बेलिंगोन Vs. लिनेकर ONE: INSIDE THE MATRIX III को हेडलाइन करेगा

201113 SG web 1800x1200px 1 768x512

बेंटमवेट डिविजन के दो सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट अपनी ताकत का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 13 नवंबर को पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन का सामना #5 रैंक  के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” लिनेकर से ONE: INSIDE THE MATRIX III के मेन इवेंट में होगा। इस इवेंट को पहले ही सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से रिकॉर्ड किया जा चुका है।

Filipino MMA star Kevin Belingon enters the arena

बेलिंगोन, जिनके नाम ONE Championship के बेंटमवेट डिविजन में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने का रिकॉर्ड दर्ज है, अपने खिताब को फिर से हासिल करने के लिए बेताब हैं।

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन, एंड्रयू लियोन को नॉकआउट और 33 वर्षीय स्टार ने पूर्व फेदरवेट किंग मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को जुलाई 2018 में हराकर ONE अंतरिम बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था।

चार महीनों के बाद “द सायलेन्सर” ने डिविजन के चैंपियन बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस को हराकर अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

फिलीपीनो स्टार के लिए पिछला साल किसी बुरे सपने के जैसा था। पहले उन्हें मार्च 2019 में हुई बाउट के दौरान फर्नांडीस को अवैध कोहनी मारने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया और उन्हें बेल्ट गंवानी पड़ी। उसके बाद अक्टूबर 2019 में “द सायलेन्सर” को सबमिशन से हार का सामना करना पड़ा।

John Lineker defeats Muin Gafurov at ONE DAWN OF VALOR

अब बेलिंगोन इस साल की शुरुआत सही अंदाज में कर अपने करियर की 21वीं जीत पाकर दोबारा टाइटल हासिल करने की राह पकड़ना चाहते हैं।

हालांकि, उनका ये काम “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” के खिलाफ कतई आसान नहीं होने वाला है।

लिनेकर, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 32-9 का है, ने अक्टूबर 2019 में ग्लोबल स्टेज पर कदम रखा। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मुईन “ताजिक” गफूरोव के खिलाफ जबरदस्त स्ट्राइकिंग का दम दिखाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

30 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार अब एक और धमाकेदार जीत हासिल कर ONE एथलीट रैंकिंग्स में ऊपर आना चाहेंगे।

Filipino mixed martial artist Geje Eustaquio nails a spinning back kick to Toni Tauru's liver

ONE: INSIDE THE MATRIX III में बेलिंगोन की Team Lakay के साथी और पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो की लंबे समय बाद वापसी देखने को मिलेगी।

युस्ताकियो पिछले साल नवंबर 2019 में ग्लोबल स्टेज पर दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी टोनी “डायनामाइट” टोरु को लिवर में स्पिनिंग बैक किक मारकर नॉकआउट किया था।

को-मेन इवेंट में फिलीपीनो स्टार का सामना “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग से होगा, दक्षिण कोरियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन पिछले चार मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं।

इसके अलावा ONE: INSIDE THE MATRIX III में Pancrase चैंपियन हिरोयुकी “जैपेनीज़ बीस्ट” टेटसुका, Shooto चैंपियन हिरोबा मिनोवा, दो बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन यूरी सिमोइस और  #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग एक्शन में देखने को मिलेंगे।

शो में होने वाले सभी मैचों को आप नीचे देख सकते हैं।

Philippine mixed martial artist Lito Adiwang is ready for war in the Circle!

ONE: INSIDE THE MATRIX III का पूरा कार्ड

  • केविन बेलिंगोन vs. जॉन लिनेकर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • जेहे युस्ताकियो vs. सोंग मिन जोंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 64 किलोग्राम कैच वेट)
  • हिरोयुकी टेटसुका vs. मुराद रामज़ानोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • फैन रोंग vs. यूरी सिमोइस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • लिटो आदिवांग vs. हिरोबा मिनोवा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अबासोव Vs. नाकाशीमा

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.