5 बड़ी बातें जो हमें ONE: DANGAL से पता चलीं

Arjan Bhullar wins the ONE Heavyweight World Title belt on 15 May

शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL में धमाकेदार एक्शन के साथ शानदार सबमिशन फिनिश और 2 नॉकआउट भी देखे गए।

साथ ही अर्जन “सिंह” भुल्लर, ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को फिनिश करने वाले पहले एथलीट के अलावा नए ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए हैं।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: DANGAL से पता चलीं।

#1 भुल्लर ने की एक नए युग की शुरुआत

भारत को आधिकारिक तौर पर अपना पहला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन मिल गया है, जिन्होंने वेरा को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर टाइटल अपने नाम किया।

भुल्लर के लिए ये चुनौती आसान नहीं थी क्योंकि वेरा 2015 से ही चैंपियन बने हुए थे और अपने सभी हेवीवेट प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में नॉकआउट करते आए थे। मगर भारतीय स्टार को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा और मजबूती से सर्कल में डटे रहे।

सौभाग्य से, “सिंह” के मूव्स वेरा को मात देने के लिए काफी रहे। वो अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग के दम पर डिविजन के किसी भी एथलीट को मात दे सकते हैं और American Kickboxing Acadmey में अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार कर वो और भी खतरनाक एथलीट बन गए हैं।

अब एक नए युग की शुरुआत हो चली है और भुल्लर इस खेल के टॉप पर पहुंच चुके हैं। इस सफर में उन्होंने भारत को पहला वर्ल्ड टाइटल दिलाया है और भविष्य में सफलतापूर्वक अपनी बेल्ट को डिफेंड करते रहना चाहेंगे।

#2 क्या तवनचाई अगले बड़े सुपरस्टार बनने वाले हैं?

तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम का ONE Super Series डेब्यू ठीक वैसा ही रहा जैसे कि उन्होंने उम्मीद की थी।

मैच से पहले इंटरव्यू में उन्होंने हेड किक से शॉन “क्लबर” क्लेंसी को नॉकआउट करने की बात कही थी। उन्होंने असल में तीसरे राउंड में हेड किक से नॉकआउट जीत कर अपनी बात को सच साबित कर दिखाया।

ये फिनिश फैंस के लिए यादगार तो बना ही, साथ ही इसने तवनचाई को बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के अन्य एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा भी साबित किया है। जाहिर तौर पर, भविष्य में वो डिविजन के मौजूदा चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के चैलेंजर भी बन सकते हैं।

इस जीत से तवनचाई की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है और अगले मॉय थाई मैच में इससे भी शानदार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेंगे।



#3 मंगत ने धमाकेदार अंदाज में जीत की लय प्राप्त की

ONE Championship में लगातार 3 सबमिशन जीत दर्ज करने के बाद रोशन मैनम ONE फ्लाइवेट रैंकिंग्स में जगह बनाने के करीब आ पहुंचे थे। लेकिन ONE: DANGAL में गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने दिखाया कि मैनम को अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

कनाडाई-भारतीय स्टार जानते थे कि उन्हें मैनम की ग्रैपलिंग को मात देने की जरूरत है, इस बीच उनका टेकडाउन डिफेंस भी शानदार रहा। पहले राउंड में मंगत टेकडाउन जरूर हुए, लेकिन बिना देरी किए स्टैंड-अप गेम में वापस आकर कई दमदार स्ट्राइक्स भी लगाईं।

“सेंट लॉयन” ने शुरू से ही धैर्य से काम लिया, चतुराई से स्टैंड-अप गेम में बने रहकर और जल्दबाजी ना करते हुए बढ़त बनाई।

पिछले मैच में रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के खिलाफ हार के बाद ये मंगत के लिए बड़ी जीत रही, उनका रिकॉर्ड अब 16-3 का हो गया है, मैनम को ONE में हराने वाले पहले एथलीट बने और फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ा दिए हैं।

#4 ग्रां प्री में हुआ बड़ा बदलाव

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट जानती थीं कि ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से पहले बी “किलर बी” गुयेन का सामना कर वो बहुत बड़ा खतरा मोल ले रही हैं।

भारतीय ग्रैपलर ने कडा संघर्ष किया, लेकिन अंत में गुयेन के पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स उन पर भारी पड़े इसलिए विभाजित निर्णय से आए परिणाम में उन्हें हार झेलनी पड़ी।

“किलर बी” के लिए ये बड़ी जीत रही, उन्होंने दिखाया कि वो किसी का आसान शिकार नहीं हैं। दूसरी ओर इस हार के बाद “द इंडियन टाइग्रेस” अब ग्रां प्री से बाहर हो गई हैं।

अब सवाल है कि 28 मई को ONE: EMPOWER में मेंग बो के खिलाफ टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में फोगाट की जगह कौन लेगा।

#5 मियूरा ने स्कार्फ-होल्ड से जीत के सिलसिले को जारी रखा

जब भी अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना लगाती हैं, उनकी विरोधी के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आने लगती हैं।

शनिवार को जापानी ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट ने इसी मूव के दम पर हयानी बास्तोस को फिनिश किया और ONE Championship में अब उन्होंने स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना लगाकर 4 जीत दर्ज कर ली हैं।

जबरदस्त ताकत के दम पर मियूरा ने ब्राजीलियाई स्टार की बाईं कलाई को पकड़ा, अपने पैरों के बीच में फंसाया और अगले ही पल अत्यधिक दबाव बनाकर उन्हें टैप आउट करने पर मजबूर किया।

स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना लगाकर जीत दर्ज करना शानदार अनुभव होता है, लेकिन ग्लोबल स्टेज पर 4 मौकों पर ऐसा करना इस जीत को और भी खास बना रहा है। उनकी विरोधी जानती हैं कि उन्हें किस चीज से अपना बचाव करना है, फिर भी वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पातीं।

#4 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर मियूरा को उम्मीद होगी कि इस फिनिश ने उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के करीब पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: DANGAL – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, वेरा vs भुल्लर

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.