एटमवेट ग्रां प्री में सिओ ही हैम को हराने के लिए तैयार हैं ज़ाम्बोआंगा

Denice Zamboanga 1620x1080

कुछ लोग मानते हैं कि जब “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली का अगला चैलेंजर सामने लाने के लिए ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का ऐलान किया गया तब #1 रैंक की कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा को टाइटल शॉट के लिए आवाज उठानी चाहिए थी।

ली के खिलाफ चैंपियनशिप मिलने के बजाय अब उन्हें टूर्नामेंट में लगातार 3 जीत दर्ज करनी होंगी। उनके इस सफर की शुरुआत शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में सिओ ही हैम के खिलाफ मैच से होगी।

“लायकन क्वीन” ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और खुशी महसूस कर रही हैं कि उन्हें दुनिया की बेस्ट एटमवेट एथलीट्स का सामना करने का मौका मिल रहा है।

ज़ाम्बोआंगा ने कहा, “जब मुझे सिओ ही हैम के खिलाफ मैच के बारे में पता चला, मैं चौंक उठी थी। मुझे ऐसे प्रतिद्वंदी की उम्मीद थी जो ONE में पहले भी फाइट कर चुकी हो, इसलिए मैंने अपना डेब्यू कर रही एथलीट के खिलाफ मैच के बारे में नहीं सोचा था।”

“मैं मानती हूं कि मुझे घबराहट हो रही थी, लेकिन अब मैं घबराने के बजाय उत्साहित महसूस कर रही हूं और मुझे अपनी स्किल्स पर पूरा भरोसा है। सिओ को दुनिया की बेस्ट एथलीट्स में से एक माना जाता है, जिससे मुझे लगने लगा है कि मैं टॉप पर पहुंच चुकी हूं।”

दक्षिण कोरियाई एथलीट को हराने के लिए “लायकन क्वीन” को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। हैम को 31 मैचों का अनुभव है, लगातार 6 जीत दर्ज कर चुकी हैं और तकनीकी नॉकआउट से आई 4 जीतों ने उन्हें ग्रां प्री में जगह दिलाई है।

उन्होंने कहा, “ये मेरे करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगी। ONE ने इस कठिन चुनौती को देकर मुझपर भरोसा जताया है और इस चुनौती को पार करने के लिए मैं तैयार हूं।”

ज़ाम्बोआंगा अपनी विरोधी के आक्रामक स्टैंड-अप गेम से सावधान रहना चाहेंगी, क्योंकि इसी की वजह से उनकी तुलना महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट वांडरली सिल्वा से की जाती है।

ज़ाम्बोआंगा ने कहा, “सिओ एक खतरनाक स्ट्राइकर हैं। उनका साउथपॉ स्टाइल मेरे लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है क्योंकि मुझे साउथपॉ फाइटर्स के खिलाफ फाइटिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है। इसलिए ये चीज उन्हें फायदा पहुंचा सकती है।”

“मेरे पास स्पारिंग पार्टनर्स हैं जो साउथपॉ स्टांस में रहकर फाइट कर सकते हैं, लेकिन प्राकृतिक तौर पर वो ऑर्थोडॉक्स हैं।”

24 वर्षीय ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट स्टैंड-अप गेम में भी पीछे नहीं हटेंगी और अगले मैच में वो दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि उनके पास हर तरह के मूव्स मौजूद हैं।

ज़ाम्बोआंगा ने कहा, “मैं उन्हें स्ट्राइकिंग में कड़ी टक्कर देना चाहती हूं। मैं साबित करना चाहती हूं कि रेसलिंग के अलावा भी मैं बहुत कुछ कर सकती हूं। वो दुनिया की बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक हैं, इसलिए उन्हें हराकर मैं खुद को एक संपन्न एथलीट के रूप में साबित कर सकती हूं।”

इसलिए “लायकन क्वीन” बैंकॉक में स्थित Marrok Force में अपने कोच और ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के हर पहलू पर ध्यान दे रही हैं।

उन्होंने कहा, “टीम मेंबर्स का हमेशा साथ मिलना मुझे प्रेरित करता है। सभी लोग मेरी मदद करते हैं और वो ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि मुझे सिओ पर जीत मिले। इतनी अच्छी टीम के होने से मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है, जो मुझे अपने लक्ष्य को हासिल करने में मददगार साबित होगा।”

#1 रैंक की कंटेंडर को फैंस से भी खूब सपोर्ट मिल रहा है और पहले राउंड में कठिन प्रतिद्वंदी मिलने के बाद भी उन्हें ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में जीत की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

ज़ाम्बोआंगा ने कहा, “फैंस और अपने साथियों का साथ मिलने से मैं खुश हूं। साथ ही मुझे इस बात की भी खुशी है कि वो मुझे टूर्नामेंट को जीतते देखना चाहते हैं।”

“मगर इसकी वजह से मैं दबाव में भी हूं। मैं लोगों के भरोसे पर खरा उतरना चाहती हूं और उन्होंने मुझपर भरोसा कर कोई गलती नहीं है। मैं उनके सामने खुद को बेस्ट साबित करना चाहती हूं।”

ये भी पढ़ें: जेनेलिन ओलसिम किसी भी खेल में आगे जा सकती थीं, MMA में एंट्री कैसे हुई

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.