ONE: INSIDE THE MATRIX II के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है?

Meng Bo Priscilla Hertati Lumban Gaol Inside The Matrix II

पिछले हफ्ते के ब्लॉकबस्टर इवेंट के बाद 6 नवंबर को भी ONE Championship ने सिंगापुर में धमाकेदार इवेंट का आयोजन किया।

ONE: INSIDE THE MATRIX II में फैंस को एक वर्ल्ड टाइटल डिफेंस, लाइटवेट कंटेंडर को मिली शानदार जीत और 3 मैचों में पहले राउंड में फिनिश देखा गया।

इससे पहले INSIDE THE MATRIX सीरीज के अगले इवेंट का आयोजन हो, आप यहां जान सकते हैं कि ONE: INSIDE THE MATRIX II के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है।

टिमोफी नास्तुकिन

Russian MMA star Timofey Nastyukhin fights Dutch kickboxing Pieter Buist at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

रूसी स्टार टिमोफी नास्तुकिन ने दर्शा दिया है कि अब वो चैंपियन को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

#4 रैंक के कंटेंडर ने स्ट्राइकिंग के साथ ग्रैपलिंग स्किल्स का भी इस्तेमाल कर डिविजन के #3 रैंक के कंटेंडर पीटर “द आर्केंजल” बस्ट के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ नास्तुकिन ने लगभग क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

फेदरवेट से लाइटवेट डिविजन में आने के बाद ली का प्रदर्शन शानदार रहा है और मई 2019 में जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

उसके बाद से ली अपनी ग्रैपलिंग और खतरनाक स्ट्राइकिंग की मदद से बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं। पहले #2 रैंक के कंटेंडर सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव और फिर टॉप रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस को हराया।

ली और नास्तुकिन, दोनों ही आक्रामकता के साथ आगे बढ़ते हैं। इसलिए इनकी भिड़ंत फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र साबित हो सकती है।



एको रोनी सपुत्रा

Indonesia MMA star Eko Roni Saputra fights Ramon Gonzales at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एको रोनी सपुत्रा को इस समय जबरदस्त लय प्राप्त है।

पिछले महीने मलेशियाई बॉक्सिंग चैंपियन मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू को शोल्डर लॉक सबमिशन से हराने के बाद इस शुक्रवार उन्होंने फिलीपीनो स्टार रामोन “द बिकोलानो” गोंजालेस को रीयर-नेकेड चोक लगाकर हराया।

इंडोनेशियाई स्टार ने लगातार चौथे मैच में पहले राउंड में जीत दर्ज की है।

सपुत्रा अब टॉप लेवल के एथलीट्स के खिलाफ मैच मिलने के हकदार हैं और उन्हें किसी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर के खिलाफ रिंग में उतरते देखना जरूर एक यादगार लम्हा साबित होगा। इस लिस्ट में पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टोनी “डायनामाइट” टोरु का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है।

बड़ी दाढ़ी वाले फिनिश स्टार ब्राजीलियन जिउ-जित्सु(BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में 11 जीत दर्ज कर चुके हैं और 73% मुकाबलों को सबमिशन से जीता है।

टोरु के पास कई तरह की स्किल्स मौजूद हैं और जरूर सपुत्रा की स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। इस मैच में जीत प्राप्त कर सपुत्रा को भी बड़े स्टार का दर्जा प्राप्त हो सकता है।

मेंग बो

Chinese MMA star Meng Bo knocks out Indonesian MMA fighter Priscilla Hertati Lumban Gaol at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो ने ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में स्थान पक्का करने का दावा ठोक दिया है।

पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन को नॉकआउट करने के करीब एक साल बाद उन्होंने वापसी की और इस बार एटमवेट डिविजन बड़ी स्टार को मात दी।

मेंग ने इंडोनेशिया की टॉप एटमवेट एथलीट प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को राइट क्रॉस लगाकर केवल 86 सेकंड में नॉकआउट किया। इस जीत के बाद उनकी विनिंग स्ट्रीक 5 मैचों की हो गई है।

हालांकि, 2021 के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट के प्रतिभागियों का नाम सामने आना भी बाकी है। लेकिन मेंग के अगले मैच की बात की जाए तो टॉप रैंक की कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा उनकी कड़ी परीक्षा ले सकती हैं।

फिलीपींस की अपराजित एथलीट का रिकॉर्ड 8-0 का है और इसी वजह से उन्हें एटमवेट डिविजन में #1 रैंक मिली है। अभी तक उन्हें जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन और #4 रैंक की कंटेंडर मेई “V.V” यामागुची को भी हरा चुकी हैं।

अगर दोनों एथलीट्स इसी तरह का प्रदर्शन करती रहीं तो जल्द ही फैंस को इनका मैच देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: बेलिंगोन vs लिनेकर ONE: INSIDE THE MATRIX III को हेडलाइन करेगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48