मॉय थाई वापसी मैच में सिटीचाई को तवनचाई पर बड़ी जीत की उम्मीद

Sitthichai in his southpaw kickboxing stance

मॉडर्न-डे स्ट्राइकिंग लैजेंड सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को एक किकबॉक्सिंग कंटेंडर से धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन एक चोट ने थाई मेगास्टार को मॉय थाई में वापसी को मजबूर कर दिया है, लेकिन इसके लिए वो पहले से भी ज्यादा उत्साहित हैं।

शुक्रवार, 27 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND III में सिटीचाई का सामना अपने अच्छे दोस्त और महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा।

“किलर किड” ने इस खेल में पिछले 7 सालों से फाइट नहीं की है, फिर भी उन्होंने शॉर्ट-नोटिस पर इस मैच के ऑफर को स्वीकार किया है।

सिटीचाई ने कहा, “तवनचाई पर जीत साबित करेगी कि मैं अच्छा मॉय थाई फाइटर भी हूं और अन्य मॉय थाई बॉक्सर्स से अच्छी थाई बॉक्सिंग कर सकता हूं। मैं साबित करना चाहता हूं कि मेरी केवल किकबॉक्सिंग ही नहीं बल्कि मॉय थाई स्किल्स भी अच्छी हैं।”

सिटीचाई मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं और बैंकॉक के स्टेडियम सर्किट में परफॉर्म करते हुए 2014 में Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

लेकिन चैंपियन बनने के बाद “किलर किड” ने किकबॉक्सिंग में आने का फैसला लिया।

अगले 7 साल में थाई स्टार ने इस नए खेल में अपार सफलता प्राप्त की।

वो 7 बार के Glory लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने और उन्हें दुनिया के सबसे महान पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर की संज्ञा भी दी जाती है।



सिटीचाई ONE Super Series में भी उसी शानदार लय को बरकरार रखते हुए पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

लेकिन उनके ONE के सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि डेब्यू मैच में उन्हें #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

“किलर किड” अभी #4 रैंक के कंटेंडर हैं और ONE: BATTLEGROUND में #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान को हराकर जीत की लय वापस पाना चाहते थे, लेकिन हाथ में चोट के कारण ओज़्कान को अपना नाम मैच से वापस लेना पड़ा।

सिटीचाई को उस समय नया प्रतिद्वंदी मिलने का इंतज़ार रहा, लेकिन इस बीच ONE: BATTLEGROUND III में तवनचाई के पहले प्रतिद्वंदी सैमापेच फेयरटेक्स बनने वाले थे, लेकिन उन्हें COVID-19 पॉज़िटिव पाए जाने के कारण मैच से बाहर होना पड़ा।

सिटीचाई ने कहा, “अपने प्रतिद्वंदी के चोटिल होने की खबर को सुनकर मैं चौंक उठा था। लेकिन अब मैं मॉय थाई में वापसी को लेकर उत्साहित महसूस कर रहा हूं।”

सिटीचाई जानते हैं कि उनके लिए अगली चुनौती आसान नहीं होगी।

ये साल 2015 के बाद पहली बार होगा जब सिटीचाई मॉय थाई में फाइट करेंगे और अपने करियर में पहली बार 4-आउंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर फाइट करेंगे।

लेकिन इससे उन्हें कोई डर महसूस नहीं हो रहा है। इसके बजाय वो ONE में इसे एक नई चुनौती के रूप में देख रहे हैं।

उनहोंने कहा, “मुझे बहुत खुशी है क्योंकि मैं ONE Championship का हिस्सा इसलिए बनना चाहता था क्योंकि यहां आप अलग-अलग तरीके की बॉक्सिंग कर सकते हैं, जैसे मॉय थाई और किकबॉक्सिंग।”

“मुझे पहले से उम्मीद थी कि मुझे छोटे ग्लव्स के साथ फाइट करनी पड़ सकती है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”

अब अगले मैच में उन्हें वर्ल्ड-क्लास स्किल्स वाले एथलीट की चुनौती से पार पाना होगा। तवनचाई #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और इस खेल के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में उनकी गिनती की जाती है।

22 वर्षीय एथलीट अभी तक इस खेल के कई टॉप लेवल के फाइटर्स को मात दे चुके हैं, जिनमें “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट के खिलाफ 2 जीत और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर.जोर. पिएक उथाई पर 3 जीत शामिल हैं।

उन्होंने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में शॉन “क्लबर” क्लेंसी को तीसरे राउंड में हेड किक लगाकर नॉकआउट किया था।

सिटीचाई अपने हमवतन एथलीट की स्किल्स का सम्मान करते हैं और वो ये भी जानते हैं कि उन्हें फाइट के दौरान सावधान रहना होगा।

उन्होंने कहा, “तवनचाई बहुत चतुराई से स्ट्राइक्स लगाते हैं। वो युवा और एक बेहतरीन फाइटर हैं।”

“नैक किक, लेफ्ट किक और एल्बो स्ट्राइक्स तवनचाई के सबसे बड़े हथियार है। खासतौर पर उनकी एल्बोज़ बहुत खतरनाक होती हैं।”

फिर भी “किलर किड” मानते हैं कि उन्हें फायदा मिलेगा क्योंकि तवनचाई अपने डिविजन को छोड़कर फेदरवेट में आए हैं।

ONE को जॉइन करने के बाद Sitsongpeenong Muay Thai Camp के स्टार फेदरवेट डिविजन में परफॉर्म करते आए हैं। वहीं तवनचाई उनसे निचले डिविजन में फाइट करते हैं, इसलिए सिटीचाई का मानना है कि ये बात मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा करेगी।

उन्होंने कहा, “मैं इस कैटेगरी में फाइट करता आया हूं और मेरे मूव्स ज्यादा प्रभावशाली होंगे। वो शायद मेरी स्ट्राइक्स के प्रभाव को ना झेल पाएं। मेरा वेट उनसे ज्यादा है और मेरी स्ट्राइक्स भी ज्यादा प्रभावशाली साबित होंगी।”

अगर “किलर किड”, तवनचाई को हराने में सफल रहे तो वो ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।

उनका फोकस किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने पर है, लेकिन ये जीत उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ टाइटल शॉट के एक कदम करीब पहुंचा देगी। अगर भविष्य में वो वर्ल्ड टाइटल जीत पाए तो सिटीचाई खुद को बेस्ट मॉय थाई बॉक्सर्स में से एक के रूप में स्थापित कर लेंगे।

सिटीचाई ने कहा, “इस जीत के बाद मुझे पेटमोराकोट के खिलाफ चैंपियनशिप मैच पाकर बहुत खुशी होगी। चैंपियनशिप बेल्ट जीतकर मैं अपनी लैगेसी को आगे बढ़ा पाऊंगा।”

“ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट से मुझे बहुत फेम मिलेगा और ज्यादा लोग मुझे जानने लगेंगे।”

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III के स्टार्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400