सपुत्रा ने गोंजालेस को सबमिशन से हराकर कंटेंडर बनने की दावेदारी पेश की

Eko Roni Saputra Ramon Gonzales Inside The Matrix II 17 768x511

एको रोनी सपुत्रा ने पहले राउंड की प्रभावशाली सबमिशन जीत से साल 2020 में फ्लाइवेट डिविजन में बढ़त बनाना जारी रखा है।

शुक्रवार, 6 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड शो ONE: INSIDE THE MATRIX II में इस तेज़-तर्रार फ्लाइवेट एथलीट ने कई बार के फिलीपीनो क्योकुशिन कराटे चैंपियन रामोन “द बिकोलानो” गोंजालेस को पहले राउंड के 4:07 मिनट में रीयर-नेकेड चोक से मात दी।

Eko Roni Saputra Ramon Gonzales Inside The Matrix II 7.jpg

बाउट की शुरुआत में जैसे-जैसे गोंजालेस ने आगे बढ़ने की कोशिश की, सपुत्रा को अपनी दूरी बनाए रखनी पड़ी। लेकिन जल्द ही कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन ने इस दबाव को अपने रेसलिंग कौशल से तोड़ा।

“द बिकोलानो” ने शुरूआती टेकडाउन प्रयास से खुद को बेहतरीन तरीके से बचाया। जब सपुत्रा काफी करीब आ गए थे, तब गोंजालेस एक तेज राइट हैंड से वार करने में सक्षम हुए। लेकिन Evolve टीम के एथलीट खुद को संभाला और गोंजालेस को चकमा देकर डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया।

Kyokushin Fight Academy के प्रतिनिधि ने खड़े रहने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इंडोनेशियाई एथलीट टेकडाउन में समर्थ हो गए और खुद को हाफ-गार्ड में ढालने की कोशिश करने लगे।

Eko Roni Saputra Ramon Gonzales Inside The Matrix II 18.jpg

गोंजालेस खुद को छुड़ा कर इंडोनेशियाई रेसलिंग स्टार की पीठ पर चढ़ने ही वाले थे, मगर सपुत्रा की एक्सपर्ट-लेवल ग्रैपलिंग के आगे उनकी एक ना चली। एक बार फिर सपुत्रा की मुकाबले के दौरान समायोजन देखने को मिल रहा था।

अपनी पोजिशन बरकरार रखने की चाह में Evolve के प्रतिनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी पर पकड़ बनाए रखी। एक अमेरिकाना के असफल प्रयास के बाद सपुत्रा ने ताकतवर राइट हैंड्स और एल्बो से प्रहार किए।

फिलीपीनो एथलीट को उन ग्राउंड-एंड-पाउंड स्ट्राइक्स से काफी नुकसान पहुंचा और वो हार मानने लगे, बिना कोई समय गंवाए सपुत्रा ने मुकाबले को वहीं समाप्त कर दिया।

इंडोनेशियाई एथलीट ने आसानी से गोंजालेस की पीठ पर पकड़ बनाई और अपने दाएं हाथ को ठोड़ी के नीचे से कस लिया और टैप करवाया।

Eko Roni Saputra Ramon Gonzales Inside The Matrix II 11.jpg

ये सपुत्रा की लगातार चौथी जीत है – और 100 प्रतिशत की फिनिशिंग रेट के साथ इंडोनेशियाई स्टार ONE एथलीट रैंकिंग्स के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अबासोव Vs. नाकाशीमा

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)