निकोलिनी के खिलाफ मैच के लिए जिओंग ने डर को प्रोत्साहन का रूप दिया

Xiong Jing Nan Tiffany Teo Rematch 1920X1280 58 768x511

“द पांडा” जिओंग जिंग नान जानती हैं कि ONE: EMPOWER में उनके लिए ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सुपरस्टार मिशेल निकोलिनी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, फिर भी वो इस कड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन इस वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से खुद को ग्लोबल स्टेज पर एक बेहतर एथलीट के रूप में दिखाना चाहती हैं।

जिओंग ने कहा, “जब भी किसी को कठिन प्रतिद्वंदी मिलता है, सभी के मन में डर पैदा होने लगता है, लेकिन मैंने इस डर को प्रोत्साहन में बदल दिया है।”

“जब मुझे अपने और मिशेल के मैच के बारे में पता चला, मेरे मन में यही ख्याल आया कि सुधार करने का मौका मेरे पास खुद चलकर आया है। ये एक अच्छा मैच होगा।

“मुझे टॉप लेवल के एथलीट्स का सामना करना पसंद है क्योंकि इन्हीं मुकाबलों में आपको अपनी ताकतों और कमजोरियों के बारे में पता चल पाता है।”

“द पांडा” स्ट्रॉवेट डिविजन में अभी तक शानदार प्रदर्शन करती आई हैं, इस डिविजन में उनका रिकॉर्ड 5-0 का है और ये सभी जीत वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों में आई हैं।

दूसरी ओर, निकोलिनी की गिनती सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में की जाती है, 8 बार IBJJF वर्ल्ड टाइटल, 4 बार IBJJF वर्ल्ड नो गी चैंपियनशिप और ADCC स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा है कि जिओंग ग्राउंड गेम में उनके सामने नहीं टिक पाएंगी, लेकिन चीनी एथलीट इस बात से सहमत नहीं हैं।

जिओंग ने कहा, “मिशेल निकोलिनी ने कहा कि उनका ग्राउंड गेम मुझसे 10 गुना ज्यादा अच्छा है और मैं ग्राउंड गेम में नहीं जीत पाऊंगी। इसे सुनकर मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी।”

“मैं जानती हूं कि मैं कौन हूं और मुझे खुद पर पूरा भरोसा है। मैं केवल उनकी बातों को अपने लिए प्रोत्साहन का रूप देना चाहती हूं। इसी प्रोत्साहन से मुझे अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। ‘तुमने जो भी कहा वो गलत है।'”



इसका मतलब ये नहीं कि “द पांडा,” निकोलिनी के ग्राउंड गेम को कम आंक रही हैं।

ब्राजीलियाई स्टार की 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जीत सबमिशन से आई हैं और जजों के स्कोरकार्ड्स से आई एकमात्र जीत में भी उन्होंने “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली पर अपने ग्रैपलिंग गेम की मदद से बढ़त बनाई हुई थी और वो फिलहाल #2 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर हैं।

इसके बावजूद जिओंग का मानना है कि Evolve MMA में टॉप लेवल के कोच और ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ वो हर तरह की स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “हां, उनका ग्राउंड गेम बेहतर है क्योंकि ये मेरी कमजोरियों में से एक है।”

“मगर हां, हमने भी इसके लिए प्लान तैयार किया है, मुझे अपने पार्टनर्स से अच्छी सलाह मिली हैं। मुझे केवल अपने मैच और उसके लिए ट्रेनिंग पर ध्यान देना होगा और नई तकनीक सीखनी होंगी।”

Xiong Jing Nan fights Tiffany Teo in a ONE Women’s Strawweight World Title rematch at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

इसके अलावा बीजिंग निवासी एथलीट मानती हैं कि निकोलिनी के प्लान से ज्यादा उन्हें अपने स्किल सेट पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “चाहे ग्राउंड गेम हो या स्टैंड-अप गेम, मैं हमेशा ट्रेनिंग के दौरान पूरी तरह प्रतिबद्ध रहती हूं।”

“मैं उनकी ताकतों को खोजकर अपनी एनर्जी खुद को डिफेंड करने में व्यर्थ नहीं करना चाहती। मैं हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहती हूं। मुकाबले में क्या होगा, हमें नहीं पता लेकिन उसके लिए हम अच्छे से तैयारी जरूर कर सकते हैं।

“कोई नहीं जानता कि मैच का परिणाम क्या होगा, लेकिन मैं उन्हें जल्द से जल्द नॉकआउट करने का प्रयास करूंगी।”

Xiong Jing Nan fights Tiffany Teo in a ONE Women’s Strawweight World Title rematch at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

इस मुकाबले से पहले जिओंग जानती हैं कि वो ONE की टॉप स्टार्स में से एक हैं और वो इस जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेती हैं।

चीनी स्टार इस कड़ी चुनौती को स्वीकार कर, इसे पार कर अपने फैंस को प्रेरित करना चाहती हैं कि कोई भी अपने जीवन में कठिन चुनौतियों को मात दे सकता है।

उन्होंने कहा, “अपनी तकनीक पर मुझे भरोसा हो या ना, लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर जिओंग जिंग नान पर पूरा भरोसा है।”

“मेरे लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट को अपने पास रखना सबसे अहम है, इसे मैं जीवन भर अपने पास रखना चाहती हूं।

“लोग मुझे कठिन चुनौतियों से पार करते हुए देख रहे होंगे, कितने कड़े संघर्ष के बाद मैं जीत प्राप्त करती हूं। ये सभी चीजें लोगों को प्रेरित कर सकती हैं और जब भी वो किसी मुसीबत में होंगे, वो भी इसी तरह उन्हें भी उनपर विजय प्राप्त करने का प्रोत्साहन मिलेगा।”

ये भी पढ़ें: ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की सभी फाइटर्स पर एक नजर

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4