ONE: ONLY THE BRAVE के मेन कार्ड में फाइटर्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

Sitthichai Tayfun Ozcan 1920X1280 ONE First Strike 47.jpg 768x512

ONE Championship के कुछ सबसे खतरनाक एथलीट्स सर्कल में उतरने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 28 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण किया जाएगा। उस इवेंट में एक जीत किकबॉक्सर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर्स को रैंकिंग्स में जगह, कुछ टूर्नामेंट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश पा सकते हैं और कुछ वर्ल्ड टाइटल शॉट भी प्राप्त कर सकते हैं।

2022 में ONE के दूसरे इवेंट से पहले यहां जानिए ONE: ONLY THE BRAVE के मेन कार्ड में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी।

2 पुराने प्रतिद्वंदियों के बीच ग्रां प्री के फाइनल में पहुंचने की होड़

Sitthichai takes on Davit Kiria at ONE: ONLY THE BRAVE on 28 January

मेन इवेंट में होने वाले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच में #3 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग का सामना जॉर्जियाई अंडरडॉग डेविट कीरिया से होगा।

ये बात भी इस मैच को दिलचस्प बना रही होगी कि ये दोनों के बीच की तीसरी बाउट होगी।

8 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में से एक माना जाता है और कीरिया के साथ प्रतिद्वंदिता में आगे चल रहे हैं।

जून 2015 में थाई स्टार ने कीरिया को बॉडी पर नी स्ट्राइक लगाकर नॉकआउट किया और उसके बाद मार्च 2016 में सर्वसम्मत निर्णय से मात दी थी।

मगर 6 साल पहले हुई उनकी आखिरी भिड़ंत के बाद दोनों एथलीट्स खुद में काफी सुधार कर चुके हैं और उन्हें जबरदस्त लय हासिल है। सिटीचाई 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान को मात दी थी। वहीं क्वार्टरफाइनल राउंड में कीरिया ने एनरिको “द हरिकेन” केह्ल को हराया था।

अब “किलर किड” के पास कीरिया को लगातार तीसरी बार हराने का मौका होगा। वहीं कीरिया ने पिछले मैच में टूर्नामेंट में जीत के प्रबल दावेदारों में से एक को हराया था और इस सेमीफाइनल मैच का विजेता टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगा।

ग्रां प्री का दूसरा सेमीफाइनल भी धमाकेदार होगा

Jo Nattawut takes on Chingiz Allazov at ONE: ONLY THE BRAVE on 28 January

को-मेन इवेंट में ग्रां प्री का दूसरा सेमीफाइनल होगा, जिसमें बड़ा बदलाव हुआ है।

पहले चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ट्रायलॉजी बाउट में टॉप रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन से भिड़ने वाले थे, लेकिन COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के कारण ग्रिगोरियन को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

बेलारूसी एथलीट का सामना अब ग्रां प्री अल्टरनेट स्मोकिन’ जो नाटावट से होगा।

अलाज़ोव ने 2019 ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट सैमी “AK47” सना को 39 सेकंड में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया है। साथ ही वो ONE Super Series (OSS) के इतिहास में सना को फिनिश करने वाले पहले एथलीट बने और ये OSS के इतिहास में तीसरा सबसे तेज नॉकआउट भी रहा। एक और बड़ी जीत उन्हें ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश दिला सकती है।

शुक्रवार को अलाज़ोव की भिड़ंत एक और नॉकआउट आर्टिस्ट से होने वाली है।

2019 ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ हार के बाद नाटावट को 2021 ग्रां प्री में जगह नहीं मिली थी, मगर उन्हें अल्टरनेट के तौर पर जरूर रखा गया। थाई एथलीट ने यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान को ओवरहैंड राइट लगाकर नॉकआउट कर दिखाया था कि वो अभी भी डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक हैं।

एक और नॉकआउट जीत नाटावट को ONE Super Series के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट फिनिश के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंचा देगी। मगर फिलहाल उनका फोकस 2021 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में प्रवेश करने पर है। जिस सिल्वर बेल्ट को वो 2 साल पहले हासिल नहीं कर पाए, उसे दोबारा जीतने का अवसर खुद उनके पास चलकर आया है।

फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट दांव पर लगा होगा

Kim Jae Woong takes on Tang Kai at ONE: ONLY THE BRAVE on 28 January

ONE: ONLY THE BRAVE में एक ऐसा मैच भी है, जिसके विजेता को ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

पिछले साल सितंबर में “द फाइटिंग गॉड’ किम जे वूंग की मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ नॉकआउट जीत के बाद ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग के किम के #1 रैंक के कंटेंडर बनने और वर्ल्ड टाइटल शॉट देने का भी ऐलान किया था।

मगर ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली और #2 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के चैंपियनशिप मैच का विजेता मिलने का इंतज़ार करने के बजाय दक्षिण कोरियाई एथलीट ने एक और फाइट करने का निर्णय लिया।

ये किम के लिए बड़ा रिस्क भी है।

#4 रैंक के कंटेंडर टांग काई को अभी जबरदस्त लय हासिल है। चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अपने पिछले मैचों में उन्होंने “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन और रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को पहले राउंड में नॉकआउट किया था।

इस शुक्रवार “द फाइटिंग गॉड” को हराकर टांग रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंचने के अलावा वर्ल्ड टाइटल शॉट भी हासिल कर सकते हैं।

टॉप लाइटवेट कंटेंडर्स से भिड़ने का मौका

Ruslan Emilbek Uulu faces Zhang Lipeng at ONE: ONLY THE BRAVE

चीन की शिआन फिजिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी में पढ़े 2 पुराने दोस्त अपनी दोस्ती को किनारे रख आमने-सामने आने को तैयार हैं।

ONE के फेदरवेट डिविजन में रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब लाइटवेट डिविजन में आकर वो अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस डिविजन में वापसी के बाद वो पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को मात दे चुके हैं।

किर्गिस्तानी स्टार अपनी शानदार लय को कायम रखना चाहेंगे, लेकिन “द वॉरियर” झांग लिपेंग उनके मोमेंटम को बिगाड़ते हुए अपने लक्ष्य को पूरा करने के करीब पहुंचने का प्रयास करेंगे।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को हराने के बाद झांग ने रैंकिंग्स में जगह बनाई और अपने इरादे स्पष्ट करते हुए शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी, क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली या एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के खिलाफ मैच मिलने की इच्छा जताई है।

इस शुक्रवार एक बड़ी जीत उन्हें वाकई में अपने टारगेट के करीब पहुंचा देगी।

नए हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर उभरकर सामने आ सकते हैं

Rade Opacic collides with Francesko Xhaja at ONE: ONLY THE BRAVE on 28 January

ONE: ONLY THE BRAVE को 2 हेवीवेट किकबॉक्सर्स की भिड़ंत भी दिलचस्प बना रही होगी।

राडे ओपाचिच को शानदार लय प्राप्त है और ग्लोबल स्टेज पर अभी तक अपने सभी 3 मैच नॉकआउट से जीते हैं। एक और नॉकआउट जीत हासिल करते ही वो ONE Super Series के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।

उनका सामना फ्रांसेस्को “स्माइल” क्षाज़ा से होगा, जो अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।

क्षाज़ा के पास ना केवल शानदार बॉक्सिंग गेम बल्कि उनकी जम्पिंग नी स्ट्राइक्स भी खतरनाक होती हैं और अभी 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने पिछले 10 में से 8 मैचों में शानदार जीत दर्ज की हैं।

इस मैच का विजेता ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल हो जाएगा।

स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को मिल सकता है नया चैलेंजर

Hiroba Minowa faces Jarred Brooks at ONE: ONLY THE BRAVE on 28 January

मेन कार्ड की शुरुआत जापान के युवा स्टार और अमेरिकी रेसलर की वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर बाउट में भिड़ंत से होगी। इस मैच का स्ट्रॉवेट डिविजन पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है।

जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स बहुत थोड़े समय में डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बन चुके हैं। पिछले साल नवंबर में उन्होंने Team Lakay के स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग को आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर टैप आउट करने पर मजबूर किया था।

उस जीत के बाद ब्रूक्स #3 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर बन गए हैं और साथ ही आदिवांग के टीम मेंबर और मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के अगले संभावित चैलेंजर भी।

दूसरी ओर, अक्टूबर 2020 में हिरोबा मिनोवा की “थंडर किड” के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत विवादों में घिरी रही। उसके बाद उन्होंने #5 रैंक के कंटेंडर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को हराकर स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स में पांचवां स्थान हासिल किया।

कई हफ्तों से ब्रूक्स और मिनोवा के बीच जुबानी जंग चल रही है, जिसने दोनों की इस भिड़ंत को और भी रोचक बना दिया है। चूंकि इस मैच के विजेता को पैचीओ के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है इसलिए दोनों में से कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहेगा।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: ONLY THE BRAVE को जरूर देखना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty