ONE: BATTLEGROUND III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Sitthichai Kicks Superbon 1920X1280 768x512

ONE Championship, BATTLEGROUND सीरीज का धमाकेदार एक्शन के साथ अंत करने को तैयार है।

शुक्रवार, 27 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND III का प्रसारण दुनिया के कई देशों में किया जाएगा और इवेंट में कई एथलीट्स के पास पाने को बहुत कुछ होगा।

2 मॉय थाई स्टार्स ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के इरादे से आमने-सामने होंगे, 2 फाइटर्स ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में जगह बनाना चाहेंगी। इसके अलावा कार्ड में ऐसे कई नाम हैं जो रैंकिंग्स में प्रवेश करना चाहते हैं।

यहां जानिए ONE: BATTLEGROUND III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

सिटीचाई और तवनचाई

Sitthichai fights Tawanchai at ONE: BATTLEGROUND III on 27 August

एक मॉय थाई ड्रीम मैच शो को हेडलाइन करेगा और इसके विजेता को ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने पिछले 7 साल में खुद को एक टॉप फेदरवेट किकबॉक्सर के रूप में स्थापित किया है। वो 7 बार के Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्हें इस खेल के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर में से एक माना जाता है।

इस शुक्रवार वो 2015 के बाद पहली बार मॉय थाई रिंग में उतरेंगे और एक जीत उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ मैच दिला सकती है।

दूसरी ओर, तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम भी कुछ ऐसी ही स्थिति में खड़े हैं।

#4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर अपने हमवतन एथलीट को चैलेंज करने के लिए एक डिविजन ऊपर आए हैं और वो जानते हैं कि सिटीचाई का फेम उनके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।

वहीं 22 वर्षीय स्टार जीत दर्ज कर बेंटमवेट मॉय थाई किंग नोंग-ओ गैयानघादाओ या फिर फेदरवेट डिविजन में रहकर पेटमोराकोट को चैलेंज कर सकते हैं।

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और बनमा डुओजी

Dejdamrong meets Banma Duoji in the co-main event of ONE: BATTLEGROUND III on 27 August

को-मेन इवेंट में एक स्ट्रॉवेट दिग्गज का सामना उभरते हुए स्टार से होगा, जो ONE में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है।

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है, कई बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बने थे।

42 वर्षीय एथलीट को स्ट्रॉवेट टाइटल हारने के बाद कड़ी प्रतिद्वंदिता झेलनी पड़ी है, लेकिन अब साबित करना चाहते हैं कि वो अभी भी टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

ये उनकी 14वीं स्ट्रॉवेट बाउट (ONE में सबसे ज्यादा) होगी, एक जीत उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बना सकती है। अगर ये जीत नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट से आई, तो स्ट्रॉवेट डिविजन में सबसे ज्यादा नॉकआउट (5) का रिकॉर्ड और स्ट्रॉवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (6) के मामले में जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

लेकिन “द प्रिंस” बनमा डुओजी अपने विरोधी के प्लान को बिगाड़ना चाहते हैं।

24 वर्षीय चीनी स्टार अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे होंगे और एक पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराकर वर्ल्ड टाइटल की ओर एक कदम मजबूती से आगे बढ़ा सकते हैं।

22 सेकंड में नॉकआउट या 69 सेकंड में सबमिशन से जीत दर्ज कर वो ONE की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। वहीं स्टॉपेज से आई जीत उनके 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रख सकती है और उनका रिकॉर्ड 14-1 का हो जाएगा।

डे ह्वान किम और शी वेई

Dae Hwan Kim fights Xie Wei at ONE: BATTLEGROUND III

ONE: BATTLEGROUND III में एशिया के 2 सबसे टैलेंटेड फ्लाइवेट स्टार्स आमने-सामने होंगे।

“होली बीस्ट” डे ह्वान किम इससे पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में टॉप बेंटमवेट स्टार्स में से एक थे और बेंटमवेट किंग बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस चैलेंज भी किया था। मगर दक्षिण कोरियाई एथलीट का फ्लाइवेट डिविजन का सफर अच्छा नहीं रहा है क्योंकि अभी तक टॉप 5 कंटेंडर्स के खिलाफ 3 हार झेल चुके हैं।

इस शुक्रवार “होली बीस्ट” फ्लाइवेट डिविजन में अपना पहला मैच जीतकर अच्छी लय प्राप्त करना चाहेंगे।

लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें “द हंटर” शी वेई का सामना करना होगा, जो 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और एक जीत उन्हें टॉप-5 कंटेंडर्स में जगह दिला सकती है।

शी अभी तक कंबोडियाई कुन खमेर स्टाइलिस्ट चान रोथाना और भारतीय ग्रैपलिंग स्टार कांथाराज अगासा “कन्नाडिगा” को हरा चुके हैं। अब पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किम के खिलाफ जीत उन्हें रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकती है।



बी गुयेन और जेनेलिन ओलसिम

Bi Nguyen takes on Jenelyn Olsim at ONE: BATTLEGROUND III

ये चाहे ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री ना हो, लेकिन इनमें से एक एथलीट इस शुक्रवार होने वाली ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में प्रवेश कर सकती है।

जेनेलिन ओलसिम ने अपने मेन रोस्टर डेब्यू मैच में माइरा मज़ार को सबमिशन से हराकर विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन में #5 का स्थान हासिल किया था। मगर अब वो खुद को एटमवेट डिविजन की बड़ी स्टार्स में से एक साबित करना चाहती हैं।

दूसरी ओर, बी “किलर बी” गुयेन को पिछले मैच में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिली थी। वो ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को उनके करियर में हराने वाली पहली एथलीट बनी थीं।

खास बात ये है कि ओलसिम के खिलाफ मैच के लिए गुयेन Xtreme Couture में मज़ार के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं।

मैच में जिसे जीत मिलेगी वो 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में होने वाली ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में ग्रेस “थाई किटन” क्लीवलैंड का सामना करेगी।

टियाल थैंग और सोंग मिन जोंग

Tial Thang fights Song Min Jong at ONE: BATTLEGROUND III

इस बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में एक अपराजित स्टार और एक नेशनल चैंपियन का आमना-सामना होगा।

म्यांमार के “द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग के शिष्य हैं और अपने गुरु की तरह ONE में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

थैंग ग्लोबल स्टेज पर 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन अगले मैच में उनका सामना अभी तक के अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी से होगा।

दक्षिण कोरियाई MMA चैंपियन “डबल हार्ट्स” सोंग मिन जोंग को इस खेल में काफी अनुभव हासिल है। वो Monster House जिम में ट्रेनिंग करते हैं और उन्हें कई टॉप लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स का साथ मिल रहा है।

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो के खिलाफ करीबी मुकाबले के बाद सोंग अभी भी ONE में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं, जो उन्हें इस शुक्रवार को मिल सकती है।

पुरेव ओट्गोनजार्गल और बेन रॉयल

Ben Royle takes on Purev Otgonjargal at ONE: BATTLEGROUND III

शो की शुरुआत 2 ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्पेशलिस्ट्स के बीच बेंटमवेट बाउट से होगी और उनकी स्ट्राइकिंग भी अच्छी है।

बेन रॉयल BJJ ब्लैक बेल्ट हैं, लेकिन पिछले साल अपने प्रोमोशनल डेब्यू में अपने शानदार स्टैंड-अप गेम की बदौलत उन्होंने तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की थी।

इस बार वो अपने नेचुरल गेम की मदद से जीत दर्ज करना चाहेंगे। ब्रिटिश स्टार ने मैच के रीयर-नेकेड या ट्रायंगल चोक से फिनिश होने का दावा किया है।

दूसरी ओर, पुरेव ओट्गोनजार्गल अपने ONE डेब्यू में यादगार जीत दर्ज करना चाहेंगे। मंगोलियाई एथलीट ने अपने करियर की सभी 7 जीत सबमिशन से हासिल की हैं और इस शुक्रवार अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को बरकरार रखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: BATTLEGROUND III को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48