सिटीचाई को हराकर फेम पाना चाहते हैं तवनचाई

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 20 768x512

तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम चाहे अभी ONE वर्ल्ड टाइटल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज ना कर रहे हों, लेकिन वो जानते हैं कि अगले मैच में एक जीत उनके करियर को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है।

शुक्रवार, 27 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND III के फेदरवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में उनका सामना 2-स्पोर्ट लैजेंड सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग से होगा। जाहिर तौर पर एक लैजेंड के खिलाफ जीत उनके लिए बहुत फायदेमंद होगी।

तवनचाई ने कहा, “अगर मुझे जीत मिली, तो लोग मुझे एक वर्ल्ड-क्लास फाइटर के रूप में पहचानने लगेंगे। इसलिए फेम पाने के लिए मुझे जीत हासिल करनी ही होगी।”

इस मॉय थाई मैच को सभी देखने को उत्सुक थे, लेकिन आपको याद दिला दें कि इसे पहले बुक तक नहीं किया गया था।

#4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर तवनचाई का सामना #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स से होने वाला था, जिसके विजेता को नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता था।

मगर सैमापेच को अपने कॉर्नरमैन के COVID-19 पॉज़िटिव पाए जाने की वजह से मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के एथलीट को इससे काफी ठेस पहुंची क्योंकि इस बड़े मुकाबले के लिए उन्होंने कई हफ्तों तक कड़ी मेहनत की थी।

मगर इससे एक धमाकेदार मैच के होने का विकल्प खुल चुका था।



#4 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर सिटीचाई का सामना #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान से होने वाला था। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान टर्किश स्ट्राइकर अपने हाथ को चोटिल कर बैठे, जिससे उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा।

सिटीचाई और तवनचाई के पास अब कोई प्रतिद्वंदी नहीं था, इसलिए दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच के ऑफर को स्वीकार किया। एक तरफ PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार ने एक डिविजन ऊपर आकर फाइट करने का निर्णय लिया, वहीं “किलर किड” ने लंबे समय बाद मॉय थाई में वापसी के लिए हामी भरी।

तवनचाई नहीं मानते कि फेदरवेट डिविजन में फाइट करने के दौरान उन्हें कोई नुकसान होगा। उनका मानना है कि मॉय थाई में वो अपने विरोधी से बेहतर हैं।

तवनचाई ने कहा, “मेरे हिसाब से मॉय थाई में मैं उनसे बेहतर हूं। उन्होंने काफी समय से मॉय थाई में फाइट नहीं की है, इसलिए परिणाम मेरे ही पक्ष में आएगा।”

Sitthichai kicks Superbon

इस तथ्य को ठुकराया भी नहीं जा सकता।

2014 में Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद सिटीचाई ने किकबॉक्सिंग में आने का फैसला लिया, जिसमें वो 7 बार के Glory लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

अब चाहे उन्होंने लंबे समय से मॉय थाई को नहीं छुआ है, लेकिन Sitsongpeenong Muay Thai Camp में उन्होंने ट्रेनिंग जारी रखी है।

अपने शानदार किकबॉक्सिंग गेम की वजह से “किलर किड” को ऐसी तकनीकों को सीखने में आसानी हुई, जिनका उन्हें मॉय थाई में फायदा मिल सकता है।

तवनचाई ने कहा, “मेरे हिसाब से सिटीचाई के पंच और लेफ्ट किक उनका सबसे खतरनाक हथियार है।”

इसके बावजूद युवा स्टार को सिटीचाई से कोई डर महसूस नहीं हो रहा है।

तवनचाई की तकनीकी शानदार है, तेजी से मूव करते हैं और उनके पास कई अलग-अलग तरह के मूव्स हैं। जैसे हेड किक, जिससे उन्होंने शॉन “क्लबर” क्लेंसी को फिनिश किया था।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी मॉय थाई तकनीक से जीत दर्ज करूंगा। उनके खिलाफ नॉकआउट जीत दर्ज करना मुश्किल होगा, लेकिन फिलहाल मेरा लक्ष्य केवल जीत प्राप्त करने पर है, फिर चाहे वो कैसे भी आए।”

ONE: BATTLEGROUND III में एक नॉकआउट जीत उन्हें काफी फेम दिला सकती है और भविष्य में उन्हें टॉप पर पहुंचने के कई अवसर भी प्रदान करेगी।

हालांकि तवनचाई बेंटमवेट डिविजन में वापस जाकर नोंग-ओ को चैलेंज कर सकते हैं, वहीं उन्हें फेदरवेट डिविजन में भी अच्छा परफॉर्म करने का भरोसा है, जिससे भविष्य में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को भी चैलेंज करते हुए नजर आ सकते हैं।

तवनचाई ने कहा, “इस मैच को जीते के लिए मुझे पूरी ताकत झोंकनी होगी। मेरे कोच ने कहा है कि जीतकर ही मैं आगे बढ़ सकता हूं।”

“ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना मेरा सपना है, ये मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है और मैं पेटमोराकोट को हराकर चैंपियन बनूंगा।”

ये भी पढ़ें: मॉय थाई वापसी मैच में सिटीचाई को तवनचाई पर बड़ी जीत की उम्मीद

न्यूज़ में और

Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.