ONE: BATTLEGROUND III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke IMG_4609 768x512

ONE: BATTLEGROUND III में कई नॉकआउट आर्टिस्ट्स फाइट करने वाले हैं, जिन्हें अपने प्रतिद्वंदियों को पंच, किक्स, नी और एल्बो स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचाने के लिए जाना जाता है।

ये एथलीट्स किसी भी क्षण मैच को फिनिश कर सकते हैं, इसलिए फैंस को शुक्रवार, 27 अगस्त को एक पल के लिए भी पलक नहीं झपकनी चाहिए।

यहां आप देख सकते हैं ONE: BATTLEGROUND III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 तवनचाई की हाई किक से पस्त हुए क्लेंसी

तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने इसी साल मई में अपने ONE Super Series डेब्यू मैच में शॉन “क्लबर” क्लेंसी पर शानदार नॉकआउट जीत हासिल की थी।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार ने पहले राउंड में अपने विरोधी को झकझोरा, लेकिन क्लेंसी को भी अपने जबरदस्त स्टैमिना के लिए जाना जाता है, जो निरंतर फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करने के मौके तलाश रहे थे।

इसके बावजूद तवनचाई ने धैर्य बनाए रखा, सही मौके की तलाश की। आयरिश स्टार जानते थे कि स्कोरकार्ड्स में वो पीछे चल रहे हैं, इसलिए अंतिम राउंड में उन्होंने मैच को फिनिश करने की कोशिश की।

क्लेंसी ने थाई एथलीट की लेफ्ट हाई किक को ब्लॉक करने के बाद दमदार राइट हैंड लगाया, लेकिन शॉट मिस हो गया जिसका तवनचाई ने भरपूर फायदा उठाने का प्रयास किया।

इस बार “क्लबर” ने पीछे की ओर झुककर स्ट्राइक से बचने की कोशिश की, लेकिन उससे बच नहीं पाए। तवनचाई का पैर सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल क्लेंसी बेसुध नजर आए।

22 वर्षीय तवनचाई अब 27 अगस्त को अपने हमवतन एथलीट सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को भी उसी अंदाज में फिनिश करना चाहेंगे।

#2 वर्ल्ड-क्लास क्लिंचिंग गेम के जरिए डेडामरोंग ने कैटलन को फिनिश किया

मॉय थाई लैजेंड डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक ने 2017 के अगस्त महीने में हुए ONE: QUEST FOR GREATNESS में रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन को हराकर अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित किया था।

कैटलन को शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन दूसरे राउंड में थाई स्टार ने आक्रामक रुख अपनाया। पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने कैटलन की टेकडाउन करने की उत्सुकता को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल कर कई दमदार एल्बोज़ और नी-स्ट्राइक्स लगाईं।

“डेडामरोंग” निरंतर नी-स्ट्राइक लगा रहे थे, जिससे “द इलोंगो” को बढ़त बनाने के ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे थे।

एक राइट एल्बो के प्रभाव ने कैटलन को झकझोर दिया था, उसके बाद राइट हैंड के प्रभाव से फिलीपीनो एथलीट मैट पर जा गिरे और अंत में एक नी-स्ट्राइक ने डेडामरोंग की जीत सुनिश्चित की।

अब ONE: BATTLEGROUND III के 57.7 किलोग्राम कैचवेट मैच में डेडामरोंग का सामना अपना डेब्यू कर रहे “द प्रिंस” बनमा डुओजी से होगा।



#3 किम ने जुमायी को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया

South Korean sensation Dae Hwan Kim overwhelms Ayideng Jumayi with a ferocious flurry to secure a TKO victory at 4:11 of Round 1!

South Korean sensation Dae Hwan Kim overwhelms Ayideng Jumayi with a ferocious flurry to secure a TKO victory at 4:11 of Round 1!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, May 3, 2019

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम ने मई 2019 में ONE: FOR HONOR में अपनी वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग की मदद से अयीडेंग “AJ” जुमायी को हराया था।

शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे के डिफेंस को कमजोर करने की कोशिश की और बाउट में तगड़े एक्शन की शुरुआत तब हुई जब दोनों ने रिंग के बीच में रहकर एक-दूसरे पर स्ट्राइक्स लगानी शुरू कीं।

जुमायी नीचे झुक कर ओवरहैंड राइट से बचे, लेकिन इससे किम को अपरकट से काउंटर करने का अवसर मिला। दक्षिण कोरियाई एथलीट ने उसके बाद स्ट्रेट राइट लगाया, जिसने चीनी वॉरियर को झकझोर दिया था।

“ओट्टोगी” समझ चुके थे कि मैच का फिनिश अब दूर नहीं है, इसलिए उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए हुक्स लगाने शुरू कर दिए। “AJ” को कॉर्नर की ओर धकेलने के बाद किम ने तब तक अपरकट्स लगाने जारी रखे जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

#4 शी ने दमदार पंचों से रोथाना को फिनिश किया

प्रोमोशनल डेब्यू में हार झेलने के बाद चीनी एथलीट “द हंटर” शी वेई ने दिसंबर 2020 में ONE: COLLISION COURSE में चान रोथाना को हराकर ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली जीत हासिल की थी।

कंबोडियाई एथलीट ने 3 राउंड्स तक कडा संघर्ष किया, लेकिन “द हंटर” की ताकत उनके विरोधी पर भारी पड़ रही थी।

रोथाना ने लो किक्स लगाकर शी को रोकने की कोशिश की, लेकिन Sunkin International Fight Club टीम के मेंबर को उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और इस बीच मौका मिलते ही उन्होंने खतरनाक राइट हैंड लगाया।

थके हुए रोथाना ने एक और किक लगाई, वहीं “द हंटर” ने जवाब में स्ट्रेट राइट लगाया। पहला शॉट मिस हो गया, लेकिन उसके बाद लेफ्ट हुक कंबोडियाई एथलीट की चिन पर जाकर लैंड हुआ था।

रोथाना मैट पर जा गिरे और कुछ ग्राउंड-एंड-पाउंड स्ट्राइक्स ने चीनी स्ट्राइकर की तकनीकी नॉकआउट से जीत सुनिश्चित की।

अब ONE: BATTLEGROUND III में “द हंटर” का सामना किम से होगा।

#5 डेब्यू मैच में रॉयल की शानदार जीत

बेन रॉयल ONE: NO SURRENDER III में अपने ONE डेब्यू में दबाव को खुद से दूर रखने में सफल रहे और इसी कारण क्विटिन थॉमस को तीसरे राउंड में फिनिश कर पाए थे।

ये चौंकाने वाली बात रही कि ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्पेशलिस्ट रॉयल और रेसलर थॉमस के बीच स्टैंड-अप गेम ज्यादा देखने को मिला। समय-समय पर रॉयल दमदार लो किक्स लगा रहे थे।

दूसरे राउंड तक रॉयल की किक्स का प्रभाव उनके विरोधी की जांघ पर साफ नजर आने लगा था और आगे चलकर थॉमस के लिए अपने दायें पैर से अटैक कर पाना बहुत मुश्किल हो गया था।

तीसरे राउंड में रॉयल अचानक से आगे आए और अपने प्रतिद्वंदी के दायें पैर पर अटैक किया। अमेरिकी स्टार अपनी लोअर बॉडी को बचाना चाहते थे, लेकिन अगले ही पल ब्रिटिश एथलीट के खतरनाक अपरकट और उसके बाद नी-स्ट्राइक ने थॉमस को झकझोर दिया।

थॉमस ने वापसी की कोशिश की, लेकिन रॉयल ने दबाव बनाए रखा और तब तक लेफ्ट हुक्स और राइट क्रॉस लगाते रहे जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

अब ONE: BATTLEGROUND III में Tiger Muay Thai टीम के स्टार का सामना पुरेव ओट्गोनजार्गल से होगा।

ये भी पढ़ें: मॉय थाई वापसी मैच में सिटीचाई को तवनचाई पर बड़ी जीत की उम्मीद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)