इन 9 कारणों से आपको रोडटंग को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना चाहिए

Rodtang Jitmuangnon defeats Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW DC 6303

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन जब भी सर्कल में उतरते हैं, फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। कुछ ऐसा ही उन्हें सोशल मीडिया पर भी करते देखा जाता है।

शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन किकबॉक्सिंग मैच में तगीर खलीलोव का सामना करने वाले हैं। वो इंस्टाग्राम पर भी खासे एक्टिव रहते हैं।

वो अपने ट्रेनिंग सेशंस से लेकर अपनी दिनचर्या से जुड़ी चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उनके मुकाबले से पहले यहां जानिए कि आपको “द आयरन मैन” को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों करना चाहिए।

#1 उनके ट्रेनिंग करने के तरीके के बारे में जानने के लिए

रोडटंग अपने ट्रेनिंग करने के तरीके को छुपाकर नहीं रखते और अक्सर ट्रेनिंग सेशन की क्लिप्स को शेयर करते रहते हैं। अगर आप एक वर्ल्ड चैंपियन की तरह ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो आपको उन्हें फॉलो जरूर करना चाहिए।

#2 उनकी ताकत का राज जानिए

थाई स्टार को अपनी ताकत के लिए भी जाना जाता है। जानिए किस तरह वो अपने कोच के साथ मिलकर पैड वर्क करते हुए ताकत का इस्तेमाल करते हैं।

#3 उन्हें स्पारिंग करते देखिए

“द आयरन मैन” अपने स्पारिंग सेशंस को अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। टॉप लेवल के एथलीट्स को रिंग में मूवमेंट करते देखना हमेशा एक खास लम्हा होता है।

#4 MMA में किस तरह सुधार कर रहे हैं

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन इस शुक्रवार किकबॉक्सिंग चैंपियन बनने के सफर पर निकलना चाहेंगे, साथ ही उनकी नजरें तीसरे खेल पर भी टिकी हैं।

यहां देखिए रोडटंग किस तरह अपने स्किल सेट में अच्छी ग्रैपलिंग को भी जोड़ रहे हैं।



#5 उनके सॉकर के प्रति प्रेम को जानिए

रोडटंग चाहे एक कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट हों, लेकिन उन्हें सॉकर भी पसंद है। बैंकॉक निवासी एथलीट दूसरे मॉय थाई जिम की टीमों के खिलाफ मैच खेलते हैं।

#6 उनके डांस मूव्स को रेट कीजिए

बिना कोई संदेह रोडटंग एक बेहतरीन एथलीट हैं और यहां आप तय कर सकते हैं कि वो डांस करने में कितने अच्छे हैं।

#7 उनके निजी जीवन के बारे में जानिए

“द आयरन मैन” अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और अपने करीबियों के साथ समय बिताना उन्हें बहुत पसंद है।

#8 बहुत हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति हैं

रोडटंग रिंग में चाहे कितने ही खतरनाक तरीके से मूव्स क्यों ना लगाते हों, लेकिन रिंग से बाहर वो बेहद हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनकी मॉय थाई लैजेंड साइन्चे के साथ वीडियो को देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

#9 फैशन के दीवाने

आप सभी चीजों में परफेक्ट नहीं हो सकते।

ये भी पढ़ें: रिवास के नाम वापस लेने के बाद तगीर खलीलोव से होगा रोडटंग का मैच

मॉय थाई में और

Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Rodtang Jitmuangnon moments before his fight with Takeru Segawa at ONE 172
Tawanchai PK Saenchai getting ready for his clash at ONE Friday Fights 137.