इन 5 कारणों से आपको ONE: ONLY THE BRAVE जरूर देखना चाहिए

Sitthichai Tayfun Ozcan 1920X1280 ONE First Strike 45.jpg 768x512

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाला ONE: ONLY THE BRAVE जबरदस्त किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक्शन के लिए तैयार है।

कार्ड में टूर्नामेंट के कई दिलचस्प मुकाबले, अहम वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर बाउट और अन्य सभी एथलीट्स शुक्रवार, 28 जनवरी को धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

इवेंट में 11 जबरदस्त मुकाबले होंगे और यहां आप जान सकते हैं उन 5 बड़े कारणों के बारे में कि क्यों आपको ONE: ONLY THE BRAVE जरूर देखना चाहिए।

#1 किकबॉक्सिंग ग्रां प्री के सेमीफाइनल मुकाबले

Sitthichai lands a left kick to Tayfun Ozcan's body at ONE: FIRST STRIKE.

किकबॉक्सिंग का सबसे बड़ा टूर्नामेंट अब सेमीफाइनल राउंड में प्रवेश कर चला है। अभी टूर्नामेंट में 4 एथलीट्स बचे हैं, जो ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में प्रवेश करना चाहते हैं।

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग vs. डेविट कीरिया मैच अब इवेंट को हेडलाइन करेगा, जिसमें थाई लैजेंड, जॉर्जियाई अंडरडॉग की चुनौती को पार करने का प्रयास करेंगे।

सिटीचाई की शानदार स्किल्स ने उन्हें कई टाइटल्स जीतने में मदद की है, वहीं कीरिया भी दिखा चुके हैं कि उन्हें किसी भी चुनौती का डर नहीं है। उनका एक ही शॉट मैच का रुख बदलने में सक्षम है।

दूसरे सेमीफाइनल में ग्रां प्री अल्टरनेट स्मोकिन जो नाटावट, मरात ग्रिगोरियन की जगह लेंगे, जिनका सामना को-मेन इवेंट में #4 रैंक के कंटेंडर चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव से होगा।

अलाज़ोव ने क्वार्टरफाइनल राउंड में 2019 ग्रां प्री के फाइनलिस्ट सैमी “AK47” सना को हराकर दिखाया कि वो किसी के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। मगर नाटावट के हाथों में गज़ब की ताकत है, जो क्षण भर में फाइट को फिनिश कर सकते हैं।

कॉम्बैट खेलों के सभी टूर्नामेंट धमाकेदार साबित होते आए हैं और इस बार भी सभी 4 सेमीफाइनलिस्ट्स फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

#2 धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच

Kim Jae Woong knocks out Martin Nguyen at ONE: REVOLUTION

टांग काई और “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग, दोनों का मानना है कि उनकी शानदार स्टैंड-अप स्किल्स उन्हें इस मैच में जीत दिला सकती हैं और इस मैच के विजेता को संभव ही टाइटल मैच मिल सकता है।

इस साल थान ली और गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के बीच ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा और दोनों उभरते हुए MMA स्टार्स भी टाइटल शॉट हासिल करने को बेताब हैं।

#4 रैंक के कंटेंडर टांग लगातार 8 मैच जीत चुके हैं, जिनमें से 6 नॉकआउट से आईं। वहीं रैंकिंग्स में पहले स्थान पर मौजूद किम का ONE रिकॉर्ड 3-1 का है और तीनों जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

पिछले मैच में पूर्व फेदरवेट किंग मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को फिनिश करने के बाद “द फाइटिंग गॉड” वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वहीं उन्होंने टांग के खिलाफ मैच को एक वॉर्म-अप फाइट की संज्ञा दी है।

इन बातों को सुनकर चीनी एथलीट बहुत अपमानित महसूस कर रहे हैं और अब किम को सबक सिखाना चाहते हैं।

दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने 25 में से 20 जीत अपने विरोधी को फिनिश कर हासिल की हैं। वहीं इनके बीच की जुबानी जंग ने भी इस बाउट को फैंस के लिए दिलचस्प बना दिया है।



#3 स्ट्रॉवेट बाउट में देखने को मिलेगा जबरदस्त एक्शन

Jarred Brooks was constantly working from top position against Lito Adiwang at ONE: NEXTGEN III.

स्ट्रॉवेट डिविजन के 2 टॉप कंटेंडर्स के बीच भी प्रतिद्वंदिता गहराती जा रही है, जो इस शुक्रवार बड़ी जीत दर्ज कर टाइटल शॉट प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं।

रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने कहा है कि #4 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा सबसे कम आंके जाने वाले एथलीट्स में से एक हैं। इसके बावजूद अमेरिकी एथलीट ने डिस ट्रैक रिलीज़ करते हुए जापानी ग्रैपलर पर एक और बड़ा तंज कसा है।

दूसरी ओर, मिनोवा वैसे तो अपने एक्शन से विरोधियों को जवाब देना पसंद करते हैं, लेकिन 23 वर्षीय स्टार ने कहा है कि उनके पास “द मंकी गॉड” को हराने के कई तरीके हैं।

दोनों उभरते हुए स्टार्स जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को स्ट्रॉवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहते हैं इसलिए फैंस को उनके बीच मैच में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

#4 चीन के बड़े लाइटवेट स्टार की वापसी

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

“द वॉरियर” झांग लिपेंग ने अपने डेब्यू मैच में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को धमाकेदार अंदाज में हराया था और अब वो डिविजन के टॉप स्टार्स को चुनौती देना चाहते हैं।

झांग अपने 25 में से 22 मैचों को जीत चुके हैं और टॉप कंटेंडर्स को चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने #3 रैंक के कंटेंडर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को चुनौती दी है और इस शुक्रवार एक बड़ी जीत वाकई में झांग को एओकी के साथ फाइट दिला सकती है।

दूसरी ओर, रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू पिछले मैच में पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को हराने के बाद अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

“स्नो लैपर्ड” लाइटवेट डिविजन में अच्छा महसूस कर रहे हैं, लेकिन “द वॉरियर” की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

#5 रिमकुस अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 16

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में बदलाव के कारण अल्टरनेट बाउट में दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस का सामना अब इवान कोंद्रातेव से होगा।

रिमकुस ने पिछले साल ONE: NEXTGEN II में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को धमाकेदार अंदाज में मात दी थी।

केवल 8 प्रोफेशनल बाउट्स का अनुभव होते हुए भी लिथुआनियाई एथलीट अभी तक अपराजित रहे हैं और उनकी स्किल्स बड़ी से बड़ी चुनौती से पार पाने में सक्षम हैं।

अपने डेब्यू में 3 राउंड तक फैंस का मनोरंजन करने के अलावा रिमकुस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी मनोरंजन का स्रोत बने रहे हैं, जिससे वो ONE के सबसे उभरते हुए स्टार्स में शामिल हो गए हैं।

मगर उनके लिए कोंद्रातेव को हराना आसान नहीं होगा, जिनकी पंचिंग स्किल्स जबरदस्त हैं। हालांकि अपने ONE डेब्यू में उन्हें हार मिली, लेकिन उन्होंने ग्रिगोरियन का जीत पाना मुश्किल कर दिया था।

नाटावट को ग्रां प्री में जगह मिली है इसलिए रिमकुस और कोंद्रातेव भी ग्रां प्री में जगह बनाने की चाह के साथ शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे और दोनों जानते हैं कि एक जीत उन्हें फायदा ही पहुंचाएगी।

ये भी पढ़ें: ग्रां प्री के अंडरडॉग डेविट कीरिया के बारे में 4 बेहद रोचक बातें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty