भारतीय स्टार्स ने ऋतु फोगाट Vs. नोउ श्रे पोव के मैच की भविष्यवाणी की

India's Ritu Phogat stands against the Circle Wall

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट लंबे समय के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के लिए सर्कल में वापसी करने जा रही हैं।

इस शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले साल 2020 के सबसे बड़े इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX में उनका सामना कंबोडियाई स्ट्राइकर नोउ श्रे पोव से होने वाला है।

फोगाट के मैच से पहले भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने उनके मैच और संभावित नतीजे को लेकर अपनी राय जाहिर की।

अर्जन “सिंह” भुल्लर

Arjan Bhullar defeats Mauro Cerilli at ONE CENTURY

“भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की क्वीन, ऋतु फोगाट! वो बहुत लंबे समय से रेसलिंग कर रही हैं और एक जाने-माने रेसलिंग परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मुझे लगता है कि वो मैच में जीत हासिल कर लेंगी और डिविजन में भी जल्द खूब कामयाबी पाएंगी।

“ये मैच उनके लिए एक कड़ी परीक्षा होने वाला है। मुझे उम्मीद है कि वो अपनी स्ट्राइकिंग पर काम कर रही होंगी, लेकिन अगर उन्हें अपनी रेसलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करना पड़ा तो कोई परेशानी नहीं होगी। वो चतुर, मजबूत और हर मुकाबले के साथ आगे बढ़े रही हैं। मैं देखने के लिए उत्साहित हूं कि उन्होंने अपनी स्किल्स में क्या नई चीज शामिल की है और इस मुकाबले में उनकी जीत होगी।”

गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत

Indian MMA fighter Gurdarshan Mangat throws a punch

“ऋतु की ग्रैपलिंग अलग स्तर की है। जब मुकाबले की बात आती है तो ग्रैपलर्स का फाइट में दबदबा देखने को मिलता है। मैं इस मुकाबले के विजेता के रूप में ऋतु को चुन रहा हूं। इस जीत के साथ साबित कर देंगी कि वो सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक और भारत की सबसे अच्छी महिला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर हैं।

“वो भविष्य में पहली भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकती हैं। उनके खेल की प्रगति को देखना बड़ा ही रोमांचक है। ये भारत के लिए बड़ा ही रोमांचक समय है। मेरा मानना है कि वो तकनीकी नॉकआउट (TKO) के जरिए जीत हासिल करेंगी।”

राहुल “द केरल क्रशर” राजू

Indian mixed martial arts star Rahul Raju

“भले ही ऋतु की प्रतिद्वंदी एक अच्छी स्ट्राइकर हैं, लेकिन उनकी ग्रैपलिंग का स्तर कुछ अलग ही है।

“मुझे लगता है कि ONE Championship में उनसे बेहतर कोई ग्रैपलर नहीं है। एंजेला ली की जिउ-जित्सु स्किल्स बेहतरीन हैं, लेकिन ऋतु की रेसलिंग का कोई जवाब नहीं। मुझे लगता है कि ऋतु फोगाट एक दमदार जीत हासिल करेंगी।”

पूजा “द साइक्लोन” तोमर

Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW

“ऋतु का मैच बहुत ही शानदार होने वाला है। उनकी प्रतिद्वंदी की स्ट्राइकिंग अच्छी है। मुझे लगता है कि ऋतु उन्हें मैट पर गिराकर ग्राउंड एंड पाउंड से जीतेंगी या फिर सबमिशन से उन्हें हरा देंगी।”

रोशन मैनम

Roshan Mainam in the Circle against Liu Peng Shuai

“ऋतु फोगाट में अपने पिछले मैचों के बाद से और अधिक सुधार हुआ है। उनकी स्ट्राइकिंग काफी अच्छी हो गई है और रेसलिंग में पहले से ही शानदार हैं।

“ऋतु की प्रतिद्वंदी पहले दो अच्छे एथलीट्स के खिलाफ उतर चुकी हैं, उनकी स्ट्राइकिंग काफी बढ़िया है। मेरा मानना है कि ऋतु ग्राउंड गेम में दबदबा बनाकर उन्हें फिनिश कर सकती हैं।”

हिमांशु कौशिक

7-Time Indian Wushu Champion Himanshu Kaushik

“ऋतु फोगाट के मैच जीतने की संभावना काफी अधिक है क्योंकि उनकी रेसलिंग बहुत स्ट्रॉन्ग है। नोउ श्रे पोव की ग्रैपलिंग स्किल्स थोड़ी कमजोर हैं, हालांकि वो ऋतु को स्ट्राइकिंग से परेशान कर सकती हैं।

“लेकिन ऋतु आसानी से टेकडाउन कर सबमिशन से जीत हासिल कर लेंगी। नोउ श्रे पोव का अटैक स्टैंड-अप गेम के समय सही से लगा तो परिणाम इसके विपरित भी हो सकता है, जिसकी संभावना कम दिखती है, मगर ऐसा मुमकिन है।”

आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका

Indian knockout artist Asha Roka connects with a cross on Stamp Fairtex

“नोउ श्रे का स्टैंड-अप गेम काफी अच्छा है। उनकी अभी तक हुई फाइट्स स्टैंड-अप में ही हुई हैं और वो किकबॉक्सिंग पर ज्यादा निर्भर रहती हैं। ऋतु स्टैंड-अप फाइटर्स के लिए किसी बुरे सपने की तरह हैं।

“वो अपनी प्रतिद्वंदी को नीचे गिराकर उनके अटैक को रोक सकती हैं। ऐसे में ऋतु बिना किसी मुश्किल के मैच अपने नाम कर लेंगी। मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहती हूं।”

कांथाराज शंकर अगासा

Indian flyweight Kantharaj Shankar Agasa

“ऋतु ने अगर अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स पर ध्यान दिया तो वो फाइट को जीत सकती हैं। ऋतु की प्रतिद्वंदी को अच्छा-खासा अनुभव है, लेकिन वो ऋतु के रेसलिंग गेम के आगे कहीं नहीं ठहरतीं।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX को मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.