एक ऐसा व्यक्ति जिसने रीस मैकलेरन को कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाया

Reece McLaren stands with his corner team ahead of his match in Manila at ONE: DAWN OF HEROES.

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का हमेशा से एक सफल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने का सपना रहा है और इसका श्रेय वो एक ही व्यक्ति को देते हैं।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ONE: REIGN OF DYNASTIES में ऑस्ट्रेलियाई स्टार का सामना अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन से होगा। मैकलेरन अपने कोच विंसेंट पैरी का धन्यवाद करते हैं कि उन्हीं की मदद से वो दुनिया के टॉप फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बन पाए हैं।

https://www.instagram.com/p/Bi-fzs8FCcZ/

असल में मैकलेरन ने Kachi MMA में विंसेंट के भाई जो की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू की थी।

वहां “लाइटनिंग” को ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) में सफलता मिलनी शुरू हुई और नियमित रूप से अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ जीत हासिल कर वाइट बेल्ट होल्डर बने।

लेकिन जब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पसंद आने लगा तो मैकलेरन जानते थे कि इस नए स्पोर्ट में सफलता प्राप्त करने के लिए उन्हें अपनी स्किल्स में बहुत सुधार करने की जरूरत है।

उनके कोच जो युवा एथलीट की स्किल्स में सुधार लाने के लिए उन्हें अपने भाई के जिम (Potential Unlimited Mixed Martial Arts-PUMMA) में छोड़ आए।

इसके लिए उन्हें 400 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा था, लेकिन इस लंबे सफर का फल उन्हें भविष्य में मिलने वाला था।

मैकलेरन ने कहा, “जो मुझे PUMMA में लेकर आए और मेरी मुलाकात यहां विंसेंट से हुई।”

“मैं हर वीकेंड पर यहां ट्रेनिंग ले लिए आता, जिससे मुझे नए ट्रेनिंग पार्टनर्स मिल सकें। उनके पहले जिम में केवल एक कमी थी कि उन्हें वहां ट्रेनिंग पार्टनर्स और एक फुल-टाइम जिम नहीं मिल पा रहा था।”

https://www.instagram.com/p/Boch9NQlQ1w/

“लोहा ही लोहे को मजबूत बनाता है” की पुरानी कहावत PUMMA पर ठीक तरीके से लागू होती थी, जहां मुझे नए पार्टनर्स के साथ अपनी स्किल्स में सुधार करने का अवसर मिल रहा था।

विंसेंट की ट्रेनिंग का उनपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा था और उन्होंने अपने कोच के मार्शल आर्ट्स के ज्ञान की खूब तारीफ भी की, खासतौर पर जिउ-जित्सु के ज्ञान की।

जैसे-जैसे मैकलेरन के BJJ गेम में सुधार हो रहा था, वैसे-वैसे उन्हें अपने प्रदर्शन में भी सुधार महसूस होने लगा था।

29 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं इस खेल के प्रति उनके ज्ञान से ही बहुत प्रभावित हो गया था और वो बहुत लंबे समय से इस खेल से जुड़े रहे हैं।”

“मैं जिउ-जित्सु से संबंधित नई-नई चीजें सीखना चाहता था और वो उस समय के उन चुनिंदा एथलीट्स में से एक थे, जो ब्लैक बेल्ट होल्डर थे। उस समय क्वींसलैंड में केवल 5 ब्लैक बेल्ट होल्डर थे और पैरी भी उनमें से एक रहे।

“उनके पास अभ्यास करने के नए-नए तरीके हैं इसलिए उनके लिए केवल अपनी बॉडी और दिमाग के बीच सामंजस्य बिठाना ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण था।

“वो बहुत चालाक भी हैं। वो मार्शल आर्ट्स की उन चीजों को परख पाते हैं, जिन्हें दूसरे महसूस नहीं कर पाते और इन्हीं चीजों को वो दूसरों को भी सिखाते।”

https://www.instagram.com/p/BuxeKaIgyIm/

मैकलेरन और पैरी के संबंध धीरे-धीरे अच्छे होते जा रहे थे और इसी कारण वो ऑस्ट्रेलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सर्किट में XFC और Eternal MMA बेंटमवेट चैंपियन भी बने।

दोनों पिछले मैचों में कमजोरियों को ढूंढते, नया गेम प्लान तैयार करते और “लाइटनिंग” उसी तरह की ट्रेनिंग करते, जो उन्हें दुनिया के बेस्ट एथलीट्स में से एक बना सकती थी।

2015 में मैकलेरन पूरी तरह PUMMA से आ जुड़े और कुछ समय बाद ही ONE Championship के साथ डील साइन की।

यहां से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी। उनके करियर की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने मार्क स्ट्रीग्ल और मुईन “ताजिक” गफूरोव को भी हराया, इस बीच वो ब्लैक बेल्ट होल्डर बनने में भी सफल रहे। कुछ महीने बाद उन्हें बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिला।



युवा एथलीट को सफलता मिल रही थी, लेकिन मैकलेरन का सपना अभी भी पूरा नहीं हुआ था। पैरी के साथ ट्रेनिंग करते समय वो मानसिक रूप से भी मजबूत महसूस करने लगे थे।

मैकलेरन ने कहा, “वो बहुत कठोर हैं और जो चीज नहीं करनी होती, उसे हमें करने से रोकते हैं।”

“वो मेरे लिए हमेशा से एक बड़ी प्रेरणा का स्त्रोत बने रहे हैं। पैरी भी भाग्यशाली हैं कि मुझे चीजों को समझने में ज्यादा समय नहीं लगता। अगर वो किसी चीज को मुझसे करने के लिए कहते हैं तो मैं उसे पूरा करके ही छोड़ता हूं।

“वो मेरी जिंदगी में अभी तक के सबसे विश्वसनीय व्यक्ति रहे हैं। मैं उनकी उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करता हूं और उन्हीं की ट्रेनिंग मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।”

Vincent Perry claps for his protege, Reece McLaren, after his debut win

बेंटमवेट डिविजन में सफलता प्राप्त करने के बाद मैकलेरन ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एक फ्लाइवेट एथलीट के रूप में भी सफलता प्राप्त की है।

वो अब ONE एथलीट रैंकिंग्स में #5-रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर भी बन चुके हैं, लेकिन टोइवोनन के खिलाफ जीतना उनके लिए आसान नहीं होगा।

सौभाग्य से उन्हें पैरी का साथ मिल रहा है। “लाइटनिंग” को अपने जीवन में पैरी के होने से कभी रोल मॉडल्स की कमी महसूस नहीं हुई है।

पैरी के बारे में मैकलेरन ने कहा, “मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उन्हें पिता समान दर्जा देता हूं।”

“उन्होंने मुझे जीवन में बहुत कुछ सिखाया है। वो अपने लक्ष्य पर हमेशा अडिग रहे और मुझे भी इसी तरह की सीख दी है। अगर वो नहीं होते तो शायद मैं इस मुकाम तक कभी नहीं पहुंच पाता।”

ये भी पढ़ें: टोइवोनन के खिलाफ मुकाबले से पहले मैकलेरन ने खुद में काफी सुधार किया है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)