स्टार्स ने जिओंग जिंग नान Vs. टिफनी टियो II मैच की भविष्यवाणी की

Xiong Jing Nan and Tiffany Teo rematch over the ONE Women's Strawweight World Title at ONE: INSIDE THE MATRIX

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: INSIDE THE MATRIX का आयोजन करने के लिए ONE Championship पूरी तरह से है।

धमाकेदार बाउट कार्ड में 4 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड टाइटल मैच शामिल हैं और सभी में खतरनाक कंटेंडर्स भाग ले रहे हैं इसलिए फैंस को तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबलों की शुरुआत ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान और #1-रैंक की कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो के मैच से होने वाली है।

इनकी पहली भिड़ंत जनवरी 2018 में हुई थी और उस मैच में जिओंग ने टियो को चौथे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराकर पहला विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। लेकिन तब और आज की स्थिति बहुत बदल चुकी है। “नो चिल” ने धमाकेदार वापसी का वादा किया है।

इवेंट शुरू होने से पहले अन्य ONE सुपरस्टार्स ने इस मैच की भविष्यवाणी की है।

इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट” फाइटर

Japanese judo specialist Itsuki Hirata celebrates her win against Nyrene Crowley

“मुझे लगता है कि जिओंग जिंग नान अपनी स्ट्राइकिंग की मदद से पहले राउंड में जीत दर्ज करने वाली हैं। मैं पिछले साल Evolve ट्रेनिंग सेंटर में गई थी, मैच के बाद वहां मुझे उनके साथ ट्रेनिंग करने का अवसर मिला।

“हमने रेसलिंग और स्ट्राइकिंग पर भी फोकस किया। उनकी ताकत, शरीर और तकनीक मुझसे काफी अलग है और वो चैंपियन होने की पूरी हकदार हैं और उनके साथ ट्रेनिंग के दौरान मुझे उनकी ताकत का अहसास हुआ। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें ही जीत मिलने वाली है।”

अयाका मियूरा 

Japanese mixed martial artist Ayaka Miura stares at her opponent

“जिओंग का स्ट्राइकिंग गेम बहुत शानदार है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका ग्राउंड गेम भी काफी अच्छा है। उनके पास जबरदस्त नॉकआउट पावर भी है।

“टिफनी को हराना भी बहुत मुश्किल है। वो आसानी से हार नहीं मानतीं लेकिन मुझे लगता है कि जिओंग को पांचवें राउंड में नॉकआउट से जीत मिलेगी।”

मेई ‘V.V’ यामागुची

Japanese mixed martial arts star Mei Yamaguchi is in the Circle

“जिओंग अच्छी मानसिकता के साथ मैच में आगे बढ़ती हैं और मुझे लगता है कि मानसिक रूप से टिफनी भी कमजोर नहीं हैं और वो धैर्य रखते हुए स्ट्राइक्स लगाने के मौके तलाशती हैं।

“दोनों एथलीट्स स्ट्राइकर्स हैं और मुझे लगता है कि दोनों के बीच स्टैंड-अप गेम में जबरदस्त टक्कर होगी।

“जिओंग फ्रंटफुट पर रहकर अपने अटैक को अंजाम देती हैं और किसी भी क्षण मैच को फिनिश कर सकती हैं। कोई भी एक भी क्षण के लिए उस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहेगा।”

प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल

Indonesian martial artist Priscilla Hertati Lumban Gaol heads to the ring for action

“मेरा मानना है कि जिओंग को जीत मिलेगी। वो Evolve में ट्रेनिंग कर रही हैं, इसलिए उनके ग्राउंड गेम में जरूर सुधार आया होगा, वहीं उनकी स्ट्राइकिंग वर्ल्ड-क्लास है।

“टियो ने भी जिओंग के खिलाफ पहले मैच के बाद खुद में सुधार किया होगा। उस समय जिओंग को हराना लगभग असंभव था और 2018 के उस मैच के बाद टियो का चेहरा सूज गया था।

“लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। टियो को जीत प्राप्त करने के लिए ग्राउंड गेम पर ध्यान लगाना होगा, लेकिन जिओंग को टेकडाउन करना भी आसान नहीं होगा। वो एक स्ट्राइकर हैं और टेकडाउन के बाद भी जल्द से जल्द पैरों पर खड़ी हो जाती हैं।

“स्टैंड-अप गेम जिओंग का बेहतर है और उनके पास जबरदस्त नॉकआउट पावर है, लेकिन ग्राउंड गेम में दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिल सकती है।”

एंड्रयू लियोन

Bali MMA's Andrew Leone

“मुझे लगता है कि जिओंग को चौथे राउंड में जीत मिलने वाली है। टिफनी का पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन जिओंग के पास चैंपियनशिप मैचों का ज्यादा अनुभव है और यही उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।”

राहुल “द केरल क्रशर” राजू

Rahul Raju at ONE EDGE OF GREATNESS

“चाहे पिछले मैच में जिओंग को जीत मिली हो, लेकिन इस बार इनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। टिफनी ने अपनी स्किल्स में बहुत सुधार किया है और 2 बड़े मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। इसलिए मैं इस बार टिफनी के पक्ष में रहूंगा।”



इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन

Australian Muay Thai fighter Elliot Compton

“ये एंजेला ली के खिलाफ हार के बाद जिओंग जिंग नान का पहला मैच होगा। इसलिए मुझे लगता है कि वो जीत की लय में वापसी करने को बेताब होंगी।

“टिफनी टियो को भी कम नहीं आंका जा सकता। वो जरूर जिओंग से पहली हार का बदला लेना चाहेंगी और इस प्रतिद्वंदिता को बराबरी पर लाने का पूरा प्रयास करेंगी।

“मुझे लगता है कि जिओंग मैच के शुरू होते ही आक्रामक रुख अपनाएंगी और दिखाएंगी कि असली नॉकआउट पावर क्या होती है। अगर टियो अपनी प्रतिद्वंदी की स्ट्राइक्स के दबाव को झेलने में नाकाम रहती हैं तो जरूर जिओंग को जीत मिलने वाली है।”

ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम

Former ONE Welterweight World Champion Zebaztian "The Bandit" Kadestam

“इस मैच का परिणाम भी इनके पहले मैच की तरह ही होगा। जिओंग का स्ट्राइकिंग गेम वर्ल्ड-क्लास है। टिफनी को तकनीकी रूप से बेहतर प्रदर्शन करना होगा, तभी वो बढ़त हासिल कर सकती हैं।”

गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत

Indian mixed martial artist Gurdarshan Mangat

“जिओंग के हर एक मैच को देखना मुझे पसंद है। उन्हें कई स्ट्राइक्स भी झेलनी पड़ती हैं, लेकिन अंत में जीत दर्ज करने में भी सफल रहती हैं।

“मैंने उनका एंजेला ली के खिलाफ और अन्य वर्ल्ड टाइटल मैचों को देखा है। उनकी स्किल्स शानदार हैं और मुझे लगता है कि इस बार भी उन्हें जीत मिलने वाली है।”

अर्जन “सिंह” भुल्लर

Arjan Bhullar defeats Mauro Cerilli at ONE CENTURY

“जिओंग और टिफनी के पहले मैच को हुए अब काफी समय हो चुका है। दोनों ने उसके बाद खुद में बहुत सुधार किया है। बदलाव का होना ही सबसे बड़ा सबूत है कि इस मैच का परिणाम भी अलग आ सकता है।

“क्या टिफनी, जिओंग को हरा सकती हैं? बिल्कुल हरा सकती हैं। लेकिन मेरा मानना है कि इस बार भी जिओंग विजयी साबित होंगी और उनका स्ट्राइकिंग गेम उन्हें बढ़त दिलाएगा।”

एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर

Indonesian MMA star Elipitua Siregar celebrates his debut win!

“मैं जिओंग को टाइटल को डिफेंड करते देख पा रहा हूं, वो एंजेला ली जैसी एथलीट को भी हरा चुकी हैं।

“उन्हें पुरुष एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करना भी बहुत पसंद है, जैसे कभी मैं तो कभी स्टेफर रहार्डियन। उनका ग्राउंड गेम भी शानदार है। वो एक बॉक्सर हैं और उनकी बॉडी में बहुत लचीलापन भी है इसलिए उन्हें सबमिशन से हराना बहुत मुश्किल है।”

डेचादिन “डेचपूल” सोर्नसिरीसुफाथिन

Detchadin Sornsirisuphathin

“मैं टिफनी टियो को सपोर्ट करने वाला हूं। हम Bangkok Fight Lab में ट्रेनिंग के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते हैं। COVID-19 महामारी के शुरू होने से पहले भी हम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग पार्टनर्स हुआ करते थे और मैं उन्हें पंचिंग स्किल्स में सुधार करने में मदद कर रहा था।”

“टिफनी एक बेहतरीन एथलीट हैं। वो धैर्य से काम लेती हैं और कभी जल्दबाजी नहीं करती।

“मैं मानता हूं कि जिओंग एक बेहतरीन एथलीट हैं और खासतौर पर उनकी स्ट्राइकिंग बहुत शानदार है। लेकिन मैंने उन्हें कभी उनका ग्राउंड गेम नहीं देखा है। उनकी डिफेंसिव स्किल्स भी अच्छी हैं, इसलिए अगर टिफनी किसी तरह उन्हें टेकडाउन कर लेती हैं तो जरूर उन्हें जीत मिल सकती है।”

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.