स्टार्स ने मार्टिन गुयेन Vs. थान ली के मैच की भविष्यवाणी की

Featherweight MMA stars Martin Nguyen and Thanh Le

ONE Championship का साल 2020 का सबसे बड़ा इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होना है, जिसमें 4 धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड टाइटल मैच भी होने वाले हैं।

इन्हीं में से एक में ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को #3-रैंक के कंटेंडर थान ली के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

साथ ही ये वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबला 2 ऐसे एथलीट्स के बीच होगा, जो मूल रूप से वियतनामी हैं।

मैच के शुरू होने से पहले ONE के बड़े स्टार्स ने इसकी भविष्यवाणी की है।

अर्जन “सिंह” भुल्लर

Indian mixed martial artist Arjan Bhullar headshot

“मैं मार्टिन गुयेन का बहुत आदर करता हूं। उनके राइट हैंड में गज़ब की ताकत है और एक वर्ल्ड-फेमस कैम्प में ट्रेनिंग करते हैं।

“COVID-19 के समय में अच्छी ट्रेनिंग करना आसान नहीं था, लेकिन दोनों एथलीट्स जानते हैं कि वो क्या करने वाले हैं। मुझे लगता है कि वो मानसिक, शारीरिक और स्किल्स के मामले में भी सही समय पर बढ़त बनाएंगे।

“उन्हें एक कड़े प्रतिद्वंदी का सामना करना है और जब आपका सामना थान ली जैसे एथलीट से हो रहा हो, तब ये दिखाने का समय आ जाता है कि आप एक महान एथलीट क्यों हैं। मुझे लगता है कि मार्टिन इस मैच में विजयी साबित होने वाले हैं।”

एंड्रयू लियोन

Bali MMA's Andrew Leone is ready for battle

“ये एक धमाकेदार मैच होगा। मार्टिन गुयेन जैसे बीस्ट के खिलाफ इस समय मैच के बारे में सोचना भी फिलहाल गलत है। उनके पास चैंपियन होने का अन्य एथलीट्स से बहुत ज्यादा अनुभव है।

“उनकी स्किल्स शानदार हैं और हमेशा मैच को फिनिश करने के मौके तलाशते रहते हैं। उनके प्रतिद्वंदी ने भी अपने करियर में कई कड़े प्रतिद्वंदियों के खिलाफ शानदार नॉकआउट्स किए हैं और रायन हॉल की निगरानी में ट्रेनिंग लेते हैं।

“ये एक शानदार मैच होगा लेकिन मुझे लगता है कि मार्टिन को तीसरे राउंड में नॉकआउट से जीत मिलने वाली है।”

रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी

Japanese MMA fighter Ryogo Takahashi

“मार्टिन गुयेन एक बेहतरीन फाइटर हैं और धैर्य से काम लेते हैं। अक्सर राइट हैंड लगाने से पहले उनके चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट देखी जाती है।

“थान ली भी धैर्य से काम लते हैं। उनके पास भी नॉकआउट पंच और नॉकआउट किक्स हैं, जिनसे वो अपने प्रतिद्वंदियों को खूब क्षति पहुंचाते हैं।

“मुझे लगता है कि मार्टिन को जीत मिलने वाली है। थान ली के पास लंबी रीच है, इसलिए शायद वो दूर से अटैक करने की कोशिश करेंगे, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन रेसलिंग भी जानते हैं, इसलिए टेकडाउन देखना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।”

कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा 

Koyomi Matsushima celebrates his win against Kim Jae Woong ONE WARRIOR'S CODE

“मार्टिन गुयेन धैर्य और चतुराई से काम लेते हैं और जैसे ही उनका प्रतिद्वंदी उनके पास आने की कोशिश करता है, वो उसे फिनिश करने में भी देर नहीं लगाते।

“थान ली के पास भी कई तरह के मूव्स हैं और गज़ब की ताकत भी है। वो एक ऐसे एथलीट हैं जो किसी भी क्षण मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं।

“मुझे लगता है कि मैच लंबा चलेगा और गुयेन को जजों के फैसले से जीत मिलेगी। अगर थान ली को जीत मिलती है तो मैच जल्दी समाप्त हो सकता है। विजेता की भविष्यवाणी करना बहुत कठिन है।”

सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई

Muay Thai fighter Sagetdao Petpayathai walks down the ramp

“मैं मार्टिन गुयेन को बहुत समय से फॉलो कर रहा हूं। उनके पास गज़ब की ताकत है और मुझे वो एक एथलीट के रूप में बहुत पसंद हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद मेरा सपना था कि एक दिन मेरा उनसे जरूर सामना हो।

“अगले मैच में मुझे लगता है कि मार्टिन को थान ली पर बढ़त मिलने वाली है। उन्हें हराना बहुत ज्यादा मुश्किल है और मैं मार्टिन को सपोर्ट करने वाला हूं। मुझे उनके दमदार पंचों पर पूरा भरोसा है।”

एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर

Indonesian MMA fighter Elipitua Siregar makes his entrance

“इस मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। भविष्यवाणी करना बहुत कठिन है क्योंकि वो किसी भी क्षण अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर सकते हैं।

“फोलायंग के खिलाफ उनके मैच में फिलीपीनो एथलीट की स्पिनिंग बैक किक के बाद भला किसने सोचा था कि मार्टिन ओवरहैंड लगाने वाले हैं। वो एक शानदार नॉकआउट था और वो अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स और गेम प्लान को परखने में भी माहिर हैं। उन्हें मार्शल आर्ट्स का बहुत ज्ञान है और इसी कारण हर तरह की परिस्थिति में धैर्य से काम ले पाते हैं।”



गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत

Indian MMA fighter Gurdarshan Mangat throws a punch

“इस मैच को देखने के लिए मैं बेताब हूं और मैं नहीं जानता कि इस मैच में किसे जीत मिलने वाली है। मैंने थान ली के दूसरे प्रोमोशंस में मैच देखे हैं, उनके पास गज़ब की नॉकआउट पावर है। दूसरी ओर मार्टिन गुयेन भी इस मामले में कम नहीं हैं।

“मैं विजेता को नहीं चुन सकता। मुझे लगता है कि ये मैच फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र होगा, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।”

ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम

Former ONE Welterweight World Champion Zebaztian Kadestam ready for battle

“मार्टिन गुयेन हर बार पिछले मुकाबलों की तुलना में बेहतर ही नजर आते हैं। थान ली का प्रदर्शन भी शानदार रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनके पास वो स्किल्स हैं, जिसे वो चैंपियन को हरा पाएं। ये मैच लंबा जा सकता है।”

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु 

Japanese MMA fighter Yuya Wakamatsu is ready for action

“मार्टिन गुयेन हर चीज पर नजर बनाए रखते हैं और उनकी स्किल्स वर्ल्ड-क्लास हैं। वो ओवरहैंड राइट से किसी भी क्षण अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर सकते हैं। उनका अटैक करने का तरीका भी शानदार है, इसी तरह वो मैच को आगे बढ़ाते हैं और राइट हैंड लगाकर फिनिश करते हैं।

“मुझे नहीं पता कि थान ली उन्हें ऐसा करने से रोक पाएंगे या नहीं। ली के पास अच्छी किक्स हैं और स्ट्राइक्स भी लगते हैं। मैं देखना चाहूंगा कि ली की स्किल्स का मार्टिन किस तरह से सामना करते हैं।

“मुझे लगता है कि मैच नॉकआउट से समाप्त होगा, जिसकी स्ट्राइक्स प्रभावशाली होंगी उसे बढ़त हासिल होगी। दोनों हार ना मानने वाले एथलीट हैं, इसलिए परिणाम जजों के फैसले से भी आ सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि इस मैच में जबरदस्त स्ट्राइकिंग गेम देखने को मिलेगा।”

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन

Australian grappler Reece McLaren is ready for the bell to ring at ONE: MARK OF GREATNESS

“ये धमाकेदार मैच होगा। जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और अंत में मार्टिन विजयी साबित होंगे। लेग किक्स और राइट हैंड का कॉम्बिनेशन उन्हें जीत दिलाने वाला है।”

“दोनों को अपनी स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन मार्टिन का ग्रैपलिंग गेम भी अच्छा है। चूंकि थान ली स्ट्राइकिंग में अच्छे हैं, इसलिए वो पूरे मैच में स्ट्राइकिंग पर निर्भर नहीं रहेंगे। वो जरूर अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन करने का प्रयास करेंगे।

“मार्टिन जैसे ही अपने प्रतिद्वंदी के पास आते हैं उनके मूव्स और भी खतरनाक हो जाते हैं, वहीं थान ली के पास लंबी रीच होगी। उन्हें दूर रहकर अटैक करना होगा और ली के पास जीत का यही एकमात्र तरीका है।”

राहुल “द केरल क्रशर” राजू

Rahul Raju muay thai in singapore

“मैं मार्टिन गुयेन का बड़ा फैन हूं और मेरे लिए वो एक लैजेंड हैं। वो लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन बने रहे हैं। वो पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन भी रहे हैं इसलिए मुझे लगता है कि वो थान ली को हराने का रास्ता ढूंढ निकालेंगे।”

इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन

Australian Muay Thai fighter Elliot Compton celebrates his victory by climbing the cage

“मार्टिन गुयेन ONE Championship के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं। उन्हें मार्शल आर्ट्स का बहुत ज्ञान है, आत्मविश्वास चरम पर रहता है और इसी कारण वो 3 अलग-अलग डिविजन में कई उपलब्धियां प्राप्त कर सके हैं।

“थान ली भी अपनी ताकत के दम पर कई नॉकआउट फिनिश अपने नाम कर चुके हैं और यही बात उन्हें फेदरवेट चैंपियन के लिए बड़ा खतरा साबित करती है।

“ये अलग-अलग स्टाइल्स की भिड़ंत होगी। ली को दूर रहकर अटैक करना पसंद है, अपने प्रतिद्वंदी को पास आने पर मजबूर करते हैं और उसी समय दमदार शॉट लगा देते हैं।

“मार्टिन भी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों का दबाव झेल चुके हैं और धैर्य से काम लेते हैं। वो Sanford MMA में कई ताकतवर एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

“मुझे लगता है कि कॉम्बिनेशन लगाने में उनकी सटीकता ही इस मैच के परिणाम में बड़ा अंतर पैदा करेगी। वो छोटे से छोटे मौके का भी फायदा उठाना जानते हैं। मुझे लगता है मार्टिन को इस मैच में आखिरी राउंड्स में जीत मिलने वाली है।”

ये भी पढ़ें: स्टार्स ने क्रिश्चियन ली vs यूरी लापिकुस के मैच की भविष्यवाणी की

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.