

Rich Franklin’s ONE Warrior Series Contract Winner Lito Adiwang

“दोनों ही फाइटर्स ग्राउंड पर काफी अच्छे हैं, ऐसे में जो भी बेहतर स्ट्राइकिंग करेगा, मैच में जीत उसी को हासिल होगी। ऐसा भी हो सकता है कि उनमें से कोई सबमिशन से जीत प्राप्त कर ले।

“मैं इस बाउट में मैकलेरन का पलड़ा भारी मानूंगा। ऐसा उनके अनुभव को ध्यान में रखकर कह रहा हूं। मुझे लगता है कि वो फाइट को कंट्रोल करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करेंगे।”

रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा

Ryuto Sawada wins his ONE debut at ONE: DREAMS OF GOLD

“मेरा मानना है कि अलेक्सी जीत जाएंगे। वो मेरी टीम के साथी भी हैं और हम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग साथ कर रहे हैं।

“वो ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग दोनों में मजबूत हैं। उनकी ग्रैपलिंग शानदार है, वो अपने प्रतिद्वंदी को नीचे रखते हुए फिनिश कर सकते हैं।”

“द टर्मिनेटर” सुनौटो

"The Terminator" Sunoto raises the Indonesian flag following his big win

“ये फाइट जबरदस्त होने वाली है। ऐसे में किसी एक को चुनना बड़ा ही मुश्किल काम है। मैकलेरन और टोइवोनन दोनों ही फुर्तिले, ताकतवर हैं और दोनों की टेकडाउन की तकनीक लाजवाब है।

“टोइवोनन दमदार हैं और उनकी नॉकआउट पावर काफी अच्छी है। वो टेकडाउन डिफेंस भी काफी अच्छा रहता है। ताकत के हिसाब से वो मैकलेरन से ज्यादा ताकतवर हैं।

“मैकलेरन ग्रैपलिंग में अच्छे हैं और उनकी स्पीड भी बढ़िया है। मुझे लगता है कि मैकलेरन अपने प्रतिद्वंदी को कई बार मैट पर गिरा देंगे, लेकिन टोइवोनन अपने पैरों पर जल्दी खड़े होने में कामयाब हो जाएंगे। इस मैच में कुछ भी हो सकता है।”

रूडी “द गोल्डन बॉय” अगस्टियन

Indonesian mixed martial artist Rudy Agustian

“रीस अपने विरोधियों को सबमिट कराने में माहिर हैं और उनका फाइटिंग स्टाइल बेहतरीन है। अलेक्सी भी एक अच्छे फाइटर हैं। वो Evolve में ट्रेनिंग करते हैं और उन्होंने इस मैच के लिए अच्छी तैयारी की होगी। 

“मेरे हिसाब से ये काफी दिलचस्प होगा। मुझे लगता है कि रीस के जीतने के चांस ज्यादा हैं। वो किसी ‘बैड बॉय’ की तरह हैं, जिन्हें फाइट करना और अपने विरोधियों पर दबाव बनाना पसंद है।

“दोनों की स्किल्स काफी शानदार है और उनके पास सुपरस्टार्स बनने की स्किल्स हैं। मुझे लगता है कि ये मैच जजों के फैसले पर जाएगा।

ये भी पढ़ें: एक ऐसा व्यक्ति जिसने रीस मैकलेरन को कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाया

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)