ऋतु फोगाट की वर्ल्ड ग्रां प्री में वापसी, ONE: EMPOWER का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Indian star Ritu Phogat is ready to compete

ONE Championship का सबसे पहला ऑल विमेंस इवेंट अब और भी बड़ा हो गया है।

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में अब लीड कार्ड शामिल करने के साथ-साथ पूरे कार्ड की भी घोषणा कर दी गई है।

इसके अलावा इतिहास के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव भी किया गया है।

Pictures from the bout between Ritu Phogat and Lin Heqin at ONE: BATTLEGROUND

मई महीने में करीबी अंतर से हार के बाद ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से बाहर होने वाली ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने टूर्नामेंट में दोबारा जगह बना ली है।

पिछले महीने हुए ONE: BATTLEGROUND में भारतीय रेसलिंग मेगास्टार ने उस समय अपराजित रहीं “MMA सिस्टर” लिन हेचीन को हराकर उनकी 11 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक का अंत किया था।

सर्वसम्मत निर्णय से आई उस जीत ने फोगाट को टूर्नामेंट में दोबारा जगह दिला दी है।

उन्हें ग्रेस “थाई किटन” क्लीवलैंड की जगह शामिल किया गया है  और अब उनका सामना ONE: EMPOWER में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल राउंड में #2 रैंक की कंटेंडर मेंग बो से होगा।

Japanese mixed martial arts star Mei Yamaguchi is in the Circle

क्लीवलैंड चाहे अभी टूर्नामेंट की आखिरी 8 एथलीट्स में शामिल ना हों, लेकिन ONE: EMPOWER के लीड कार्ड में जीत दर्ज कर वो अभी भी क्वार्टर फाइनल राउंड में जगह बना सकती हैं।

अपराजित थाई-अमेरिकी स्टार का सामना शुक्रवार, 27 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND III में बी “किलर बी” गुयेन और जेनेलिन ओलसिम के मैच के विजेता से होगा।

वहीं 2 बार की पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची का सामना डेब्यू कर रहीं ब्राजीलियाई स्टार जूली मेज़ाबार्बा से होगा और ये दोनों एथलीट्स भी टूर्नामेंट में प्रवेश पा सकती हैं।

अंत में फिलीपीना-अमेरिकी स्टार जैकी बुंटान लीड कार्ड के आखिरी मैच में ONE में अपनी लगातार तीसरी जीत प्राप्त करना चाहेंगी। उनका सामना डेब्यू कर रहीं अर्जेंटीनी एथलीट डेनियला लोपेज़ से होगा।

यहां देखिए ONE: EMPOWER के पूरे बाउट कार्ड को।

Jackie Buntan fights Wondergirl Fairtex at ONE: FISTS OF FURY

मेन कार्ड

  • जिओंग जिंग नान (c) vs. मिशेल निकोलिनी (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा vs. सिओ ही हैम (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल)
  • एल्योना रसोहायना vs. स्टैम्प फेयरटेक्स (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल)
  • मेंग बो vs. ऋतु फोगाट (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल)
  • इत्सुकी हिराटा vs. अलीस एंडरसन (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल)
  • अनीसा मेक्सेन vs. क्रिस्टीना मोरालेस (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)

लीड कार्ड

  • जैकी बुंटान vs. डेनियला लोपेज़ (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • मेई यामागुची vs. जूली मेज़ाबार्बा (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)
  • ग्रेस क्लीवलैंड vs. बी गुयेन/जेनेलिन ओलसिम (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)

ये भी पढ़ें: झांग लिपेंग ने शिन्या एओकी को चुनौती दी, जवाब में चेतावनी मिली

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)