ONE: EMPOWER की फीमेल स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार फिनिश

Xiong Jing Nan VID_3970 768x512

ONE: EMPOWER में 18 बेस्ट फीमेल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स, किकबॉक्सर्स और मॉय थाई फाइटर्स ONE Championship के सबसे पहले विमेंस फाइट कार्ड में यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगी।

ये फाइटर्स इस इवेंट को ऐतिहासिक बनाने की काबिलियत रखती हैं। उन्हें अपनी शानदार स्ट्राइकिंग और सबमिशन स्किल्स के लिए जाना जाता है। इसलिए फैंस को शुक्रवार, 3 सितंबर को मैचों में धमाकेदार फिनिश देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

ONE: EMPOWER के शुरू होने से पहले यहां आप इवेंट में भाग ले रहीं फीमेल एथलीट्स द्वारा किए गए 5 शानदार फिनिश को देख सकते हैं।

“द पांडा” ने अपराजित एटमवेट क्वीन को हराया

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली को चाहे अभी तक एटमवेट डिविजन में हार ना मिली हो, लेकिन ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए “द पांडा” जिओंग जिंग नान को चैलेंज करने का भुगतान उन्हें अपने विनिंग रिकॉर्ड के खत्म होने के रूप में करना पड़ा था।

मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में 4 राउंड्स के धमाकेदार एक्शन के बाद ली अपनी विरोधी को आर्मबार लगाकर हराने के बेहद करीब आ पहुंची थीं, लेकिन जिओंग ने पांचवें राउंड में जबरदस्त वापसी कर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की थी।

जिओंग ने ली की बॉडी पर दमदार स्ट्रेट राइट पंच लगाने के बाद एकसाथ कई स्ट्रेट राइट्स और बॉडी किक्स भी लगाईं और तब तक अटैक करना जारी रखा जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

अब ONE: EMPOWER में “द पांडा” 13 बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मिशेल निकोलिनी को हराकर अपने चैंपियनशिप सफर को जारी रखने का प्रयास करेंगी।

ज़ाम्बोआंगा ने ‘ड्रीम गर्ल’ को सबमिशन मूव लगाकर चौंकाया

2020 में डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा #1 रैंक की विमेंस एटमवेट कंटेंडर बन चुकी थीं। इस बीच उन्हें अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहीं वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग की चुनौती से पार पाना था।

2020 के अगस्त महीने में हुए ONE: A NEW BREED का ये मुकाबला 90 सेकंड भी नहीं चल पाया था।

पहले राउंड में ज़ाम्बोआंगा ने धैर्य से काम लिया इसलिए सबमिशन मूव लगाने का मौका उनके पास खुद चलकर आया। “लायकन क्वीन” ने मौका मिलते ही टेकडाउन स्कोर किया और सबमिशन से जीत हासिल की।

ग्राउंड गेम में आने के बाद फिलीपीना एथलीट ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया और ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के बाद अमेरिकाना लॉक लगाया। “ड्रीम गर्ल” के पास बचने का कोई विकल्प नहीं था इसलिए मैच में 1 मिनट 28 सेकंड बीतने के बाद उन्होंने टैपआउट कर दिया।

अब ज़ाम्बोआंगा का सामना ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में उनकी अभी तक की सबसे कठिन प्रतिद्वंदी सिओ ही हैम से होगा।



मेंग बो ने इंडोनेशियाई एथलीट को नॉकआउट कर चौंकाया

2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के बाद से ही मेंग बो कहती आई हैं कि उन्हें ली के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलना चाहिए और प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल के खिलाफ नॉकआउट जीत से उन्होंने एक बार फिर टाइटल शॉट मिलने का दावा पेश किया था।

नवंबर 2020 में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX II में चीनी स्टार को लुम्बन गॉल के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर रैंकिंग्स में अपने #2 रैंक के स्थान को सुरक्षित रखना था।

मेंग ने खतरनाक तरीके से अटैक किया क्योंकि उन्होंने इंडोनेशियाई एथलीट को स्ट्रेट राइट पंच लगाकर पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया था।

मैच की शुरुआत में लुम्बन गॉल ने आक्रामक अंदाज में लो और बॉडी किक्स लगाईं, लेकिन मेंग ने मौका मिलते ही अपनी विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेल दिया था।

इसी दौरान #2 रैंक की कंटेंडर ने एक हल्के जैब के बाद खतरनाक राइट हैंड लगाया, जिससे लुम्बन गॉल नीचे जा गिरीं। चीनी एथलीट ने बिना देरी किए अपनी प्रतिद्वंदी पर 3-पंच कॉम्बिनेशन लगाया, जिसके बाद रेफरी ने मैच समाप्त कर दिया।

3 सितंबर को मेंग का सामना भारतीय रेसलिंग चैंपियन ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा।

स्टैम्प फेयरटेक्स ने ‘द साइक्लोन’ को मात दी

पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ने जनवरी 2020 में हुए ONE: A NEW TOMORROW में भी अपनी वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग स्किल्स की मदद से जीत दर्ज की थी।

उस मैच में उन्होंने भारतीय वुशु चैंपियन पूजा “द साइक्लोन” तोमर को हराकर MMA में लगातार चौथी जीत हासिल की थी।

बाउट का फिनिश पहले राउंड में आया, जब थाई स्टार ने तोमर की बैक को निशाना बनाया था।

ग्राउंड गेम में स्टैम्प लगातार पंच और एल्बो-स्ट्राइक्स लगा रही थीं, लेकिन तोमर अपने हाथों से उन्हें ब्लॉक कर रही थीं। मगर कुछ समय बाद स्टैम्प की स्ट्राइक्स ने तोमर के डिफेंस को मात दी और 4 मिनट 27 सेकंड बीत जाने के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान किया।

ONE: EMPOWER में ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में एल्योना रसोहायना से स्टैम्प MMA में अपनी पहली हार का बदला पूरा करना चाहेंगी।

हिराटा ने ‘न्यूट्रॉन बॉम्ब’ को झकझोरा

नायरीन “न्यूट्रॉन बॉम्ब” क्राओली के खिलाफ मैच से पहले इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा लगातार 2 सबमिशन जीत दर्ज कर चुकी थीं, लेकिन जापानी स्टार ने एक बार फिर दिखाया कि उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स से पार पाना बहुत मुश्किल काम है।

फरवरी 2020 में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में हिराटा ने क्राओली को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपने अपराजित प्रोफेशनल रिकॉर्ड को कायम रखा था।

“एंड्रॉइड 18” ने अपनी जबरदस्त ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से क्राओली के सबमिशन डिफेंस को झकझोर दिया था, लेकिन कीवी एथलीट भी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं थीं। मगर अंत में “न्यूट्रॉन बॉम्ब” को हिराटा के ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

जापानी स्टार तीसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाने के करीब आ पहुंची थीं, लेकिन क्राओली के पलटने के कारण हिराटा ने तब तक पंच लगाने जारी रखे, जब तीसरे राउंड में 3 मिनट 27 सेकंड बाद रेफरी ने मैच को समाप्त नहीं कर दिया।

अब युवा जापानी स्टार ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को हराकर अपने अपराजित रिकॉर्ड को और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगी।

ये भी पढ़ें: फीमेल मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना चाहती हैं इत्सुकी हिराटा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.