युया वाकामत्सु ने पहले राउंड में किम क्यु सुंग को नॉकआउट किया

Yuya Wakamatsu Kim Kyu Sung Inside The Matrix II 17 768x511

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने फ्लाइवेट डिविजन के हर एक टॉप एथलीट को सचेत कर दिया है।

#4 रैंक के कंटेंडर ने शुक्रवार, 6 नवंबर को प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX II में किम क्यु सुंग को पहले ही राउंड में नॉकआउट किया।

Yuya Wakamatsu Kim Kyu Sung Inside The Matrix II 11.jpg

मैच के शुरू होते ही वाकामत्सु ने पंचों का इस्तेमाल कर किम की प्रतिक्रिया देखी और बहुत तेजी के साथ जैब्स, हुक्स और स्ट्रेट राइट भी लगाए।

किम ने लो किक लगाकर जवाबी हमला किया, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी की एनर्जी अलग ही लेवल पर थी। इस बीच दक्षिण कोरियाई स्टार ने दमदार जैब लगाया, जिससे “लिटल पिरान्हा” चौंक उठे।

जापानी स्टार धैर्य से काम ले रहे थे और आगे आकर दोबारा लेफ्ट और राइट पंच लगाए, लेकिन समय बीतने के साथ किम का भी आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था।

लेकिन दक्षिण कोरियाई स्टार फ्रंटफुट पर रहते हुए भी मैच को फिनिश करने की कोशिश करते हुए नजर नहीं आए। वाकामत्सु अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाए हुए थे।

Yuya Wakamatsu Kim Kyu Sung Inside The Matrix II 16.jpg

इस बीच किम ने प्रभावशाली लो किक लगाई, जिसके लैंड होने की आवाज एरीना में गूंज उठी।

Evolve MMA टीम के स्टार को बढ़त प्राप्त करता देख वाकामत्सु को कॉर्नर से अटैक करने की सलाह मिली और कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को दमदार पंच लगाकर क्षति पहुंचानी शुरू कर दी।

जापानी एथलीट ने राइट हैंड लगाया, लेकिन इससे पहले किम काउंटर कर पाते, वाकामत्सु उनकी पहुंच से बाहर जा चुके थे।

Yuya Wakamatsu Kim Kyu Sung Inside The Matrix II 18.jpg

किम ने इस बार आगे आकर अटैक करने की कोशिश की और इसी दौरान वाकामत्सु ने दमदार राइट हैंड लगाया और उनके प्रतिद्वंदी अगले ही पल नीचे जा गिरे।

“लिटल पिरान्हा” ने ग्राउंड पर रहते 2 पंच लगाए, मगर अगले ही पल रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी और मैच पहले राउंड में 1 मिनट 46 सेकंड बीत जाने के बाद समाप्त हुआ।

इस जीत से वाकामत्सु का रिकॉर्ड 13-4 का हो गया है और अगले मैच में उनका सामना #5 रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन से हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अबासोव vs नाकाशीमा

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25