स्टैम्प के खिलाफ रीमैच को पहले से बेहतर तरीके से जीतना चाहती हैं रसोहायना

Stamp Fairtex Alyona Rassohyna UNBREAKABLE III 1920X1278 1 768x511

पहले मैच में विवादित तरीके से आई जीत के बाद एल्योना रसोहायना पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रीमैच में पहले से बेहतर तरीके से जीत हासिल करना चाहती हैं।

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में दोनों ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में दोबारा आमने-सामने होंगी।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

फरवरी में उनकी पहली भिड़ंत में रसोहायना ने स्टैम्प पर गिलोटीन चोक लगाया था और ऐसा लग रहा था जैसे थाई एथलीट ने टैप आउट कर दिया है।

Fairtex टीम की एथलीट ने तुरंत परिणाम के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि उन्होंने टैप आउट नहीं किया था, लेकिन रेफरी ओलिविएर कॉस्ट ने यूक्रेनियाई ग्रैपलर को विजता घोषित कर दिया था।

अब #3 रैंक की कंटेंडर रसोहायना और #4 रैंक की कंटेंडर स्टैम्प ONE: EMPOWER में जीत दर्ज कर एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेंगी।

रसोहायना ने एक इंटरव्यू में स्टैम्प के साथ पहले मैच, रीमैच के लिए ट्रेनिंग और उस महिला के बारे में भी बताया जो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।

ONE Championship: ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री पास आ रही है। आपने इसके लिए कैसी तैयारी की है?

एल्योना रसोहायना: मैंने अच्छी तैयारी की है। मैंने स्वीडन जाकर भी रेसलिंग और ग्रैपलिंग की ट्रेनिंग की। मैं शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस कर रही हूं और मेरी बॉडी अच्छी शेप में है। जब मुझे टूर्नामेंट के स्थगित होने के बारे में पता चला तो मैंने ट्रेनिंग शेड्यूल को आसान बनाया, जिससे मेरी बॉडी को थोड़ा आराम मिल सके।

टूर्नामेंट की नई तारीख आने के बाद मैंने दोबारा ट्रेनिंग शुरू की और अब एक बार फिर मैं अच्छी शेप में हूं। हर चुनौती के लिए तैयार हूं, मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा है फिर चाहे वो स्ट्राइकिंग हो या रेसलिंग और जानती हूं कि मैं इस फाइट को फिनिश कर सकती हूं।

ONE: टूर्नामेंट में शामिल होने पर कैसा महसूस कर रही हैं? दुनिया की 8 सबसे बेस्ट एटमवेट फाइटर्स में शामिल होकर कैसा लग रहा है?

रसोहायना: सच कहूं तो टूर्नामेंट में शामिल सभी फाइटर्स बेहतरीन हैं, सभी अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। शायद मुझे भी अच्छी फाइटर होने के लिए ही इस टूर्नामेंट में जगह मिली है।

इस टूर्नामेंट में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा एक फाइटर, एक एथलीट के तौर पर सफर बहुत कठिन रहा है। मुझे जो सपोर्ट चाहिए था, वो मुझे नहीं मिल पाया और मुझे प्रोमोट करने के लिए भी कोई नहीं था। लेकिन मैं हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिबद्ध रही और आखिरकार अब मुझे उस कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ONE: टूर्नामेंट को जीतकर आपको टाइटल शॉट मिल सकता है। इस बारे में क्या कहना चाहेंगी?

रसोहायना: ये टूर्नामेंट जीत मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी। मैंने आज तक जितने भी मेडल जीते हैं, वो मेरी इस खेल के प्रति प्रतिबद्धता को जाहिर करते हैं और उन्हें जीतने का सफर मेरे लिए आसान नहीं था। हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे, मुझे हर ट्रेनिंग सेशन में कुछ नया सीखना होता था। अपने जीवन में की गई कड़ी मेहनत ही मुझे यहां तक खींच लाई है।

यूक्रेन में MMA को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती। केवल ओलंपिक्स खेलों को ज्यादा प्रोमोट किया जाता है। मेरे जीवन में कई बाधाएं आईं, जिनमें से वित्तीय बाधा भी एक रही। मैं ऐसी स्थिति में भी रही हूं, जब मेरा ख्याल रखने के लिए भी कोई नहीं होता था। मुझे अकेले ही सफर करना होता और अकेले ही फाइट करनी होती और काफी मौकों पर एक ही रात में कई फाइट्स करनी होती थीं। मैं मैचों के दौरान खाना खाती थी। यूक्रेन में हमें हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

ONE: क्या आप मानती हैं कि आप ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली को चुनौती देने के लिए तैयार हैं?

रसोहायना: जब भी एंजेला ली वापसी करेंगी, मुझे उनके खिलाफ फाइट कर बहुत खुशी होगी। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती, लेकिन ये जरूर चाहती हूं कि मुझे फाइट करने के ज्यादा अवसर मिलें। मैं ये भी जानती हूं कि एंजेला ज्यादा ताकतवर एथलीट के रूप में वापसी करेंगी। महिलाओं के हॉर्मोन्स पुरुषों से बहुत अलग होते हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद विमेंस में बदलाव आता है। वो ज्यादा ताकतवर तरीके से वापसी करेंगी, जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ONE: स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ अपने पिछले मैच के बारे में बताइए। उन्होंने गिलोटीन चोक के खिलाफ टैप आउट ना करने का दावा किया। इस बारे में आपके क्या विचार हैं?

रसोहायना: पहली बात ये कि मैं रेफरी के फैसले का सम्मान करती हूं। दूसरी ये कि मैं गिलोटीन चोक को फील करती हूं और ये मेरे सबसे ताकतवर मूव्स में से एक है। जब भी मैं चोक लगाती हूं तो विरोधी के टैप आउट करने पर मुझे अलग अहसास होने लगता है। मैंने रेफरी को उन्हें टैप आउट करते हुए दिखाने के लिए ढीला नहीं छोड़ा था। मेरे पास गिलोटीन लगाने के कई मौके थे क्योंकि स्टैम्प मुझे ऐसा करने को खुद आमंत्रित कर रही थीं।

फाइट के बाद मैंने रीप्ले में देखा कि वो टैप आउट कर रही थीं। उनका टैप आउट करना मुझे स्पष्ट नजर आ रहा था, लेकिन वो अपनी हार को स्वीकारने को तैयार नहीं हैं। वो युवा और महत्वाकांक्षी हैं और उनकी भावनाओं को मैं भी समझ सकती हूं।

ONE: स्टैम्प के उन फैंस से क्या कहना चाहेंगी, जो सोचते हैं कि उन्होंने टैपआउट नहीं किया था?

रसोहायना: सच कहूं तो मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि फैंस उस फाइट के बारे में क्या सोचते हैं। ऐसे भी फैंस हैं जो MMA को अच्छे से समझते हैं, फिर ऐसे भी फैंस होते हैं जो कुर्सी और सोफा पर बैठकर केवल एक्शन को देखते हैं लेकिन उन्हें समझ कुछ नहीं आ रहा होता। मेरे भी काफी फॉलोअर्स हैं और परिणाम कुछ भी हो वो अलग-अलग तरह की बातें जरूर बनाएंगे, लेकिन उन्हें फैक्ट्स को ध्यान में रखकर बात करनी चाहिए।

ONE: क्या आपको लगता है कि पिछले मैच में आपने कोई गलती की? क्या रीमैच में आप कुछ अलग करेंगी?

रसोहायना: मैं कुछ चीजों पर ज्यादा ध्यान दूंगी। पहले से ज्यादा अटैक करना चाहूंगी, लेकिन मुझे सोच समझकर चीजें करना पसंद है। मैं बिना सोचे अटैक नहीं करती और मैच का कंट्रोल अपने हाथ में रखने की कोशिश करती हूं। अगले मैच में मुझमें काफी बदलाव देखने को मिलेंगे और मैंने उनके खिलाफ कुछ नया करने का प्लान बनाया है। मुझे उम्मीद है कि वो चौंक उठेंगी।

मुझे MMA में उनसे ज्यादा अनुभव है और मेरे ख्याल से वो इस खेल के लिए अभी काफी युवा हैं। स्टैम्प हर मैच में अलग तरह से फाइट करती हैं और मैं उन्हें अपने लिए ज्यादा बड़ा खतरा नहीं मानती। पिछले मैच में मुझे उनकी ताकत और आक्रामकता का अहसास हुआ। ये उनकी 2 सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन कुछ बाउट्स में वो इससे बहुत अलग तरीके से फाइट करती हैं। मैं भविष्यवाणी नहीं करने में विश्वास नहीं रखती, लेकिन रीमैच में भी वो पहले की तरह फाइट करेंगी।

ONE: एक महिला के रूप में सशक्त होने का आपके लिए क्या मतलब है?

रसोहायना: मैं अपने जीवन से अब बहुत खुश हूं। एक पुरुष और महिला की चीजों को करने की काबिलियत में ज्यादा अंतर नहीं है। प्रतिभा सबसे अधिक मायने रखती है और प्रतिभा के दम पर आप किसी भी खेल में सफलता हासिल कर सकते हैं। ऐसा कोई खेल नहीं है जहां केवल पुरुष ही अच्छा कर पाते हों और इस तरह की दुनिया में रहकर मैं बहुत खुश हूं।

ONE: वो कौन सी महिला हैं जो आपको सबसे ज्यादा प्रोत्साहित करती हैं और क्यों?

रसोहायना: मेरी बेटी मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। वो मुझे हमेशा अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करती है। जब मैं ट्रेनिंग के लिए आलस दिखाती हूं, वो मुझे उठने में मदद करती है। मैं इसलिए फाइट कर रही हूं, जिससे अपनी बेटी को उन चीजों को उपलब्ध करवा पाऊं जो मुझे नहीं मिल सकी थीं। वो जीवन में कुछ भी करना चाहे कर सकती हैं और उन्हें जीवन का आनंद लेते देखना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी समझे कि मैं क्या करती हूं और क्यों करती हूं। मैं उन्हें हमेशा खुश देखना चाहती हूं और मैं जहां भी जा रही होती हूं, उन्हें अपने साथ ले जाती हूं।

ये भी पढ़ें: पिछले मैच की विवादित हार के बाद रसोहायना से बदला पूरा करना चाहती हैं स्टैम्प फेयरटेक्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)