वो टॉप मैच जो ONE Championship के स्टार्स देखना चाहते हैं

Aung La N Sang

ONE Championship के टॉप सुपरस्टार्स सर्कल में फैंस का मनोरंजन करना चाहते हैं। इसके साथ ही वो खुद भी मार्शल आर्ट्स के बहुत बड़े फैंस हैं।

शुक्रवार, 31 जुलाई से ONE: NO SURRENDER के साथ प्रोमोशन के फ्लैगशिप शेड्यूल इवेंट फिर से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में एथलीट्स भी ग्लोबल फैनबेस की ही तरह मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की बाउट्स को देखने के लिए उत्साहित हैं।

वास्तव में कुछ एथलीट्स ने इस साल के खत्म होने से पहले ही अपने पसंदीदा ONE के साथी स्टार्स को शानदार मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए देखने का सपना देखा है।

ऐसे में ये एथलीट्स उन मैंचों की डिटेल दे रहे हैं, जिनके 2020 के सेकंड हाफ में देखने की उम्मीद की जा सकती है।

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन

Martin Nguyen celebrates his TKO victory at ONE: DAWN OF HEROES.

“मैं आंग ला न संग और विटाली बिगडैश के बीच होने वाले मुकाबले (तीसरी बाउट) की उम्मीद कर रहा हूं।

“अगर पहली बाउट की बात करें तो आंग ला न संग ने दो सप्ताह के नोटिस को स्वीकार कर लिया था। आप कह सकते हैं कि वो पिछड़ गए और करीब-करीब सिमटकर मैच हार गए। एक फुल कैंप करने के बाद वो वापस आते हैं और ज्यादातर राउंड्स में हावी रहते हैं और टाइटल जीत जाते हैं (रीमैच में)। तीसरे मैच में विटाली बदला लेना चाहते हैं। वहीं, आंग ला अपने आपको साबित करना चाहते है। मुझे इस तरह के मैच काफी पसंद आते हैं।

“मुझे उम्मीद है कि विटाली कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। ये भी सच है कि आंग ला भी कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इन दोनों का जब पहली बार मुकाबला हुआ था तो ये एक अलग बीस्ट की तरह थे। बाउट के उद्देश्य से उन्होंने एकदम नया कैंप किया था और सामान्य तौर पर वो एक नए बीस्ट हो गए। इस बाउट को देखने के लिए मैं बेताब हूं। मुझे लगता है कि आंग ला भी उतने ही उत्सुक होंगे, जितना कि मैं हूं और मैं इसे देखना का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। ये सच में एक रोमांचक बाउट होगी।”

“नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट

Vietnamese Muay Thai striker Nguyen Tran Du Nhat

“ये वियतनामी एथलीट्स का मुकाबला होगा, जिसमें मार्टिन गुयेन के ओवर हैंड राइट व टाइमिंग की परख थान ली की स्पीड व मूवमेंट से होगी।

“जिस कारण से मैंने मार्टिन गुयेन को इस मैच के लिए चुना है, वो ये है कि वो काफी कुशल एथलीट हैं। उनके पास अच्छा ग्राउंड गेम और रेसलिंग है। इस तरह से अगर वो थान ली को ग्राउंड पर ले जाते हैं तो उन्हें फायदा मिलेगा। साथ ही मार्टिन की स्ट्राइकिंग बुरी नहीं है और उनके पास नॉकआउट पावर भी है। अगर थान जीतना चाहते हैं तो उन्हें अपना समय दूरी बनाए रखने में खर्च करना होगा और इस बात से सावधान रहना होगा कि वो मार्टिन के जाल में न फंस जाएं।

“मेरी दूसरी पसंद जियोर्जियो पेट्रोसियन और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के बीच एक किकबॉक्सिंग मैच है। उनके बीच मुकाबला एक्शन से भरपूर और मजेदार होगा।

“एक फैन के तौर पर मैं हमेशा ही पेट्रोसियन व सिटीचाई के बीच बाउट देखना चाहता था। वो दोनों ही लेजेंड हैं और दोनों ही बेस्ट एथलीट हैं। किसी कारण से इन दोनों के बीच अभी तक मुकाबला नहीं हो पाया है। दोनों ही साउथपॉ हैं। दोनों ही हिम्मती और तकनीक वाले हैं व उनके पास बेस्ट स्किल सेट्स भी हैं। इस बाउट से साफ हो जाएगा कि 70 किग्रा भार वर्ग में दुनिया का बेस्ट किकबॉक्सर कौन है।”

अयाका “जॉम्बी” मियूरा

Japanese mixed martial artist Ayaka Miura stares at her opponent

“मुझे लगता है कि युया वाकामत्सु अपने वर्तमान स्तर से डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ कुछ भी कर सकते हैं।

“डिमिट्रियस के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद हमारे पास साथ में ट्रेनिंग करने के ज्यादा मौके थे क्योंकि इसके बाद जापान में COVID-19 की वजह से क्वारंटीन के उपाय लागू कर दिए गए थे। इस समय उनका मन, दिमाग, तकनीक और फिजीक अच्छे स्तर पर हैं। मुझे लगता है कि उनके पास पहले से ज्यादा चीजें दिखाने को हैं और उनमें आत्मविश्वास दिख रहा है।”



ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम

Swedish mixed martial artist Zebaztian Kadestam celebrates a big victory

“आंग ला न संग और विटाली बिगडैश के बीच एक मैच होने वाला है। मैंने उनके पिछले दो मैच देखे हैं इसलिए अगले मैच के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

“सच कहूं तो आंग ला, बिगडैश के साथ पिछले मैच [जून 2017 में] के बाद से काफी बेहतर हो चुके हैं लेकिन मैं पक्के तौर पर बता सकता कि उन्होंने पिछला मैच जीता था। मुझे लगता है कि वो काफी करीबी मुकाबला था और पहले मैच में [बिगडैश के खिलाफ जनवरी 2017 में] वो हार गए थे।

“इसलिए मैं ये देखना चाहता हूं कि आंग ला अब किस स्तर पर हैं।

“क्या वो वहां जाकर बिगडैश को पहले ही राउंड में रोक पाएंगे और ये दिखा पाएंगे कि अब वो किस स्तर पर आ गए हैं या हम फिर से एक बाउट देखेंगे। काफी सारे सवाल पूछे जाने थे और मैंने आंग ला से इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि ये सच है कि मैं अब एक अलग स्तर पर हूं। इसे मैं मानता हूं और देख सकता हूं लेकिन मैं ये मुकाबला भी देखना चाहता हूं इसलिए मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं।”

युशिन “थंडर” ओकामी

Japanese mixed martial arts legend Yushin Okami enters the arena

“आंग ला न संग अब म्यांमार के नेशनल हीरो बन गए हैं। उन्होंने दुनिया भर के सबसे ताकतवर लोगों से मुकाबला किया है।

“एक एशियन के तौर पर मुझे अनुभव है कि भारी डिविजन में अच्छा प्रदर्शन करना हमारे लिए कितना मश्किल होता है। इस मुश्किल के बावजूद वो हेवियर वेट क्लासेज़ में दो डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन बने हैं और इस बात के लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।

“विटोर बेल्फोर्ट एक सच्चे लैजेंड हैं और दुनिया में ऐसा कोई नहीं, जिन्होंने उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करते न देखा हो। उनके पास बहुत सारा अनुभव है और उन्होंने पूरी दुनिया के फैंस को रोमांचित किया है।

“मुझे लगता है कि अगर ये दोनों सर्कल में आमने सामने होंगे तो ONE Championship में इतिहास बनेगा। ONE के इस पल को मैं एक फैन की तरह से देखना चाहता हूं।”

जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो

Geje Eustaquio bites his mouthguard in the ring

“मैं आंग ला न संग और विटाली बिगडैश के बीच तीसरी बाउट देखना चाहूंगा क्योंकि मैं देखना चाहता हूं कि अंतिम मुकाबला कौन जीतेगा। अभी तक ये 1-1 से बराबर है। पहली बार बिगडैश जीते थे। दूसरी बार आंग ला जीते थे। मुझे लगता है कि तीसरी बार में तय होगा कि बेस्ट कौन है।

“उनके पास एक जैसी [क्षमता वाले] स्किल हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आंग ला अब पहले से ज्यादा तगड़े हो गए हैं। कई बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में काफी कुछ गेम प्लान पर भी निर्भर करता है। अगर विटाली के पास सही और सटीक गेम प्लान रहा तो हो सकता है कि उन्हें जीत मिल जाए। अगर चीजें एक जैसी रहीं तो मैं आंग ला के पक्ष में रहूंगा। इस समय वो काफी तगड़े हैं।

“इसके अलावा मैं शिन्या एओकी और एडुअर्ड फोलायंग के बीच तीसरा मुकाबला देखना चाहूंगा। इसमें काफी कुछ हिसाब किताब बाकी है। शिन्या पहली बार में हार गए थे और उसके बाद दूसरी बार में एडुअर्ड हार गए थे। ऐसे में मुझे लगता है कि तीसरा हिस्सा काफी बेहतरीन होना चाहिए। साथ ही एक अच्छी बाउट भी होगी।

“असल में ये फिर से एक स्ट्राइकर व ग्रैपलर के बीच क्लासिक मुकाबला होगा। इसी में पता चलेगा कि शिन्या स्ट्राइकिंग में बेहतर हुए हैं या “लैंडस्लाइड” ने ग्राउंड में सुधार किया है।”

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली

Singaporean-American mixed martial arts superstar Angela Lee is ready for action

“यहां कई सारे बेहतरीन एथलीट और गजब के मुकाबले हो सकते हैं लेकिन सच कहूं तो मुझे सबसे ज्यादा मेरे पसंदीदा फाइटर मेरे भाई को देखना पसंद है। इस साल में उसके पहले टाइटल डिफेंस को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं।

“क्रिश्चियन ली के पहले टाइटल डिफेंस में काफी बड़ा मुकाबला होने जा रहा है और मुझे लगता है कि यूरी लापिकुस लाइन में सबसे आगे खड़े हैं। इस वजह से ये अगली फाइट है, जो मैं देखना चाहती हूं।

“मुझे पता है कि यूरी मुख्य दावेदार बनने के लायक हैं। मरात गफूरोव के साथ उनका बेहतरीन मुकाबला हुआ था लेकिन क्रिश्चियन अपनी तरह की चीजें करने वाले हैं। वो वहीं करेंगे, जिसमें वो सबसे अच्छे हैं और ये दिलचस्प होगा। फैंस अपने पंजों के बल खड़े हो जाएंगे और मैं ये शर्तिया तौर पर कह सकती हूं कि वो फिर से पहले राउंड में मैच फिनिश करके वापस आएंगे।

ये भी पढ़ें: ONE FACE-OFF में आंग ला न संग और मार्टिन गुयेन की हुई भिड़ंत

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.