ONE: BATTLEGROUND में लिन हेचीन के खिलाफ ऋतु फोगाट की धमाकेदार जीत

Ritu Phogat Lin Heqin BATTLEGROUND 1920X1280 7 768x511

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट इस शुक्रवार जीत की लय में वापसी के मजबूत इरादे से सर्कल में उतरीं। 3 राउंड्स के कड़े संघर्ष के बाद वो अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल भी रहीं।

30 जुलाई को ONE: BATTLEGROUND में उन्होंने एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में “MMA सिस्टर” लिन हेचीन को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर धमाकेदार जीत अपने नाम की।

Ritu Phogat Lin Heqin BATTLEGROUND 1920X1280 13.jpg

पहले राउंड की शुरुआत में दोनों ने कुछ स्ट्राइक्स लगाकर एक-दूसरे के गेम को परखा, लेकिन फोगाट के पहले टेकडाउन के प्रयास के साथ स्थिति बदली हुई नजर आई। उन्होंने लिन को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, लेकिन चीनी एथलीट का डिफेंस बहुत मजबूत था। इसके बावजूद भारतीय एथलीट उन्हें मैट पर गिराने में सफल रहीं।

फोगाट ने स्कार्फ-होल्ड सबमिशन मूव लगाने की कोशिश की, लेकिन चीनी स्टार उसका अंदाजा पहले ही लगा चुकी थीं। इसलिए उन्होंने जवाबी हमला करते हुए फोगाट की बैक को निशाना बनाया, मगर भारतीय रेसलिंग चैंपियन को हिला पाना उनके लिए मुश्किल था क्योंकि उन्होंने लिन को हेडलॉक में जकड़ा हुआ था।

स्टैंड-अप गेम में वापसी के बाद लिन दूर रहकर “द इंडियन टाइग्रेस” पर पंच लगाने में सफल हो रही थीं। फोगाट ने जैसे ही आगे आने की कोशिश की, लिन ने Evolve MMA की स्टार पर जोरदार अपरकट लगाया।

दूसरे राउंड की शुरुआत में लिन ने एक बार फिर दूर रहकर अटैक करने की रणनीति अपनाई। इस कारण फोगाट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए राइट हैंड्स लगाने शुरू कर दिए, जिनमें से एक के प्रभाव से “MMA सिस्टर” सर्कल वॉल की तरफ चली गईं थीं।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने लिन को दोबारा टेकडाउन किया। चीनी एथलीट अपनी विरोधी का आसान शिकार नहीं बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने अपने लंबे पैरों की मदद से फोगाट को सबमिशन मूव में फंसाने की कोशिश की।

फोगाट कुछ देर बाद साइड कंट्रोल पोजिशन में आईं, जहां उन्होंने दमदार तरीके से अटैक किया। उन्होंने लिन के चेहरे पर खतरनाक एल्बोज़ और पंच लगाए, दूसरी ओर “MMA सिस्टर” इंवर्टेड ट्रायंगल लगाने की फिराक में थीं।

लिन के लॉक को भांपते हुए फोगाट ने अपनी पोजिशन बदल ली और इस नई पोजिशन में रहते हुए अपनी विरोधी को पसलियों के हिस्से पर कई खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाईं। राउंड के अंतिम क्षणों में उन्होंने लिन के हाथ को अपने घुटने से दबाकर कई दमदार राइट हैंड्स लगाए।

Ritu Phogat Lin Heqin BATTLEGROUND 1920X1280 20.jpg

अंतिम राउंड तक फोगाट का आत्मविश्वास बढ़ चुका था। उन्होंने फ्रंटफुट पर रहकर टेकडाउन स्कोर करने के बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया। “द इंडियन टाइग्रेस” निरंतर अटैक कर रही थीं, जिनमें हैमरफिस्ट, दमदार पंच और एल्बो स्ट्राइक्स भी शामिल रहीं।

लिन उन मूव्स को काउंटर कर रही थीं, लेकिन भारतीय एथलीट यादगार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहती थीं। उन्होंने माउंट पोजिशन हासिल करते हुए चीनी एथलीट के सिर पर खतरनाक एल्बोज़ लगाईं। उसके बाद उन्होंने “MMA सिस्टर” को राउंड के अंत तक अटैक करने का मौका ही नहीं दिया।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने फोगाट के पक्ष में फैसला सुनाया और अपने करियर की पहली हार झेलने के बाद जीत हासिल करते हुए उन्होंने खुद को विमेंस एटमवेट डिविजन की टॉप स्टार्स में शामिल करवाया है।

Ritu Phogat Lin Heqin BATTLEGROUND 1920X1280 22.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND -रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए vs प्राजनचाई

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)