किम जे वूंग के खिलाफ केविन बेलिंगोन को है वापसी का भरोसा – ‘मैं ये सिलसिला खत्म करना चाहता हूं’

KevinBelingon KwonWonIl 1920X1280 WINTERWARRIORSII 41 768x512

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 18 नवंबर (भारत में शनिवार, 19 नवंबर) को पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन वापसी करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं।

ONE Fight Night 4 में फिलीपीनो सुपरस्टार अपने MMA करियर में हार के सबसे लंबे सिलसिले को रोकना चाहेंगे, जब उनका सामना दक्षिण कोरिया के खतरनाक एथलीट किम जे वूंग से होगा। वूंग फेदरवेट डिविजन से बेंटमवेट डिविजन में आ रहे हैं।

ऐसे में कहने की जरूरत नहीं है कि बेलिंगोन को पता है कि उन्हें जीत की सख्त जरूरत होगी, जो ना कि उन्हें हार के सिलसिले से छुटकारा दिलाएगी बल्कि बेल्ट तक अपनी वापसी करने के रास्ते पर लौटने में मदद भी करेगी।

पूर्व बेंटमवेट किंग ने ONEFC.com को बताया:

“ये सच में मेरे लिए बहुत अहम मुकाबला है, खासकर तब जब मुझे जीत हासिल किए हुए काफी समय हो चुका हो। मैं इस समय एक बेताब एथलीट के जैसा हूं, जो जीत हासिल करने के लिए लालाहित है। मैं इस सिलसिले का रोकना चाहता हूं और लगातार हार के चंगुल से बाहर आकर जीत का नया सिलसिला शुरू करना चाहता हूं।”

बेलिंगोन को उनके डिविजन के सबसे बेहतरीन एथलीट्स से हाल ही में कई पराजय मिली हैं, जिसमें पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियंस बिबियानो फर्नांडीस और जॉन लिनेकर शामिल हैं।

ऐसी जबरदस्त प्रतियोगिता के बावजूद “द सायलेन्सर” हार के आदी नहीं हुए हैं। अपने इस मुश्किल समय से पहले वो लगातार 7 बाउट्स जीत चुके हैं और उन्हें लगता है कि अपने पर संदेह करने की वजह से उन्हें हार झेलनी पड़ रही हैं, जो किसी भी फाइटर की दुश्मन होती हैं।

हालांकि, 35 साल के एथलीट का कहना है कि वो चीजों को बदल देंगे और किम के साथ होने वाले मुकाबले में वो शानदार माइंडसेट के साथ सर्कल में उतरेंगे।

“मैं अपनी पिछली पराजयों पर जब भी विचार करता हूं तो मुझे आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है। ऐसे में मुझे लगता है कि इस मुकाबले में मैं और ज्यादा आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ शामिल होने वाला हूं और यही वो चीज है, जो मैं इस मैच में देखना चाहता हूं। हालांकि, इस बार मेरा सामना सच में एक बड़े प्रतिद्वंदी से होने जा रहा है, लेकिन मेरा आत्मविश्वास पूरी तरह से मजबूत है।

“आपकी तैयारी से आत्मविश्वास बनता है। मुझे ऐसा लगा था कि पिछली कुछ फाइट्स के दौरान मेरी तैयारी में कमी रह गई थी। इस बार के मुकाबले में मुझे तैयारी करने का भरपूर समय मिल गया है।”

किम जे वूंग के खिलाफ स्ट्राइकिंग को फायदे के रूप में देख रहे केविन बेलिंगोन

19 नवंबर को जब केविन बेलिंगोन सर्कल में कदम रखेंगे तो उनका सामना अब तक के सबसे माहिर प्रतिद्वंदी से होगा, जो हाल ही में बीते दिनों तक #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर थे।

ऐसे में Team Lakay के प्रतिनिधि के पास किम के लिए काफी सम्मान है और उन्हें पता है कि दक्षिण कोरिया के माहिर व ताकतवर बॉक्सिंग करने वाले एथलीट उन्हें कई तरह की समस्याओं में फंसा सकते हैं।

बेलिंगोन ने कहा:

“किम की स्ट्राइकिंग पक्के तौर पर उनकी ताकत है। उनकी बॉक्सिंग वो चीज है, जो सच में उल्लेखनीय है। वो काफी मजबूत हैं। हमने उनकी पहले की फाइट देखी हैं। उनके पंचों में दम है और वो सामने वाले को गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं।”

“मुझे उनके हाथों पर ध्यान देना होगा। उनमें गजब की ताकत है। ऐसे में मैं सुस्त नहीं पड़ सकता हूं।”

हालांकि, इसी के साथ ही बेलिंगोन को अपने खुद के स्टैंड-अप गेम पर भी भरोसा करना होगा।

उनके लगातार वुशु वाले हमले ने सर्कल में उन्हें वर्ल्ड क्लास प्रतिद्वंदियों के खिलाफ 6 लगातार नॉकआउट जीत हासिल करने में मदद की थी।

साथ ही विरोधी द्वारा वजन में की गई कमी के चलते पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को लगता है कि उनके कार्डियो और टिके रहने की क्षमता से उनका पक्ष मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया:

“मुझे स्ट्राइकिंग में भी फायदा मिलने वाला है। मुझे लगता है कि मेरी स्ट्राइकिंग का जखीरा उनसे ज्यादा अच्छा है। ये इसलिए कह सकता हूं क्योंकि मैं अपनी किक्स को भी असरदार तरीके से चला सकता हूं। ऐसा वो पहली बार कर रहे हैं कि बेंटमवेट में आ रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इसके चलते उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है और ये मेरे लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।”

हालांकि, “द सायलेन्सर” ने कोई ऐसा तरीका नहीं बताया, जिससे वो इस फाइट को जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

इसकी जगह वो अवसरवादी बनने की योजना बना रहे हैं और जिस भी तरह से संभव हो सके, वो जीत हासिल करना चाह रहे हैं, ताकि वो एक बार फिर से खुद को इस दुनिया के सबसे अच्छे बेंटमवेट MMA फाइटर्स में शामिल कर सकें।

बेलिंगोन ने आगे कहा:

“इस मैच में आतिशबाजी की उम्मीद की जा सकती है। मुझे पता है कि किम जे वूंग पर आसानी से दबाव बनाया जा सकता है इसलिए मैं जीत पाने और जीत की राह पर वापसी करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहूंगा। अगर उन्हें नॉकआउट करने का मौका मिला तो मैं उन्हें नॉकआउट करूंगा। इसी तरह अगर उन्हें सबमिट करने का मौका मिला तो सबमिट कर दूंगा। मुझे जीत की राह पर वापसी करने का जो भी मौका मिलेगा, मैं उसका फायदा जरूर उठाऊंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.