बेन रॉयल ने अपना ONE डेब्यू तकनीकी नॉकआउट से जीता

Ben Royle Quitin Thomas

बेन रॉयल ने एक सोची-समझी रणनीति के साथ अपने ONE Championship डेब्यू में शानदार जीत हासिल की।

शुक्रवार, 21 अगस्त को अंग्रेज़ एथलीट ने अपने अमरीकी प्रतिद्वंदी क्विटिन थॉमस को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया और बैंकॉक, थाईलैंड में ONE: NO SURRENDER III की शानदार शुरुआत की।

मैच से पहले शायद सबको लगा था कि ये मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच एक ग्रैपलिंग कॉन्टेस्ट होगा क्योंकि रॉयल एक ब्राजीलियन जिउ-जित्सु एथलीट हैं और थॉमस एक रेसलर। हालांकि, ये मैच ठीक उसका विपरीत निकला।

Ben Royle kicks Quitin Thomas in the leg

दोनों ही एथलीट्स ने मैच की शुरुआत बड़ी सतर्कता से की और मुकाबले में अपनी पकड़ बनानी चाही। एक दूसरे पर कुछ वार भी किए गए लेकिन किसी को भी कोई नुक्सान नहीं पहुंचा।

दूसरे राउंड में एक्शन में तेजी आई। थॉमस ने अपनी स्ट्राइक्स को बढ़ाया लेकिन उन्हें रॉयल की एक ताकतवर लो किक का सामना करना पड़ा। अमरीकी एथलीट ने अपने पैरों में खड़े रहने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनके ब्रिटिश प्रतिद्वंदी ने एक के बाद एक लो किक्स बरसानी शुरू कर दी, जिससे थॉमस को बहुत क्षति पहुंची।

हालांकि, रॉयल ने ज्यादा आक्रामक रुख़ ना अपनाते हुए अपने शुरुआती गेम प्लान पर ही काम किया। उन्होंने सही मौके का इंतज़ार किया ताकि वो थॉमस के चोटिल पैर पर वार कर सकें। उनको ये मौका दूसरे राउंड में भले ही ना मिला हो लेकिन तीसरे राउंड में जरूर मिला।

Ben Royle throws a wild hook

दूसरे और तीसरे राउंड के बीच अमरीकी एथलीट ने अपने दाएं पैर को संभाला लेकिन आखिरी राउंड के शुरुआत में ही रॉयल ने एक शानदार किक से अपने प्रतिद्वंदी को हिलाकर रख दिया।

दोनों ने ही खड़े होकर एक दूसरे पर स्ट्राइक्स बरसानी शुरू की लेकिन रॉयल का एक बेहतरीन लेफ्ट अपरकट थॉमस को जा लगा और उन्हें पीछे धकेल दिया।

अमरीकी एथलीट ने रिंग के कॉर्नर में खुद को संभालना चाहा लेकिन रॉयल के शानदार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन ने रेफरी को तीसरे राउंड के 3:27 मिनट में मैच रोकने पर मजबूर कर दिया।

Ben Royle defeats Quitin Thomas

Phuket Top Team के प्रतिनिधि ने अपने चतुराई भरे गेमप्लान को बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया। रॉयल ने अपने डेब्यू में महत्वपूर्ण जीत को अपने नाम किया, जिससे उनका करियर रिकॉर्ड अब 5-1 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सांगमनी Vs. कुलबडम

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)